मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

मावा से अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.
Read this recipe in English - Mawa Burfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi
- मावा- 250 ग्राम
- चीनी- ¾ कप
- पिस्ता- 1 टेबल स्पून (बारीक कतरे हुए)
- इलायची- 4 से 5
- घी- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Mawa Barfi

मावा को क्रम्बल या कद्दूकस कर लीजिए. कढ़ाही गरम करके इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन भून लीजिए.
भुने मावा को किसी प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
चाशनी बनाएं
कढ़ाही में चीनी और चीनी की मात्रा का 1/3 पानी यानी कि 1/4 कप पानी डालिए और चीनी में मिलाइये. चाशनी को चीनी के घुलने तक पकाएं. इसके बाद इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी). चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी को ठंडा होने तक चालाते रहिए. जब वह जमने पर आ जाएगी, यह एकदम बूरा की तरह बन जाएगी. इसे प्याले में डाल लीजिए. ठंडे तगार में हल्का गरम मावा डालकर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये. इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये, समान रूप से फैलाइये और ऊपर से कतरे पिस्ते डालकर सजाइये. इसे जमने के लिए ऎसे ही रख दीजिए. इसे जमने में 4 से 8 घंटे लग जाते हैं.
बाद में बर्फी को अपने पसंदानुसार साइज में काटकर प्लेट में रख लीजिए.
बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये, फ्रिज में रखकर बर्फी को 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं.
सुझाव
- अगर चीनी गंदी लगे, तो चाशनी बनाते समय इसमें 1 चमचा दूध डाल लीजिए. सारी गंदगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर तैरकर आ जाएगी. इसे चमचे से हटा दीजिए, क्लीयर चाशनी तैयार हो जाएगी.
- अगर आप चाशनी बनाकर तगार ना बनाना चाहे, तो तगार या बूरा मावा के हल्के गरम रह जाने पर मिलाकर बर्फी जमा लीजिए.
- मावा को बहुत ज्यादा ना भूनें.
- गरम मावा में बूरा या तगार नही मिलाए. इससे तगार पिघलकर बर्फी पतली हो जाती है और 2 से 3 दिन तक नही जमती.
- चाशनी बनने के बाद इसको ठंडा होने और तगार खिलने तक लगातार चमचे से चलाते रहें.
Mawa Barfi recipe - Quick Khoya Burfi - Khoye ki Barfi Recipe
कमेंट (142)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Pls mujhe ye batayein Ki.... Cake k liye Jo hum ghol ko fette hain wo kya hum mixer me kar sakte hai....
निशा: रश्मि जी, इसे मिक्सर में नहीं फैंट सकते, ज्यादा फैंट जाएगा. इसे कम ही फैंटना है, तो सिर्फ व्हिप ही कीजिए.
निशा: कविता जी, बर्फी को ए्रअर-टाइट कन्टेनर में भरकर फ्रिज में रख दीजिए. फिर, ये 8 से 10 दिन तक खाने योग्य बनी रहती हैं.
निशा: रश्मि जी, चाशनी के बिना इसे बनना चाहती हैं, मावा को भूनने के बाद उसमें पिसी चीनी मिलाकर बरफी इसी तरह से जमा कर बनाई जा सकती है.
निशा: दीया जी, आप इसे फिर से जमने वाली कन्सिस्टेन्सी आने तक थोड़ा सा और भून सकती हैं, और फिर से जमा सकती हैं, या इसमें डेसीकेटेड नारियल मिला कर जमा सकती है, खोया बेकार नहीं जाता ये आपको गीली भी पसन्द आयेगी.
plz aap kuch tips dedo ki kya reasons ho skte hain ki hmari dish bhi aapke jaise bnjaye....
निशा: मंजीत जी, परेशान न हों प्रैक्टिस करते रहें आप बहुत अच्छे से रैसिपी बना लेंगे. रैसिपी के लिए विडियो को ध्यान से देखें आपको इससे बहुत मदद मिलेगी.
निशा: जस जी, बर्फी को किसी भी ठंडी जगह रखा जा सकता है, आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं.
निशा: नाज़ जी, आप बर्फी को दोनों तरह से जमा सकती हैं.
निशा: प्रितम जी, बर्फी को जमने में करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं.
निशा: शिवानी जी, गरम मावा में पाउडर चीनी मिला दी जाय तो बर्फी चिपकती है, बर्फी जमती नहीं है, क्यों कि चीनी मेल्ट हो जाती है, आप इसमें थोड़े से काजू पीस कर पाउडर बना कर मिक्स करके जमा दीजिये, या छोटे छोटे लड्डू बना दीजिये.
निशा: रेनू जी, प्लीज इसके के लिये रेसिपी को पढ़ सकते हैं और वीडियो भी देखा जा सकता है, आप बहुत अच्छी मावा बर्फी बनायेंगी.
निशा: श्लोक जी, आप उसे प्लेट में जमाने के बाद फ्रिज में रख दीजिए.
निशा: दमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विमल जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर गर्मियों के लिए ढेर सारी रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: विमल जी, आप इसे फ्रिज में रख कर भी जमा सकते हैं.
निशा: विमल जी, चाशनी के लिये चीनी की आधी मात्रा का पानी में मिलायें, और चीनी को घुलने तक पका लीजिये, गुलाब जामुन के लिये सही चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.
निशा: विमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विमल जी, चीनी की मात्रा का आधा पानी चीनी में डालें और चाशनी को चीनी घुलने तक पकायें, गुलाब जामुन के लिये चाशनी में तार निकलने की आवश्यकता नहीं होती ये उंगली पर चिपका कर देख लीजिये, बस ये चिपकनी चाहिये.
निशा: गायत्री जी, ऎसा नही हैं. व्यस्तता के चलते सभी प्रशनों के उत्तर दे पाना मुश्किल होता है. पर मैं सोन पापडी़ बनाने की जल्द ही कोशिश करूंगी.
निशा: माधुरी जी, बर्फी को सिर्फ मावा से ही बनाया जाता है, अगर आप चाहें तो सूजी को घी में भूनकर मावा में मिलाकर बर्फी बना सकते हैं और मैदा को भी घी में भूनकर, मावा को भूनकर मिलायें और इसी तरह बर्फी बनयें.
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोविंदा जी, खोया को मावा भी कहते हैं.
निशा: संजू जी, 1-2 तार की चाशनी होनी चाहिए.
निशा: सुमन जी, पाउडर चीनी से बर्फी आसानी से बन जाती है, लेकिन चीजी आगर मिक्सी से पीसी है, तो उसे छान लीजिये ताकि उसमें चीनी के मोटे पार्टीकल न रहें, 250 ग्राम मावा में 100- 150 ग्राम चीनी अपनी पसन्द के अनुसार डाली जाती है और अगर मावा में चीनी पहले से मिली है तो चीनी पाउडर कम डालें.
निशा: चाशनी या कढ़ाई गरम हो तो मावा मिलाने से वह पतला हो जाता है और फिर जल्दी से नहीं जमता. चाशनी कढ़ाई ठंडी होने के बाद ही मावा मिलायें, बर्फी आसानी से जम जायेगी, या अगर एसा हो गया है तब गैस पर कढ़ाई रखें और मिश्रण को धीमी आग थोड़ा और पकायें, थोड़ा प्लेट में गिरा कर देंखें जमने वाली कनसिसटेन्सी हो गई तब पहले से घी लगी प्लेट में जमा दें, बर्फी अवश्य जमेगी, लेकिन इसे जमने में थोड़ा समय ज्यादा लगता है.
निशा: आप इसमें पाउडर चीनी डाल सकते हैं और अपने स्वादानुसार नारियल का उपयोग भी कर सकते है.
निशा: इस बर्फी में आपको मैदा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Panir banane ki vidhi.
निशा: आदित्य जी, पनीर बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर कैसे बनायें लिखकर रेसिपी सर्च कर स्काते है़
Barfi kafi narm RHA jati to me uske liye kya karon
nisha ji maine mava burfi bnayi lekin jmi nhi you tube se aapki video dekhkr bi bnayi bilkul vse jse aapne btayi thi leki bhut ptli h jmi nhi h plz mujhe ye btaye dubara jm skti h ya nhi agr jm skti h to kse
निशा: पंची जी, चाशनी या कढ़ाई गरम हो तो मावा मिलाने से वह पतला हो जाता है और फिर जल्दी से नहीं जमता. चाशनी कढ़ाई ठंडी होने के बाद ही मावा मिलायें, बर्फी आसानी से जम जायेगी, या अगर एसा हो गया है तब गैस पर कढ़ाई रखें और मिश्रण को धीमी आग थोड़ा और पकायें, थोड़ा प्लेट में गिरा कर देंखें जमने वाली कनसिसटेन्सी हो गई तब पहले से घी लगी प्लेट में जमा दें, बर्फी अवश्य जमेगी, लेकिन इसे जमने में थोड़ा समय ज्यादा लगता है.