फ्रेंच फ्राई - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe

फ्रेंच फ्राई को फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं? क्या इनका बनना फ्रांस में शुरू हुआ था? जी नहीं, इनका बनना बेल्जियम में शुरू हुआ था. आपको पता हो तो बताईये कि इन्हें फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं.
फ्रेन्च फ्राई (French fried potatoes) बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आप इन्हें गर्म चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
Read - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for French fry
- आलू - 500 ग्राम
- तेल - तलने के लिये
- नमक - आधी छोटी चम्मच
- चाट मसाला ऊपर से छिड़कने के लिये
बनाने की विधि - How to make French Fries
आलू को पीलर की सहायता से छील लीजिये और धोकर पानी में डाल दीजिये.
छिले आलू को आयताकार लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. इसे काटने के लिये बाजार में फ्रेन्च फ्राई कटर भी मिलता है, जिसकी सहायता से इसे बराबर के टुकड़ों में और जल्दी काटा जा सकता है. नीचे कटर से काटने के तरीका देखिये.

जब आलू को फ्रेन्च फ्राइ के आकार में काटें तो पानी में डालते जाईये ताकि आलू काले न पडें और आलू से स्टार्च पानी में निकल जायेगा, 5 मिनिट तक कटे आलू पानी में रहने दीजिये.
अब एक बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, जिसमें कटे हुये आलू डूब सकें, पानी में नमक भी डाल दीजिये, पानी में उबाल आने पर, कटे आलू उबलते पानी में डालिये और पानी में फिर से उबाल आने तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, आलू को 5 मिनिट तक ढक कर रख दीजिये.
पानी से आलू निकाल लीजिये और अतिरिक्त पानी कपड़े से पोंछ कर हटा दीजिये. आलू को 10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये, तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर उसमें आलू डालिये और हल्के तल कर निकाल लीजिये, 2 मिनिट आलू को ठंडा होने दीजिये और तेल को गरम होने दीजिये. फिर से आलू गरम तेल में डाल दीजिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.
नमकीन क्रिस्पी फ्रेन्च फ्राई तैयार हैं, चटपटी फेन्च फ्राई खाने के लिये इसके ऊपर चाट मसाला डाल कर इसके स्वाद को और अधिक बड़ा सकते है. फ्रेन्च फ्राई को टमाटो सास (Tomato Sauce) या कसूंदी (Kasundi) के साथ परोसिये और खाइये.
French Fries Recipe video in Hindi
कमेंट (195)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शैफाली जी, रैसिपी हिंदी में ही है.
निशा: राखी जी, बिलकुल खा सकते हैं.
निशा: सागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, किसी बर्तन या कन्टेनर में रख दीजिये.
निशा: साधना जी, फ्रेन्च फ्राइज के लिये पुराने आलू यूज करे, और तेज आग पर क्रिस्प होने तक तलें, ये बहुत अच्छे बनते हैं, लेकिन ठंडे होने के बाद तो क्रिस्पनैस खतम हो जाती है.
French fries recipe is really awesome.. i tried it... actually i like french fries vry much..
But cant go mc d so i tried it at home...
Sbhi taarif kr rhe the.... thnx alot nisha mem
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Taste perfect.
निशा: फ्रेंच फ्राई के लिए आलू अगर ज्यादा मोटे कटे हुए होंगे तो वो क्रिस्पी नहीं बनेंगे और फ्लेम को कम रखते हुए तलें.
frinch fry ko jyada din jaise plastic me rakhna ho to kadak nai rehti after 20 minit kharab ho jati hai toh jyada din aisie hi rakhna ho kya karna hoga koi our prosess
kitne din reh sakte h ye french fries
निशा: मधु जी, फ्रेन्च फ्राई गरम गरम खाने के लिये होते हैं, बच जाय तो फ्रिज में रख दीजिये और दूसरे दिन खतम कर लीजिये.
French fries bahut ache bane
निशा: अश्वी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dear mem
अगर हम आलू को ज्यादा देर फ्रीजर में छोड़ दे तो तलने से पहले कुछ देर बाहर छोड़ना पड़ेगा क्या?
औरक्या हम इन्हें ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए आलू पर थोडा सा कोर्न्फ़्लोउर मिला सकते ह क्या?
निशा: गायत्री जी, थोड़ी देर पहले 4-5 मिनिट रख सकते हैं, और कार्न फ्लोर मिला सकते हैं, अच्छी फ्रेन्च फ्राइ बनेगी.
This Is really awesome!
I juz love Aaloo
and this is one of my favourite dish...
Thanks!
I really want some more recipes...mostly of aaloo!
निशा: सिमी जी, मैं कोशिश करूंगी कि मैं ज्यादा से ज्यादा बना सकूं.
mam maine ye puchna tha ki hum in french freis ko ubal kar frizer mein kitne din ke loye rakh sakte hai
निशा: ज्योति, फ्रीजर में इन्हैं 2-3 महिने रखा जा सकता है.
nisha ji itni achhi dishes batane ka sukriya
plz aap cake aur cookies bhi banana sikhaiye
निशा: हरिन्द्र जी, वेबसाइट पर कई प्रकार के केक और कुकीज रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
HELLO, ME AAPSE YE PUCHNA CHAHTI HU KI HUM JAB FRENCH FRIES BANATE HAI TAB YE KURKURE NAHI BANTE ?
It was very tasty
Thanku mam
निशा: प्राची जी, फ्रेन्च फ्राई को फ्रिज से निकाल कर अच्छे गरम तेल में तलना होता है, वह एक बार में क्रिस्पी नहीं हो पाती, हल्की क्रिस्पी होने पर उन्हैं निकाल लीजिये और ठंडी होने के बाद, फिर से अच्छे गरम तेल में डालें और क्रिस्प होने तक तलें, फ्रेन्च फ्राइ क्रिस्पी बनेंगी.
निशा: पंकज जी, ग्रीन चिल्ली को छाया में सुखा लीजिये, और पीस कर पाउडर बना लीजिये या फिर इन्हैं माइक्रोवेव में सुखाकर, ठंडा करके, पीसकर पाउडर बना लीजिए.