फ्रेंच फ्राई - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe

📅 12 अक्टूबर 2007 👁 9.9 लाख बार देखी गई 💬 195 कमेंट ★ 4.1 (16422)

french fry

फ्रेंच फ्राई को फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं? क्या इनका बनना फ्रांस में शुरू हुआ था? जी नहीं, इनका बनना बेल्जियम में शुरू हुआ था. आपको पता हो तो बताईये कि इन्हें फ्रेन्च फ्राई क्यों कहते हैं.

फ्रेन्च फ्राई (French fried potatoes)  बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आप इन्हें गर्म चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ कभी भी बनाकर खा सकते हैं.

Read - French Fries Recipe, Home Made French Fries Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for French fry

  • आलू -  500 ग्राम
  • तेल  -  तलने के लिये
  • नमक -  आधी छोटी चम्मच
  • चाट मसाला ऊपर से छिड़कने के लिये

बनाने की विधि - How to make French Fries

आलू को पीलर की सहायता से छील लीजिये और धोकर पानी में डाल दीजिये.

छिले आलू  को आयताकार लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. इसे काटने के लिये बाजार में फ्रेन्च फ्राई कटर भी मिलता है, जिसकी सहायता से इसे बराबर के टुकड़ों में और जल्दी काटा जा सकता है. नीचे कटर से काटने के तरीका देखिये.

french-fry2.jpg

जब आलू को फ्रेन्च फ्राइ के आकार में काटें तो  पानी में डालते जाईये ताकि आलू काले न पडें और आलू से स्टार्च पानी में निकल जायेगा, 5 मिनिट तक कटे आलू पानी में रहने दीजिये.

अब एक बर्तन में इतना पानी उबलने रख दीजिये, जिसमें कटे हुये आलू डूब सकें, पानी में नमक भी डाल दीजिये, पानी में उबाल आने पर, कटे आलू उबलते पानी में डालिये और पानी में फिर से उबाल आने तक उबलने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, आलू को 5  मिनिट तक ढक कर रख दीजिये.

पानी से आलू निकाल लीजिये और अतिरिक्त पानी कपड़े से पोंछ कर हटा दीजिये. आलू को 10 मिनिट के लिये फ्रीजर में रख दीजिये.

कढ़ाई गैस पर रखिये, तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल गरम होने पर उसमें आलू डालिये और  हल्के तल कर निकाल लीजिये, 2 मिनिट आलू को ठंडा होने दीजिये और तेल को गरम होने दीजिये. फिर से आलू गरम  तेल में डाल दीजिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर  निकाल लीजिये.

नमकीन क्रिस्पी फ्रेन्च फ्राई तैयार हैं, चटपटी फेन्च फ्राई खाने के लिये इसके ऊपर चाट मसाला डाल कर इसके स्वाद को और अधिक बड़ा सकते है. फ्रेन्च फ्राई को टमाटो सास (Tomato Sauce) या कसूंदी (Kasundi)  के साथ परोसिये और खाइये.

French Fries Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (16422 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (195)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

tanu
hello nisha ji kya hum chips ghar mei bna sakte hai jese market mei milti hai aloo chips
निशा: तनु आप घर में आलू चिप्स बना सकते हैं, ये 2 तरीके से बनाये जा सकते हैं, कच्चे आलू को काटा और तला. 2. आलू उबाल कर काटे और सुखाये और तले.
krishna
nisha ji aloo ublane ke bad to aloo tut jate hai to phir aloo ko lambaa-2 kat kaise lege.
निशा: आलू को कच्चा काटा गया है.
sangeeta
Dear Nisha ji, pls tell me, microwave me aloo ko namak mile paani me hi rakhna hai ya only aloo ko??
JYoti Pandey
Thank you, aapke webside se maine bahot sare dish banaye aur sabko aache lage.
Kye aap mujhe aaloo vefar, kela vefar, tikha vefar banane batayegi.
Mujhe aapke jawab ka intzar rahega.
Please reply me
pramila
Dear Nisha ji,
Agar aap microwave french fries ki poori vidhi achchi tarah se bata dengi to aapki bahut meharbaani hogi. Mujhe aapke recipes ko banane ka tareeka humesha hi bahut saral aur achcha laga hai. I really love your way of cooking.
Thanks in advance.
Shahana
hello, mujhey aap se aaloo ko microwave karne ke bare main puchna hai,ki aaloo main salt dalna hai ya nahi microwave karne ke time?