मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

मावा से अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.
Read this recipe in English - Mawa Burfi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi
- मावा- 250 ग्राम
- चीनी- ¾ कप
- पिस्ता- 1 टेबल स्पून (बारीक कतरे हुए)
- इलायची- 4 से 5
- घी- 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Mawa Barfi

मावा को क्रम्बल या कद्दूकस कर लीजिए. कढ़ाही गरम करके इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन भून लीजिए.
भुने मावा को किसी प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
चाशनी बनाएं
कढ़ाही में चीनी और चीनी की मात्रा का 1/3 पानी यानी कि 1/4 कप पानी डालिए और चीनी में मिलाइये. चाशनी को चीनी के घुलने तक पकाएं. इसके बाद इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी). चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी को ठंडा होने तक चालाते रहिए. जब वह जमने पर आ जाएगी, यह एकदम बूरा की तरह बन जाएगी. इसे प्याले में डाल लीजिए. ठंडे तगार में हल्का गरम मावा डालकर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये. इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये, समान रूप से फैलाइये और ऊपर से कतरे पिस्ते डालकर सजाइये. इसे जमने के लिए ऎसे ही रख दीजिए. इसे जमने में 4 से 8 घंटे लग जाते हैं.
बाद में बर्फी को अपने पसंदानुसार साइज में काटकर प्लेट में रख लीजिए.
बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये, फ्रिज में रखकर बर्फी को 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं.
सुझाव
- अगर चीनी गंदी लगे, तो चाशनी बनाते समय इसमें 1 चमचा दूध डाल लीजिए. सारी गंदगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर तैरकर आ जाएगी. इसे चमचे से हटा दीजिए, क्लीयर चाशनी तैयार हो जाएगी.
- अगर आप चाशनी बनाकर तगार ना बनाना चाहे, तो तगार या बूरा मावा के हल्के गरम रह जाने पर मिलाकर बर्फी जमा लीजिए.
- मावा को बहुत ज्यादा ना भूनें.
- गरम मावा में बूरा या तगार नही मिलाए. इससे तगार पिघलकर बर्फी पतली हो जाती है और 2 से 3 दिन तक नही जमती.
- चाशनी बनने के बाद इसको ठंडा होने और तगार खिलने तक लगातार चमचे से चलाते रहें.
Mawa Barfi recipe - Quick Khoya Burfi - Khoye ki Barfi Recipe
कमेंट (142)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
barfi banne k baad freeze me jama sakte h kya??
निशा: प्रियांसी जी हां बर्फी को किसी भी ठंडी जगह रखा जा सकता है, आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं.
Milk powder se mava kese bnaye or milk powder se mava bnane k liye ghee ki jrut hai ya nhi plzzzzzz jldi hi btaye
निशा: जसदीप जी, मिल्क पाउडर से मावा आसानी से बन जाता है, इसे बनाने के लिये घी या बटर की आवश्यकता होती है.
Dudh Masala kaise banaya jata hai?
Bad me dudh banane ka tarika?
निशा: गनेश जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Hi Nishaji,
Your recipe are superb and easy to cook
Thanks alot!!!!Hi Nishaji,
Your recipe are superb and easy to cook
Thanks alot!!!!
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
agar apko sweets banana nhi ata to mut banao bcoz sara maava khrab ho gaya hai
How to make suger free katli,Mem.
Can i have it in upwas
निशा: आकांक्षा जी हां अवश्य खा सकते हैं.
mam thanx aapne ye site open kri ab mujhe jb mn krta hai khudbna leta hu mai is site se bhaut kch sikha hai .thnx mam pls aap share krte rhe recepie .
निशा: कुनान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुलविन्दर जी, मावा कम भुना होने के कारण एसा हो सकता है या फिर मावा में मिलाबट होने के कारण भी एसा हो सकता है.
निशा: रितु जी, धीमी आग पर मावा बनायें, मावा सफेद बनेगा.
Marine saki milk powder barfi waali recipe try ki leaking who bahut chip chili aur chewy bani . Aapki recipe main who white thi jabki mere we light brown hi bani. Aapne bola ki thick hone tak milk powder aur sugar mix ko pakana hai but mere case mean woh thick hua hi nahin bahut der tak. Maine kya galat Kia please bataiye.
निशा: नूपुर जी, केसर मिल्क पाउडर बर्फी का वीडियो देख लीजिये, उससे आपको काफी हैल्प मिलेगी, मिल्क पाउडर को बटर और मिल्क में पकाते समय गैस धीमी रखेंगी तो इस तरह की प्रोब्लम नहीं आयेगी.
निशा: अमित, मावा व्हाइट होगा तो पेड़े अवश्य व्हाइट बनेंगे, या मावा को थोड़ा अधिक भून लिया जाय तब पेड़े हल्के ब्राउन हो जाते हैं.
karana h to me kese sugar free barfi banaye.
निशा: सोनक जी, मावा के लिये फुल क्रीम दूध ही लिया जाता है, मावा पतला है उसे और पकायें, वह गाढ़ा हो जायेगा, तेज आग पर दूध जलाने से ऊपर के किनारे तक दूध जलेगा, जिसे जल्दी जल्दी खुरचना मुश्किल होगा, और किनारे पर जलने से मावा का कलर भी उतना अच्छा नहीं आयेगा, मावा को मीडियम आग पर बना लीजिये, अच्छा मावा बनेगा.
निशा: madiha ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा, मावा के साथ भी चीनी डालकर और उसे जमने की कनसिसटेन्सी तक पका कर बर्फी बनाई जा सकती है, लेकिन ये तरीका ज्यादा सरल है.
निशा: गीता जी हां आप सच कर रही है दर्द हो जाता है, चाशनी बनाने का फिक्स समय नहीं बताया जा सकता है, गैस कितनी जल रही है? बर्तन किस मैटर का है: बर्तन कितना बड़ा है? चीनी कितनी है, सारी चीजों के ऊपर समय निर्भर करता है, चाशनी को चैक किया जाता है, ये बूरे बनाने वाली चाशनी है, इसे एकदम गाड़ा होने तक पकाया जाता है, आप बूरा बनाने की विधि भी देख सकते हैं.
निशा: सोनक जी बर्फी में हमने चीनी से पहले बूरा तैयार किया है और हल्के गरम मावा में मिलाकर बर्फी जमा दी है, आप चाहें तो बाजार से बूरा लेकर मावा को भूनकर हल्के गरम मावा में वह बूरा मिलाकर आसानी से बर्फी बना सकती हैं.
निशा: सोनक जी हलवा को जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाकर बर्फी की जमाकर काट लिया जाय, गाजर की बर्फी बन जायेगी.
निशा: निम्मी जी, मिल्क पाउडर का मावा बनाते समय उसे अच्छी तरह मावा जैसा गाढ़ा कर लीजिये, इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये और मावा को ठंडा होने दीजिये, मावा को हल्का गरम रहने पर पाउडर चीनी मिलाइये और बर्फी जमा दीजिये, बहुत अच्छी बर्फी जम कर तैयार होगी.
निशा: सोनक जी, आटे को घी में भून कर मिलायें, 250 ग्राम मावा में 100 ग्राम आटा 80 ग्राम घी में भून कर मिलायें, 100 ग्राम चीनी भी और लेनी होगी, बाकी सभी इन्ग्रीडियेन्ट के साथ उसी तरह बर्फी बना लीजिये.
Since we are vegetarians (No onion garlic!) I like all your vegetarian recipes very much.
Nisha ji Singapore mein frozen mawa milta hai and maine room temperature mein rakh kar kadhai mein 900 gm bhoona. Bhoonte samein Guthliya (गाँठ) ban gayi.
गाँठ kyu bani?
Even 40 minutes bhoon lene ke baad bhi mawa collect (इखट्टा) nahi hua. Uske baad boora (बूरा) milane ke baad bhi मावा aur बूरा alag hi raha. इसलिए maine readymade चाशनी mila di aur vo milkcake jaisa ban gaya.
Kya aap bata sakti hain ki aesa kyun hua? Plain burfi ki jagah milkcake kyu ban gaya? Ho sakta hai maine kuch galti ki ho. आप उसे सुघारने का कष्ट करे.
Thank you
निशा: मीनू, आपने किया तो सब कुछ ठीक हैं, मावा अलग वैराइटी का होने से एसा हो सकता है, मावा से घी पूरी तरह निकाल लिया जाय उसमें घी की कमी से वह सूखा सूखा सा हो जाता है, और आपने कलाकन्द बनाया वह भी एक अच्छी मिठाई है.
निशा: सोनक जी मावा को धीमी आग पर थोड़ा और भूनने से वह सख्त हो जाता है,और आटा मिलाना चाहती हैं तो आटे को भून कर मिलायें.
निशा: सोनक जी एसा होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें सही बनने लग जाती है, बर्फी गीली है, थोड़े से काजू पीस कर पाउडर मिलाकर उसे जमा दीजिये अच्छी बर्फी बन जायेगी, अभी हमने मावा चौकलेट लेयर बर्फी अपलोड की है, प्लीज उसे देखिये और बहुत ही आसान तरीके से जल्दी से बर्फी बनाइये, आप अच्छी बर्फी बना लेंगी.
निशा: कल्पना, मावा को कद्दूकस करके, कढाई में मावा और चीनी डालकर, मावा और चीनी के मेल्ट होने के बाद मिश्रण को 4- 5 मिनिट तक धीमी आग पर पकाकर बर्फी जमा दीजिये, जमने पर काट लीजिये.