बालूशाही - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe

📅 28 अक्टूबर 2008 👁 12.1 लाख बार देखी गई 💬 305 कमेंट ★ 3.2 (16462)

बालूशाही (Baloo Shahi) खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मावा का उपयोग नहीं होता.

दीपावली के पर्व पर मिठाईयां तो हम बनायेंगे ही. मिठाईयों की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह अधिकांश मिलावटी होता है इसलिये एसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं होता,  इसलिये आईये आज हम बालूशाही (Khurmi) बनायें.

Read - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Balushahi

  • मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
  • घी - 150 ग्राम (3/4 कप) मैदा में मिलाने के लिये
  • बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
  • दही - आधा कप
  • चीनी - 600 ग्राम ( 3 कप)
  • घी तलने के लिये

विधि - How to make Balushahi

Balu Shahi Balooshahi balooshahi मैदा में बेकिंग सोडा, दही और घी डालकर मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये. आटा को ज्यादा मलिये मत, बस आटा इकठ्ठा कीजिये और आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा मल कर ठीक कीजिये, गुथे आटे से छोटे नींबू के साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोंनो ओर अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये. सारे आटे से इसी तरह सारी बालूशाही तैयार कर लीजिये.

तलने के लिये कढ़ाई में घी डालकर गरम दीजिये. जब घी गर्म हो जाये तो तैयार बालूशाही को गरम घी में डालिये,  धीमी और मीडियम आग पर बालूशाही को दोंनो ओर अच्छा ब्राउन होने तक तक तल लीजिये, तेज आग पर तली बालूशाही अन्दर से अच्छी तरह से नहीं सिक पायेंगी. सुनहरी तली हुई बालूशाही कड़ाही से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये. सारी बालूशाही तल कर निकाल लीजिये.

600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और हल्की गरम चाशनी में बालूशाही डाल दीजिये. बालूशाही (Baloo Shahi) को 4-5 मिनिट तक डूबा रहने के बाद इन्हें चिमटे की सहायता से एक एक करके निकाल कर थाली या प्लेट में रखिये, ठंडा कर लीजिये ताकि बालूशाही पर चड़ी चाशनी सूख जाये.

स्वादिष्ट बालूशाही (BalooShahi) तैयार हैं, आप इन्हैं किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये,  20 दिनों तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बालूशाही निकालिये और खाइये.

Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (16462 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (305)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kishor Gurvekar
Very like to me
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Kishor Gurvekar
saba
टिप्पणीnisha ji meri balushahi soft nhi bani iska kya reason ho sakta h
NishaMadhulika
saba जी, आटे में मोयन, दही और बेकिंग सोडा पर्याप्त मात्रा में डालिये, बालूशाही को एकदम धीमी आग पर अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, चाशनी की कनसिसटेन्सी अधिक गाड़ी और अधिक पतली न हो, चाशनी बालूशाही के में डालें ये अच्छी सोफ्ट बनकर तैयार होगी.
Mudita
Nisha hi,
NishaMadhulika
Mudita जी, नमस्ते.
Pooja
Hello,
Please let me know the spoon
size for measurements of Baking soda I mean half spoon of Tea spoon or table soon???
Thank you.
Pooja
NishaMadhulika
Pooja जी, बेकिंग सोडा 1/4 छोटी चम्मच का उपयोग कर सकते हैं.
Anil kumar
Isme dahi kyu milate hai?
NishaMadhulika
अनील जी, बालूशाही बहुत सोफ्ट होती है, वो इसलिये क्यों कि इसमें दही और बेकिंग सोडा डाला जाता है, बेकिंग सोडा को काम करने के लिए उसमें थोड़ा खट्टा कुछ अवश्य मिलाना होता है, वह दही के साथ काम करता है.
Vishakha zodge
Nice
NishaMadhulika
Vishakha zodge , बहुत बहुत धन्यवाद
Mukesh kumar
Muje ye bahut achchha laga isse hum inhe ghar par bana sakenge. Thanku
NishaMadhulika
मुकेश जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिए.
Sushma bisen
Nice recipe
NishaMadhulika
सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dezy
I like ur recepies
NishaMadhulika
डेजी़ जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajshri Lalwani
I LIKE TO EAT BALU SAHI
NishaMadhulika
राजश्री जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
laxmi ramillawar
mam kya baking soda or bakin powder dalna dono jaruri he

निशा: लक्ष्मी जी, आप इसमें सिर्फ बेकिंग सोडा डाल कर इसे बनाएं.
Shaila jain
Adding paneer to it can make it healthier n soft but it makes heavier..pl comment

निशा: शैला जी, इसे सॉफ्ट बनाने के लिए पनीर डालने कि आवश्यकता नहीं है. आप इसे ऎसे ही बनाएं ये बहुत अच्छी नरम और स्वादिष्ट बनेंगी.
divya
Nisha Ji balu shahi ne chasni nhi pi .... Iska koi solution btaiye

निशा: दिव्या जी, अगर चाशनी अधिक गाढ़ी हो तब वह बालूशाही के अन्दर तक नहीं जा पाती, अगली बार चाशनी को 2 तार की जमने वाली कन्सिसटैन्सी से पहले की स्थिति में रखें, चाशनी बालूशाही के अन्दर जायेगी और बालूशाही मीठी बनेगी.
Arti
Nice and easy recipe thank you

निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Seema Sharma
Hi Nishaji..I love all of your recipes. please paani ka naap bataiye kitna paani daala aapne balushahi ka aata goondhne mein?
निशा: सीमा जी, आप इसके लिये मेरे चैनल पर वीडियो देखें, मैं उसमें पूरी कोशिश करती हुँ पानी का नाप बताने की.
Vatika chauhan
Thanks for the recipe it was really tasty nvery easy

निशा: वाटिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kushi
Kya hum ghee ki jagah refined oil use kar sakte hai?

निशा: खुशी जी, घी में बनी मिठाई का स्वाद कुछ अलग ही होता है, लेकिन आप चाहें तो इसे रिफाइंड में भी बना सकते हैं पर स्वाद में थोडा़ अंतर तो होगा ही.
मनीष डागा
बहुत बहुत धन्यवाद निशा दीदी, आपकी इस रेसिपी से मैंने कई बार बालूशाही बनाई और हर बार पहले से कहीं ज्यादा बढिया बनती चली गयी। आज तो कमाल ही हो गया। मेरे राधा माधव भी इसको बहुत पसंद करते हैं। उनकी तरफ से शुक्रिया। पर एक बात की मेरी बालूशाही 1 घंटे में सिकटी है। क्या ये सही है।
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आप बहुत अच्छी बालूशाही बनाते हैं, मुझे बहुत खुशी हुई लेकिन एक बार की बालू शाही में सिकने का समय 1 घंटा ज्यादा है, ये 20 मिनिट में अच्छी सिक कर तैयार हो जाती हैं.
Arpita Shrivastav
namaste Nisha ji,
Pichle dino Ganeshotsav me mene apki sikhai bohot si dishes banai, modak, shakkarpare, namakpare, puranpoli, kheer, balushahi, sabne tarif ki, specially balushahi bohot pasand ayi, bohot acchi aur soft bani.
Tareef ki haqdar aap he Nisha ji apne hi mujhe yeh sab banana sikhaya hai.
Thanks a lot Nisha ji:):)

निशा: अर्पिता जी, मुझे खुशी है की आपने इन सभी रेसिपी को बनाया और ये सभी को पसंद भी आई. ये आपकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है जो आप इतने अच्छे से सभी रेसिपी बना सकी है.
Reeta sharma
Mam dahi kaisa hona chahiye.. Mera matlb h ki taja dahi hona chahiye ya khatta

निशा: रीता जी, ताजा दही का उपयोग ही करना है.
Anil yadav
1kg maida mi chikna kitna lagega?
निशा: अनिल जी, 1 कि. मैदा में 350 ग्राम मोयन यानि कि मैदा में डालने के लिये घी की आवश्यकता होती है.
Sarita
Thnks nishaji ur recipe works at home

निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shalini kumar
Mam aaj mene first time balu shahi bnai wo bahut hi tasty bni ti.mere husband ne kaha bahar se b acchi balushahi bni h.
Thanks to you.
Ye apki wajah se possible hua

निशा: शालिनी जी, ये आपकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है जो आपने इतने अच्छे से रेसिपी को बनाया. आप इसी तरह नई नई रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ साझा करती रहें धन्यवाद.
Mrs.sonak
Ñisha ji bar bar try Kita pr Meri balushahi andar SE Puri tarah fiki reh jati hai chashni andar tak nhi pohunchti.kya Karun PL.advice kijiye.

निशा: सोनक जी, आटे में मोयन, दही और बेकिंग सोडा पर्याप्त मात्रा में डालिये, बालूशाही को एकदम धीमी आग पर अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, चाशनी की कनसिसटेन्सी अधिक गाड़ी और अधिक पतली न हो, चाशनी बालूशाही के अन्दर अवश्य जायेगी.
neetu
Nisha ji hello ,main chashani nahi bana pati isliye mithai bhi sahi nahi banti please solved my problem

निशा: नीतू जी, चाशनी बनने में समय उसकी मात्रा पर निर्भर करता है, चाशनी में उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक पका लीजिये, टैस्ट के लिये, चाशनी को चमचे से 1-2 ड्रोप प्लेट में गिराइये, उंगली -अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये उससे 1 तार निकलता दिखाई देता है. आप इसका विडियो भी अवश्य देखिए इससे आपको बहुत मदद मिलेगी.
सचिन माळी
निशाजी, क्या बालूशाही तेल में तल सकते है? या घी ही जरूरी है तलने के लिये?

निशा: सचिन जी, इसे तेल में भी तला जा सकता है. लेकिन घी में बनी मिठाइयां ज्यादा अच्छी लगती हैं.
Shashi
Thanks ma'am it is very helpful to make. And also very nice

निशा: शशि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
yami
Sukriya,aapne home khana sikhaya

निशा: यामी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mohan
बालू शाही मे अंदर तक सीरा नही जा रहा है

निशा: मोहन जी, अगर चाशनी गाढ़ी हो या बालूशाही सख्त बनी हो, तो बालूशाही चाशनी सोख नही पाती. बालूशाही बनाने के लिए, आटा लगाते समय पर्याप्त घी डालिए और नरम आटा गूंथिए. बालूशाही को म्रध्यम और धीमी आंच पर तलिये. एक बार जो बालूशाही आपने कढ़ाई में डाली हैं उन्हें तलने में करीब 12 से 15 मिनिट लग जाते हैं. चाशनी को 1 तार की चाशनी जो जमे न,चाशनी बालूशाही के अन्दर अवश्य जायेगी.
sweta
Thanks Nisha ji
Itni tasty sweet share krne k liye
Pr meri Balu Shahi me me chini ki parat kyu nhi aayi
निशा: स्वेता जी, चाशनी पतली होने पर बालूशाही पर परत नहीं दिखाई देती, लेकिन बालशाही मीठी तो हो गई होंगी.