मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

मावा से अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.
Read this recipe in English - Mawa Burfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi
- मावा- 250 ग्राम
- चीनी- ¾ कप
- पिस्ता- 1 टेबल स्पून (बारीक कतरे हुए)
- इलायची- 4 से 5
- घी- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Mawa Barfi

मावा को क्रम्बल या कद्दूकस कर लीजिए. कढ़ाही गरम करके इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन भून लीजिए.
भुने मावा को किसी प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
चाशनी बनाएं
कढ़ाही में चीनी और चीनी की मात्रा का 1/3 पानी यानी कि 1/4 कप पानी डालिए और चीनी में मिलाइये. चाशनी को चीनी के घुलने तक पकाएं. इसके बाद इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी). चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी को ठंडा होने तक चालाते रहिए. जब वह जमने पर आ जाएगी, यह एकदम बूरा की तरह बन जाएगी. इसे प्याले में डाल लीजिए. ठंडे तगार में हल्का गरम मावा डालकर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये. इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये, समान रूप से फैलाइये और ऊपर से कतरे पिस्ते डालकर सजाइये. इसे जमने के लिए ऎसे ही रख दीजिए. इसे जमने में 4 से 8 घंटे लग जाते हैं.
बाद में बर्फी को अपने पसंदानुसार साइज में काटकर प्लेट में रख लीजिए.
बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये, फ्रिज में रखकर बर्फी को 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं.
सुझाव
- अगर चीनी गंदी लगे, तो चाशनी बनाते समय इसमें 1 चमचा दूध डाल लीजिए. सारी गंदगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर तैरकर आ जाएगी. इसे चमचे से हटा दीजिए, क्लीयर चाशनी तैयार हो जाएगी.
- अगर आप चाशनी बनाकर तगार ना बनाना चाहे, तो तगार या बूरा मावा के हल्के गरम रह जाने पर मिलाकर बर्फी जमा लीजिए.
- मावा को बहुत ज्यादा ना भूनें.
- गरम मावा में बूरा या तगार नही मिलाए. इससे तगार पिघलकर बर्फी पतली हो जाती है और 2 से 3 दिन तक नही जमती.
- चाशनी बनने के बाद इसको ठंडा होने और तगार खिलने तक लगातार चमचे से चलाते रहें.
Mawa Barfi recipe - Quick Khoya Burfi - Khoye ki Barfi Recipe
कमेंट (142)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
u have excellent receipe... i am yr fan and always make new receipes... please can tell me khoya/ mawa receipe... i can not make any receipe who has mawa... i can not mawa in abroad.... pl... tell me soon.
निशा: सेजल, धन्यवाद. मावा बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी को खोज सकती हैं.
निशा: अम्रिता, आप मिल्क पाउडर से बर्फी बना लीजिये.
निशा: केडीसिंह, खोया चीनी के मिश्रण को थोड़ा और पकाना था. मिश्रण को एक बूंद टपका कर उंगली और हाथ के बीच चिपका कर देख सकते हैं, मिश्रण उंगली पर जमने लगता हैं. अगली बार आप एक दम सही बर्फी बना पायेंगे.
Thanks a lot lot lot dear. I love this site. Very sorry if smone write bad they should try to make through process and ofcourse pracrice makes the man perfect
निशा: शान्ति ये बाहर ही जम जायेगी.
निशा: मंजू जी,मेरी सारी रेसीपी खुद बनाकर देखी हुईं है और तभी शेयर की गई है जब वह ठीक बनी हों. मुझे दुख है कि आपकी मावा बर्फी सही न बन पायीं लेकिन इसमें कहीं न कहीं कुछ कमी रह् गयी होगी.
mere yahan khoya nahi milta to kya mithai banane ke liye mein kalakand ka use kar sakti hun??
usr plzz diwali ki kuch recepies batayen
plz batayen kyunki mien diwali par mohan thal banana chahti hun