फ्रेंच फ्राई - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe

फ्रेंच फ्राई को फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं? क्या इनका बनना फ्रांस में शुरू हुआ था? जी नहीं, इनका बनना बेल्जियम में शुरू हुआ था. आपको पता हो तो बताईये कि इन्हें फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं.
फ्रेन्च फ्राई (French fried potatoes) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आप इन्हें गर्म चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
Read - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for French fry
- आलू - 500 ग्राम
- तेल - तलने के लिये
- नमक - आधी छोटी चम्मच
- चाट मसाला ऊपर से छिड़कने के लिये
बनाने की विधि - How to make French Fries
आलू को पीलर की सहायता से छील लीजिये और धोकर पानी में डाल दीजिये.
छिले आलू को आयताकार लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. इसे काटने के लिये बाजार में फ्रेन्च फ्राई कटर भी मिलता है, जिसकी सहायता से इसे बराबर के टुकड़ों में और जल्दी काटा जा सकता है. नीचे कटर से काटने के तरीका देखिये.

जब आलू को फ्रेन्च फ्राइ के आकार में काटें तो पानी में डालते जाईये ताकि आलू काले न पडें और आलू से स्टार्च पानी में निकल जायेगा, 5 मिनिट तक कटे आलू पानी में रहने दीजिये.
अब एक बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, जिसमें कटे हुये आलू डूब सकें, पानी में नमक भी डाल दीजिये, पानी में उबाल आने पर, कटे आलू उबलते पानी में डालिये और पानी में फिर से उबाल आने तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, आलू को 5 मिनिट तक ढक कर रख दीजिये.
पानी से आलू निकाल लीजिये और अतिरिक्त पानी कपड़े से पोंछ कर हटा दीजिये. आलू को 10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये, तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर उसमें आलू डालिये और हल्के तल कर निकाल लीजिये, 2 मिनिट आलू को ठंडा होने दीजिये और तेल को गरम होने दीजिये. फिर से आलू गरम तेल में डाल दीजिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
नमकीन क्रिस्पी फ्रेन्च फ्राई तैयार हैं, चटपटी फेन्च फ्राई खाने के लिये इसके ऊपर चाट मसाला डाल कर इसके स्वाद को और अधिक बड़ा सकते है. फ्रेन्च फ्राई को टमाटो सास (Tomato Sauce) या कसूंदी (Kasundi) के साथ परोसिये और खाइये.
French Fries Recipe video in Hindi
कमेंट (195)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंसारी जी, आलू के चिप्स बना सकते हैं, आलू बेसन की भुजिया बना सकते हैं. ये रेसिपी आप मेरे वेबसाइट से देख सकते हैं.
निशा: निशा जी, फ्रेन्च फ्राई को फ्रिज से निकाल कर अच्छे गरम तेल में तलना होता है, और इन्हैं अच्छे क्रिस्प होने तक तलें, फ्रेन्च फ्राई क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: केशव जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: कान्हा जी, धन्यवाद.
निशा: वीना जी, धन्यवाद.
निशा: शशांक जी, कच्चे आलू के चिप्स को कच्चे आलू से ही बनाया जाता है.
निशा: विजेन्द्र जी, फ्रिज में रखने से फ्रेन्च फ्राई क्रिस्पी बनती है, आप इसे पंखे के नीचे रख कर ठंडा कर लीजिये, और इसी तरह से फ्रेन्च फ्राई को तल कर बना सकते हैं.
निशा: हिमांशु जी कटे आलू को उबलते पानी में डालें और फिर से उबाल आने तक 3-4 मिनिट तक उबाल लीजिये.
निशा: उरवर्शी जी, बाद में उतना अच्छा टेस्ट नहीं रहता है.
निशा: सुरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशू जी, हमने फ्रेन्च फ्राइज को हल्का सा नरम किया है, वो तो करना ही होता है.
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: टीया जी, मार्किट में बहुत तरह के कटर मिल जाएंगे आप उनमें से अपनी सुविधा अनुसार उनका चयन कर सकते हैं.
aap ki dishes to ghar me khushi la deti hai
sasti hai or bnane me ashan bhi hai
or swate to lagvab hai dishes aap ki hai or ghar me tarif meri ho jati hai
thanks again
निशा: रजत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माहिरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, फेन्च फ्राइज को एक बार आधा तल कर ठंडा करके एयर टाइट कन्टेनर में भर कर फ्रीजर में रख दीजीये और जब आप तलना चाहें तब उन्हैं 1 या 1/2 घंटे पहले बाहर निकाल कर रख लीजिये, और नार्मल तापमान पर आने पर तल कर तैयार कर लीजिये.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मैंडी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, फ्रेन्च फ्राई को अच्छे गरम तेल में क्रस्पी होने तक तलिये, वे क्रस्पी अवश्य बनेगी.
निशा: रामेश्वर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, पानी में उबाल आने तक उबलने दीजिये और फिर गैस बन्द कर दीजिये.
निशा: प्रियंका जी, आलू नहीं जलते
Iske liye kya kiya jaye
निशा: आलूओं को बहुत ज्यादा उबालना नहीं हैं हलका ही उबालना होता है.
निशा: नेहा जी, कटे हुये आलू को फ्रिज में न रखें, कपड़े पर फैला कर हल्के फरेरे होने दीजिये और बाद में अच्छे गरम तेल में डालकर रेसिपी के अनुसार तल लीजिये, फ्रेन्च फ्राई अच्छी बनेगी.