फ्रेंच फ्राई - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe

फ्रेंच फ्राई को फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं? क्या इनका बनना फ्रांस में शुरू हुआ था? जी नहीं, इनका बनना बेल्जियम में शुरू हुआ था. आपको पता हो तो बताईये कि इन्हें फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं.
फ्रेन्च फ्राई (French fried potatoes) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आप इन्हें गर्म चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
Read - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for French fry
- आलू - 500 ग्राम
- तेल - तलने के लिये
- नमक - आधी छोटी चम्मच
- चाट मसाला ऊपर से छिड़कने के लिये
बनाने की विधि - How to make French Fries
आलू को पीलर की सहायता से छील लीजिये और धोकर पानी में डाल दीजिये.
छिले आलू को आयताकार लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. इसे काटने के लिये बाजार में फ्रेन्च फ्राई कटर भी मिलता है, जिसकी सहायता से इसे बराबर के टुकड़ों में और जल्दी काटा जा सकता है. नीचे कटर से काटने के तरीका देखिये.

जब आलू को फ्रेन्च फ्राइ के आकार में काटें तो पानी में डालते जाईये ताकि आलू काले न पडें और आलू से स्टार्च पानी में निकल जायेगा, 5 मिनिट तक कटे आलू पानी में रहने दीजिये.
अब एक बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, जिसमें कटे हुये आलू डूब सकें, पानी में नमक भी डाल दीजिये, पानी में उबाल आने पर, कटे आलू उबलते पानी में डालिये और पानी में फिर से उबाल आने तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, आलू को 5 मिनिट तक ढक कर रख दीजिये.
पानी से आलू निकाल लीजिये और अतिरिक्त पानी कपड़े से पोंछ कर हटा दीजिये. आलू को 10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये, तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर उसमें आलू डालिये और हल्के तल कर निकाल लीजिये, 2 मिनिट आलू को ठंडा होने दीजिये और तेल को गरम होने दीजिये. फिर से आलू गरम तेल में डाल दीजिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
नमकीन क्रिस्पी फ्रेन्च फ्राई तैयार हैं, चटपटी फेन्च फ्राई खाने के लिये इसके ऊपर चाट मसाला डाल कर इसके स्वाद को और अधिक बड़ा सकते है. फ्रेन्च फ्राई को टमाटो सास (Tomato Sauce) या कसूंदी (Kasundi) के साथ परोसिये और खाइये.
French Fries Recipe video in Hindi
कमेंट (195)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapki recipes ki sabse achi baat yeh hai ki woh puri tarah veg hoti hai bhout asani ho gayi hai aapki website se bina lehsun pyaz ki sabzi aur baki sab recipes banane ke liye thanks aapka.
Because..you are always answers on time of all type of recipes queries...truly thankful to you...so one more question to you..m not understand how much oil is required for frying like puries or fry potato...m other things
..can you pls make a seprate video for this confusion...that how much quantity should be taken for fries
..n some says that usually mustard oil fries in a less oil as compare to refine oil
..Thanku waiting for your reply..
pls send me recepie
निशा: रिचा जी, प्रेन्च फ्राई को फ्रीजर से निकाल कर थोड़ी देर बाहर रखने से वह अलग हो जायेंगी, और अगर चिपकी भी रहेंगी तो गरम तेल में जाकर अलग हो जायेंगी. कार्न फ्लोर की जगह अरारोट का यूज कर सकते हैं.
निशा: चंचल जी, फ्रेन्च फ्राई अच्छी बनेगी तो इसका टेस्ट अवश्य अच्छा आयेगा, प्लीज आप इसके लिये वीडियो को ध्यान से देखें और बनायें आप अवश्य ही अच्छी फ्रेन्च फ्राई बना लेंगे.
निशा: नेहा जी, ऎसा करने से ये अच्छे क्रिस्पी बन कर तैयार होते हैं.
Abhi Maine fries ki shop open ki h....Usme ararot bhi milati hu..pr use jyada kurkura bnane k liye kya karu..taki wo customer Ko jyada pasand aaye..double fry krne pr bhi jyada karara nhi rhta..
Pls help me ..
Thanks
निशा: आभा जी, फ्रेन्च फ्राई के लिये आलू को उबालने के बाद फ्रीजर में रखिये और इसके बाद फ्रेन्च फ्राई को फ्रिजर से निकाल कर अच्छे गरम तेल में तलना होता है, वह एक बार में क्रिस्पी नहीं हो पाती, हल्की क्रिस्पी होने पर उन्हें निकाल लीजिये और ठंडी होने के बाद, फिर से अच्छे गरम तेल में डालें और क्रिस्प होने तक तलें, फ्रेन्च फ्राई क्रिस्पी बनेंगी.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद. आप इस लिंक पर जाकर बोंडा रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: चित्रा जी, आप इन्हें बेसन से बना सकती है लेकिन स्वाद और टेक्स्चर बदल जाते हैं.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शनाया जी, आपके स्नेह और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निलोफर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बरखा जी, धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: अंश जी, धन्यवाद.
निशा: टिया जी, इन्हें क्रन्ची करने के लिए दिये हुये तरीके से इन्हैं बनायें, ये अवश्य क्रन्ची बनेंगी.
निशा: टिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Agar kr sakte h to kitne time k liye
Pls rpy jarur krna..
निशा: अन्नू जी, फ्रेन्च फ्राइज को एक बार तल कर आप इन्हैं किसी डिब्बे या पोलीथिन में भर कर फ्रीजर में रख सकती है, 6 महिने तक जब भी आपको इन्हैं तलना है तब आप इन्हैं निकालें और अच्छे गरम तेल में तलकर सर्व करें और खायें.
निशा: नमन जी, आप रेसिपी को बिलकुल इसी तरह से बनायें, बहुत अच्छी फ्रेन्च फ्राई बनकर तैयार होगी.
निशा: शिवानी जी, आप इन्हें रात में उबालकर रख सकती हैं और सुबह तल सकती हैं.