बालूशाही - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe

बालूशाही (Baloo Shahi) खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मावा का उपयोग नहीं होता.
दीपावली के पर्व पर मिठाईयां तो हम बनायेंगे ही. मिठाईयों की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह अधिकांश मिलावटी होता है इसलिये एसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं होता, इसलिये आईये आज हम बालूशाही (Khurmi) बनायें.
Read - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Balushahi
- मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
- घी - 150 ग्राम (3/4 कप) मैदा में मिलाने के लिये
- बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
- दही - आधा कप
- चीनी - 600 ग्राम ( 3 कप)
- घी तलने के लिये
विधि - How to make Balushahi
मैदा में बेकिंग सोडा, दही और घी डालकर मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये. आटा को ज्यादा मलिये मत, बस आटा इकठ्ठा कीजिये और आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा मल कर ठीक कीजिये, गुथे आटे से छोटे नींबू के साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोंनो ओर अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये. सारे आटे से इसी तरह सारी बालूशाही तैयार कर लीजिये.
तलने के लिये कढ़ाई में घी डालकर गरम दीजिये. जब घी गर्म हो जाये तो तैयार बालूशाही को गरम घी में डालिये, धीमी और मीडियम आग पर बालूशाही को दोंनो ओर अच्छा ब्राउन होने तक तक तल लीजिये, तेज आग पर तली बालूशाही अन्दर से अच्छी तरह से नहीं सिक पायेंगी. सुनहरी तली हुई बालूशाही कड़ाही से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये. सारी बालूशाही तल कर निकाल लीजिये.
600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और हल्की गरम चाशनी में बालूशाही डाल दीजिये. बालूशाही (Baloo Shahi) को 4-5 मिनिट तक डूबा रहने के बाद इन्हें चिमटे की सहायता से एक एक करके निकाल कर थाली या प्लेट में रखिये, ठंडा कर लीजिये ताकि बालूशाही पर चड़ी चाशनी सूख जाये.
स्वादिष्ट बालूशाही (BalooShahi) तैयार हैं, आप इन्हैं किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, 20 दिनों तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बालूशाही निकालिये और खाइये.
कमेंट (305)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: 600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये
निशा: शान्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you mem I try it again thank you for the help and all delicious recipes
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello mem mene balushai banai thi wo achi to bani par crispy nai bani andar se Thodi kacchi si thi or chashni bhi deep andar Tak nai gai thi kya kare jisse perfect balushai ban jai bazar jaise and thank you for your suggestions for another recipe thank you please reply mem. I am waiting for your reply </span>
निशा: रिचा जी, बालू शाही को एकदम धीमी आग पर उसके अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तलना है, और हल्की गरम 2 तार की चाशनी में डालना है, चाशनी ठंडी हो या अधिक गाढ़ी हो तब वह बालूशाही के अन्दर नहीं जाती.
thanks
Mam, mithi mathri jaisa hi khurma banta hain..
निशा: काजल जी, मैं सर्च करूंगी, अगर मुझे कहीं मिल जायेंगे तो लेकर आउंगी और बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisa mam,
mai Chasni wali khurmi ke bare me nahi puchi thi..
mai bina chasni bali khurma indian racipi btaneko boli thi.
Please btaiye???
निशा: काजल जी यहां तो इन्हीं को खुर्मी कहा जाता है, प्लीज आप थोड़ा डिटेल में बतायें कि आप किस तरह की खुर्मी के बारे में बोल रहीं हैं.
Dahi dalna jruri h ?
निशा: निशी जी इसमें दही डालना जरूरी है.
Apki har dish ki tarah its come out great. Thank u so much. Lv u always.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bahut achhi bani Nisha Ji...Maine ganesh utsav k avsar par banai.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u ...it is very simple and easy to make ...
Very sweet and simple ...thanks
Nice resipe
hi Nisha ji .....balusahi me kya ghi k jgh par refined oil dal sakte hai??
निशा: स्वेता जी, रिफाइन्ड ओइल डाला जा सकता है, लेकिन मिठाई घी में ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
Message...
Ghee ko garam kar k maide me mix karana hai ky????? Ya thanda bhi dal sakate hai...or aar garam ghee dalana chahiye.vo sadharan kitana garam hona chahiye
निशा: कोमल जी, घी गरम नहीं, पिघला हुआ होना चाहिये, हल्का गरम हो तो डाला जा सकता है.
निशा: किरन जी, हल्की गरम बालू शाही हल्की गरम चाशनी में डालते हैं.
निशा: नीमरा जी, चाशनी गाढ़ी होने से एसा होता है.
निशा: संजना जी, ईनो की जगह बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं.
निशा: संचिता जी, बालू शाही के आटे में गूथते समय अगर घी बहुत अधिक डाल दिया जाय तो वे विखर सकती हैं.
bs unki shape round nhi rhi talne per.
निशा: चंदा जी, बालूशाही तलने पर फूलती है, उसकी शेप थोड़ी चेन्ज हो सकती है.
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Happy Diwali . . :)
Meri kuch queries hain pls reply me .
1. Balushahi ko kaise store krna hai means ise fridge mai rakh sakte hain kya.? aur haan to fridge mai rakhne se inka real taste chala to ni jayega..?
2. Rava ki gujiya ko bi kya air tight container mai rakhna hai..? aur inki selflife kitni hoti hai.?
Ek baat bolu apne to cooking se pyar krwa diya hai mujhe and result bhot acha aata hai aur fir tarif... apko bhot bhot thank you dil se . . :)
निशा: सीमा जी,बहुत बहुत धन्यवाद. बालूशाही को फ्रिज से बाहर रखकर 10-12 दिन तक खाया जा सकता है, और फ्रिज में रख कर और भी अधिक दिन तक खाया जा सकता है, फ्रिज में रखने से मीठाइयों के टेस्ट अच्छे बने रहते हैं. सूजी की गुझिया को बाहर ही रखकर 15 दिन से भी अधिक दिन तक खाया जा सकता है
निशा: पारू जी, बेकिंग सोडा किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाता है, इसे डालना आवश्यक है.