मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.
Read - Matar Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- मटर -छिले दाने आधा कप
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Matar Paneer
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.
खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.
काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गायत्री जी, ग्रेवी पतली होने पर अलग दिखाई देती है अग आप ग्रेवी को गाढा़ होने तक पका लेंगे तो वह अलग दिखाई नहीं देगी.
Thanks
निशा: प्रमोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u,hume ek achha grihini banane ke liye
निशा: सिमसिम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. लेकिन यह आपकी लगन और मेहनत ही जो आप करती हैं.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिलकुल डाल सकते हैं.
mere saath problem ye h ki me jab bhi koi sabji ya daal banati hu usme wo red colour nahi aa pata jo muje restaurent ki banayi sabjiyo me dikhta h...........Please help me....
निशा: शिप्रा जी, आप मसाले को अच्छे से भूनें इससे सब्जी अच्छी बनेगी. होटल के खानों में फूड कलर का उपयोग बहुतायत में होता है जिससे सब्जी में कलर अधिक आता है. पर घर के खाने में हम इन सब चीजों से दूर रहते हैं जिससे हेल्दी खाना बने.
निशा: जानकर बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद.
agr mai isme makhane aur kaju dal du to koi test Aata hai
निशा: शिवानी जी, सब्जियों को ड्राई फ्रूट डालकर बनाया जाता है, ये स्वादिष्ट बनती है.
nisha ji kya matar paneer ki gravy besan se ban sakti hai agar ban sakti hai toh plz nisha ji btaiye...
tnx mam
Hi;ham logo ko recipe pasand aayi hai
निशा: आमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Is lasun and garam masala not added in it.can be add milk at the palace of makhan
निशा: सुरेन्द्र जी, आप मसाले अपने स्वाद के अनुसार एड कर सकते हैं, लेकिन मक्खन डालना ज्यादा अच्छा है.
Thank you miss nisha
I like recipes given by you and your tips as well
The measurements are just accurate. ... I got lots of appreciation :) thank you so much
निशा: युक्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
If cream is not available then what would be the substitute for that.
निशा: मानसी जी, सब्जी की ग्रेवी के लिये क्रीम आवश्यक नहीं है, ग्रेवी अपनी पसन्द के अनुसार किसी भी चीज से बना सकते हैं.
I really like the way u write ur reciepee i tried palak paneer 4rm ur receipe nd it was yummy thnk u really 4 suck easy nd clear reciepee
निशा: स्वीटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
EgEgg pouch kaise banaye
Mutter paneer me onion nahi dalte kya
today i try matar paneer without onion.really its so tasty thanks nisha ji
हर सब्जी मे प्याज क्यो नही डालते सभी सब्जी को बीना प्याज कि हि बनाते है
निशा: शशी जी, मेरे परिवार में बिना प्याज के सब्जी पसन्द की जाती है.
Mam,
M kuchh bhi banati hu usme taste nahi hota
Kyon
Ubli si lagti h
निशा: सीमा जी, प्लीज रेसिपी को पढ़िये और वीडियो देखकर पूरे मन से बनाइये, आप बहुत जल्दी अच्छा स्वादिष्ट खना बनायेंगी.
Maine recipe try kiya,bahut yummy bana . Kya khaskhas bhun kar dal sakte hai
निशा: खसखस को भिगो कर पीसकर मसाले के साथ भून कर डाल सकते हैं.
Thank u mam your all RCP is very testy & healthy
Good Recipe
Ap ke bataye hui tareke se me sabhi tarkary bana leta hu
निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
muter paneer 10 membars ke liye kitna lgega
निशा: किरन, ये सब्जी 4-5 सदस्यों के लिये है, 10 लोंगो के लिये इससे 2.5 या 3 गुनी सब्जी बना लीजिये.