फ्रेंच फ्राई - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe

फ्रेंच फ्राई को फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं? क्या इनका बनना फ्रांस में शुरू हुआ था? जी नहीं, इनका बनना बेल्जियम में शुरू हुआ था. आपको पता हो तो बताईये कि इन्हें फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं.
फ्रेन्च फ्राई (French fried potatoes) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आप इन्हें गर्म चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
Read - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for French fry
- आलू - 500 ग्राम
- तेल - तलने के लिये
- नमक - आधी छोटी चम्मच
- चाट मसाला ऊपर से छिड़कने के लिये
बनाने की विधि - How to make French Fries
आलू को पीलर की सहायता से छील लीजिये और धोकर पानी में डाल दीजिये.
छिले आलू को आयताकार लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. इसे काटने के लिये बाजार में फ्रेन्च फ्राई कटर भी मिलता है, जिसकी सहायता से इसे बराबर के टुकड़ों में और जल्दी काटा जा सकता है. नीचे कटर से काटने के तरीका देखिये.

जब आलू को फ्रेन्च फ्राइ के आकार में काटें तो पानी में डालते जाईये ताकि आलू काले न पडें और आलू से स्टार्च पानी में निकल जायेगा, 5 मिनिट तक कटे आलू पानी में रहने दीजिये.
अब एक बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, जिसमें कटे हुये आलू डूब सकें, पानी में नमक भी डाल दीजिये, पानी में उबाल आने पर, कटे आलू उबलते पानी में डालिये और पानी में फिर से उबाल आने तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, आलू को 5 मिनिट तक ढक कर रख दीजिये.
पानी से आलू निकाल लीजिये और अतिरिक्त पानी कपड़े से पोंछ कर हटा दीजिये. आलू को 10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये, तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर उसमें आलू डालिये और हल्के तल कर निकाल लीजिये, 2 मिनिट आलू को ठंडा होने दीजिये और तेल को गरम होने दीजिये. फिर से आलू गरम तेल में डाल दीजिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
नमकीन क्रिस्पी फ्रेन्च फ्राई तैयार हैं, चटपटी फेन्च फ्राई खाने के लिये इसके ऊपर चाट मसाला डाल कर इसके स्वाद को और अधिक बड़ा सकते है. फ्रेन्च फ्राई को टमाटो सास (Tomato Sauce) या कसूंदी (Kasundi) के साथ परोसिये और खाइये.
French Fries Recipe video in Hindi
कमेंट (195)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I really appreciate u for all your superb recipes , and i want to learn some sugar free recipes for mother because she is a diabetic patient . So pls tell that recipes which i can make for her.
i shall be very thankful to u .
निशा: नीतू जी, मैं शुगर फ्री रेसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
ikhati hai...plz rply soon anty
निशा: पूनम जी, कटे आलू को उबलते पानी में डालिये, 3 मिनट के बाद पानी हटा दीजिये और आलू के टुकड़े कपड़े पर डाल कर सुखा लीजिये, और तलिये अच्छी फ्रेन्च फ्राई बनेगी.
Patato fry karne k bad jab thori der thande hote hai to dile par jate hai aisa kyu?
from your website,very thank u for this knowledge
निशा: यसमीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समिधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thankyou.
#Deepak Sharma
निशा: दीपक जी, रोटी और सब्जी जो घर में हम कम घी तेल डालकर बनाते हैं, ये खाना खाया जा सकता है, राइस पुलाव, दलिया पुला या खिचड़ी जो आपको पसन्द हो खा सकते हैं.
निशा: नीरू जी हां रखे जा सकते हैं.
निशा: विशाल, फ्रेन्च फ्राई को तेल में तल कर ही बनाना होगा, माइक्रोवेव में हल्का सा उबाला जा सकता है.
निशा: तरन्नुम जी हां एसा किया जा सकता है.
निशा: श्वेता, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji,,plz can u explain,me recipe of soya sauce...plz rewert me
निशा: प्रिया, फ्रेन्च फ्राई के लिये आलू को उबालने के बाद फ्रीजर में रखिये और इसके बाद 2 बार में क्रिस्पी होने तक तलिये, फ्रेन्च फ्राइ क्रिस्पी बनेगी.