मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)

📅 9 सितंबर 2008 👁 7.9 लाख बार देखी गई 💬 142 कमेंट ★ 3.0 (10180)

मावा से अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.

Read this recipe in English - Mawa Burfi Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi

  • मावा- 250 ग्राम
  • चीनी- ¾ कप
  • पिस्ता- 1 टेबल स्पून (बारीक कतरे हुए)
  • इलायची- 4 से 5
  • घी- 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Mawa Barfi

How to make Mawa Barfi

मावा को क्रम्बल या कद्दूकस कर लीजिए. कढ़ाही गरम करके इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन भून लीजिए.

भुने मावा को किसी प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.

चाशनी बनाएं

कढ़ाही में चीनी और चीनी की मात्रा का 1/3 पानी यानी कि 1/4 कप पानी डालिए और चीनी में मिलाइये. चाशनी को चीनी के घुलने तक पकाएं. इसके बाद इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी).  चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.

चाशनी को ठंडा होने तक चालाते रहिए. जब वह जमने पर आ जाएगी, यह एकदम बूरा की तरह बन जाएगी. इसे प्याले में डाल लीजिए. ठंडे तगार में हल्का गरम मावा डालकर अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये. इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.

मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये, समान रूप से फैलाइये और ऊपर से कतरे पिस्ते डालकर सजाइये. इसे जमने के लिए ऎसे ही रख दीजिए. इसे जमने में 4 से 8 घंटे लग जाते हैं. 

बाद में बर्फी को अपने पसंदानुसार साइज में काटकर प्लेट में रख लीजिए. 

बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये, फ्रिज में रखकर बर्फी को 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं.

सुझाव

  • अगर चीनी गंदी लगे, तो चाशनी बनाते समय इसमें 1 चमचा दूध डाल लीजिए. सारी गंदगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर तैरकर आ जाएगी. इसे चमचे से हटा दीजिए, क्लीयर चाशनी तैयार  हो जाएगी. 
  • अगर आप चाशनी बनाकर तगार ना बनाना चाहे, तो तगार या बूरा मावा के हल्के गरम रह जाने पर मिलाकर बर्फी जमा लीजिए. 
  • मावा को बहुत ज्यादा ना भूनें.
  • गरम मावा में बूरा या तगार नही मिलाए. इससे तगार पिघलकर बर्फी पतली हो जाती है और 2 से 3 दिन तक नही जमती. 
  • चाशनी बनने के बाद इसको ठंडा होने और तगार खिलने तक लगातार चमचे से चलाते रहें. 

Mawa Barfi recipe - Quick Khoya Burfi - Khoye ki Barfi Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (10180 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (142)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anita
Meri bhen ne mujhse bina puche hi mave me bura milaa diyaa hai . or vo dhilaa mava ho geya hai please tell me mai uski barfi kese banau ? Kiya uska kuch or ban skta hai abhi kuch hi derr me ?? Tomorrow bhaiyaduj hai I m so tensss
NishaMadhulika
Anita जी, आप इसमें
ड्रायफ्रूट पिस कर मिक्स करके इसे ठीक कर सकती हैं.
jugendra shakya
jyada tait chasni me khoya mil gya hai to barphi jamegi ya nahi kya kare
NishaMadhulika
jugendra shakya जी, जम जाएगी.
Diksha Garg
Aapki recipe bht achchi ha par dusre kai videos main bura garam mawa main milai gai ha to dono main se better option kya ha
NishaMadhulika
Diksha Garg जी, आप किसी भी विधि से इन्हें बना सकती है. आपको जो सरल लगे आप उस अनुरुप इन्हें बना सकती हैं.
vicky Sharma
Nisha ji chini 3/4 cup dalni hai kya bura bhi itni he dalni hai ya kum jyada
NishaMadhulika
विक्की जी, बूरा भी इसी मात्रा मे उपयोग लेना है.
ramavtar
Meri barfi looz reh gayi kya karu

निशा: राम जी, खोया चीनी के मिश्रण को थोड़ा और पकाना था. मिश्रण को एक बूंद टपका कर उंगली और हाथ के बीच चिपका कर देख सकते हैं, मिश्रण उंगली पर जमने लगता हैं. अगली बार आप एक दम सही बर्फी बना पायेंगे. बर्फी गीली है, थोड़े से काजू पीस कर पाउडर मिलाकर उसे जमा दीजिये अच्छी बर्फी बन जायेगी.
Vikun singh
Hw the Color of ur burfi is white but ours is come brown
निशा: विकुन जी, मावा थोडा अधिक भूनने से कलर हल्का ब्राउन हो जाता है.
Irfan
Barfi me fyi lagne per kiya kare
निशा: इरफान जी, मैं आपका सवाल समझ नहीं पा रही हूँ.
priyanka
very nice brfi
& so esey & whitenes then
thank u m !!!!!!

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonam
Nisha ji kiya mava or sugar ek sath Mila kr bhi brfi bn Sakti h or plz mujhe ye btaye ki kitne mave me kitni sugar milani chaye

निशा: सोनम जी, मेरी ये रेसिपी में जो मावा और शुगर की मात्रा का अनुपात दिया गया है उसी को ले सकते हैं.
jaikishan
Resipi achi hai

निशा: जयकिशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
deepak
Mujha ye trick like kare
Mahi
Meine khoye ko bhun kr uske grm mishrad m bura daldi ab use kya bnaya ja skta h plz tell me...

निशा: माही जी, अगर गरम मावा में बूरा मिला दी जाय तो बर्फी चिपकती है, बर्फी जमती नहीं है, क्यों कि चीनी मेल्ट हो जाती है, आप इसमें थोड़े से काजू पीस कर पाउडर बना कर मिक्स करके जमा दीजिये, या छोटे छोटे लड्डू बना दीजिये.
renu yadav
Koye ki brfi agr dili rah jaye to use waps kaisai jamey

निशा: रेनू जी, आप इसे फिर से जमने वाली कन्सिस्टेन्सी आने तक थोड़ा सा और भून सकती हैं, और फिर से जमा सकती हैं, या इसमें डेसीकेटेड नारियल मिला कर जमा सकती है, खोया बेकार नहीं जाता ये आपको गीली भी पसन्द आयेगी.
Poonam
Hello mam, mene apki recipe ko try kiya Bt ye Jami hi Nahi.... Can u help me....

निशा: पूनम जी, मावा बर्फी सही तरीके से बनी है, तो 2 घंटे में जमकर तैयार हो जायेगी, अगर वह गीली है तब उसे जमने में कभी कभी करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं, या वह जमती ही नहीं.
kiran
Nave ko bina bhune b bina skte h kya
निशा: किरन जी,मावा को भून कर ही बरफी बनाई जाती है.
Prakash Malviya
Mava barfi banani 1k.g.ki eski kya kya dalna padegha
निशा: प्रकाश जी,रेसिपी में 250 ग्राम मावा से बर्फी बनाई है, आप 1 कि,ग्रा. मावा से इसे बना रहे हैं, तब सारी चीजें चार गुनी करके ले लीजिये और बर्फी बना लीजिये.
ritu
I want to know long time protection mawa burfi .
Tell me name of powder
Which protects to fungus
निशा:रितु जी, मावा की चीजें फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खायी जा सकती हैं.
Suman
Mere chasni acche se bante nahi ya to bahut Patli ya jamte hi nahi
Vicky
Barfi kaise bannye

निशा: विक्की जी, रेसिपी को फोले करे और इसका विडियो भी देखें आप बहुत अच्छी बर्फी बनाएंगे.
Nikhil bansal
Thanks nisha mam u make everything without onion and garlic so we always open ur website to make anything else.

निशा: निखिल जी, अपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Rakesh Acharya
Hello Nishaji , Mera sawal hai agar 2kg mawa ho to sugar aur ghi kitna lena hai.
निशा: राकेश जी, 2 कि. ग्रा. मावा में 1 कि. 200 ग्राम चीनी और घी तो डालना नहीं वह तो ट्रे में लगाना है.
krishn meena
Hello mam.......hamari barfi Bankar taiyar ho gayi par 20 ghante se jyada ho gye ye jam nahi Rahi h ?


निशा: बर्फी अगर गीली है तब उसे जमने में समय अधिक लग जाता है. आप इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए ये जम कर तैयार हो जाएगी.
karan paul
Bahut achchha

निशा: करन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

deepti
Mam, hmari khoya ki brfi nahi ban pa rahi wo jam hi nahi rahi hai...sayad chini jyada ho gai hai usme kya milae ham taki wo sudhar jae......??

निशा: दीप्ती जी, इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए ये जम जाएगी.
Palak
Hello Thanks aapka barfi bohot achi Bani he

निशा: पलक जी, धन्यवाद.
Arvind
Nisha Ji. I'm a big fan of yours making dishes every Sunday from your recipes. Jyada Ghuti hui burfi kaise banau
निशा: अरविन्द जी, मावा भून कर चीनी डालकर, लगातार चलाते हुये, घोटते हुये पकायें, जमने वाली कनसिसटेन्सी पर आने पर जमा दीजिये, बर्फी को जमने में 24 घंटे लग सकते हैं.
asha dhengale
Barfi thandi karne ke liye refrigerate me rakh sakte hai kya

निशा: आशा जी, हां रख सकते हैं.
sushma
Very very best sweet dish

निशा: सुषमा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Your name...
Kyaa ham use fridge mein bhi jmaa sakte hai

निशा: जी, आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं.
सरोज गुप्ता
मैडम खोये को गर्म करे तो उसमे से घी निकलता ही है तो अलग से डालने की क्या जरूरत है अगर ज्यादा हो तो निकाल ले।कृपया

निशा: सरोज जी, आप चाहे तो इसे निकाल सकते हैं.