मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

मटर पनीर (Mutter Paneer Recipie) उत्तर भारत की प्रमुख सब्जियों में से एक है. हर घर में यह पसन्द की जाती है. क्या आप भी मटर पनीर की सब्जी पसंद करते हैं? अगर हां तो चलिये हम और आप मिलकर आज मटर पनीर की सब्जी बनाते हैं.
Read - Matar Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- मटर -छिले दाने आधा कप
- टमाटर - 2 -3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
- क्रीम या घर के दूध की मलाई - छोटी आधा कटोरी
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि - How to make Matar Paneer
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. इस पेस्ट में क्रीम मिला कर एक बार मिक्सी को फिर से चला दीजिये.
पनीर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये और मटर को आधा कप पानी के साथ उबाल दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा कड़्काने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, और अब आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है वह डाल कर तब तक भुनिये जब तक आपको मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
मसाला भूनने के बाद आप अपने अनुसार तरी को जितना गाढ़ा, पतला करना चाहैं, उतना पानी डाल कर मिला दीजिये. तरी में उबाले हुये मटर और नमक भी डाल डाल दीजिये, उबाल आने के बाद पनीर डालिये, 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. मटर पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये.
सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ डाल दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और बचे हुए हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, पराठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
विशेष
यदि आपको प्याज पसन्द है तो एक प्याज बारीक कद्दूकस या पीस कर तेल में जीरा डालने के बाद भून लें, और बाद में सारे मसाले उसी क्रम से डाल कर सब्जी तैयार कर लीजिये.
आप सब्जी की तरी को अलग अलग तरीके से बना कर एक ही सब्जी के कई स्वाद बना सकते हैं.
खसखस की तरी बनायें, 2 टेबिल स्पून खसखस धोकर पानी में भिगो दीजिये, एक घंटे बाद, बारीक पीस लीजिये, तेल में जीरा,हल्दी,धनियां पाउडर डालने के बाद खसखस का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को फिर से भूनिये, और तरी जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तरी तैयार कर लीजिये.
काजू की तरी बनाने के लिये, 2 टेबिल स्पून काजू पानी में आधा घंटे के लिये भिगोइये, भीगे हुये काजू मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, तेल में मसाला डालने के बाद काजू का पेस्ट को डाल कर तेल अलग होने तक भूनिये, इसके बाद टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर दुबारा मसाले को भूनिये, और तरी को जितना गाढ़ा पतला करना हो उतना पानी मिला कर तैयार कर लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनिट
कमेंट (450)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लखन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very very thanks aap ki recipi bhoot acha laga gar may sabko acha laga once again thanks nishaji
निशा: विजयन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Or bhot achaaa b bna ..Thanks again
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
my mother does not eat onion...nd we r not suppose to use it in the kitchen..that's why it is easy to follow ur recipe nd the food is yummy so its a win-win situation ..
निशा: हर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; दया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेरना जी, ग्रेवी के लिये क्रीम डालना बिलकुल आवश्यक नहीं है, आप अपनी पसन्द के अनुसार ग्रेवी बनायें.
My father said to me- agar dahi or tmatar ko mila diya jaye to vo jahar ban jata..
dahi kab dalna hoga...
plz reply soon
निशा: ललित जी, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन मैं टमाटर मसाला भूनने के बाद, दही डालती हूँ, सब्जी में अच्छा स्वाद आता है.
निशा: स्निग्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sorry
निशा: शन्नी जी, कोई बात नहीं फिर से ट्राई कर सकते हैं, आपने कोशिश की बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha G mene aap ke bataye anusar mater panir banaya sabhi ghar walo ne khaya sab ne bahut tarif ki, aapka bahut thanks
निशा: शाबिर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz tell me how to make cream at home
निशा: दिव्या जी, फुल क्रीम दूध को कच्चा ही फ्रिज में रख दिया जाय, और 10-12 घंटे के बाद दूध के ऊपर जो गाढ़ी परत आ जाय उसे उतार लिया जाय वह क्रीम होती है, अमूल की ताजा क्रीम डेयरी या किराना स्टोर पर मिल जाती है, वह अच्छी है.
निशा: दिव्या जी, फ्रोजन मटर ली जा सकती है.
??
निशा: दीपिका जी, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को अलग पीस लीजिये, और भूनिये और अब मलाई डालिये और चलाते हुये भूनिये, मलाई नहीं फटेगी.
निशा: रूपल जी, ग्रेवी को थोड़ा बड़ा कर, स्वादानुसार नमक और डालकर, चीनी की मिठास थोड़ी कम की जा सकती है.
निशा: श्रेया जी, ग्रेवी आप अपने पसन्द से मलाई, क्रीम, ड्राई फ्रूट, टमाटर और बेसन से या टमाटर और प्याज बनाई जा सकती है.
Mam aap her vegitable me oil daalne ke just baad jeera and haldi daalte ho , kya aisa krne sw haldi kaali nhi pdta?
Bcz mere ghr me meri mom oil garam hone ke baad pahle jeera daalti h then jeera bunny ke baad onion and then Tamara or phir haldi and saare masale, kya ye method thik nhi h?
Bcz maine suna h ki oil mein Tamara daalne se pahle haldi daalne se sabji kaafi ho jaati h.
निशा: परिशा जी, अगर हल्दी जल जायेगी तो सब्जी काली होगी ही, आपकी मम्मी का तरीका बिलकुल सही है, और आप जीरा के बाद हल्दी डाल रहे हैं, तरीका ये भी सही है लेकिन गैस हल्की रखें हल्दी को जलने न दें.
निशा: हर्षित जी, पनीर सबसे बाद में डालिये, और सब्जी को 2-3 मिनिट पकने दीजिये ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें.
निशा: अमोल जी, मटर पनीर हरे ताजे मटर के दाने से ही बनाया जाता है.
निशा: नवीन जी, मटर को पहले ही उबाल कर लिया है.