Dum Aloo Recipe – दम आलू

दम आलू (Dum Aloo) सारे भारत भर में लोकप्रिय और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, मेरे घर में ये सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आईये आज शाम के खाने में हम दम आलू (Aloo Dum Recipe) बनायें.
Read - Dum Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - ingredients for Dum Aloo
- छोटे आलू - 400 ग्राम या 12- 14
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- टमाटर- 3 -4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च- 2
- रिफाइन्ड तेल- 2 टेबिल स्पून और आलू तलने के लिये
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई- 50 ग्राम (1/4 कप)
- काजू - 25- 30 काजू
- ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप) यदिआप चाहें तो
- मिर्च पाउडर- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम(थोड़ा सा)
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि - How to make Dum Aloo Recipe
आलू को आधा छोटी चम्मच नमक डालकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये और छील लीजिये. साबूत आलू में कांटे की सहायता से छेद कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालिये और आलू को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये आलू को प्लेट में निकाल लीजिये. (आप चाहें तो आलू को छीलकर गोद लें और तेल लगाकर माइक्रोवेव में भी भून सकती है).

मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और(काजू को आधा घंटे पहले पानी में डाल कर भिगो लीजिये) काजू बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये सबसे पहले जीरा डालिये इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और अब डालिये टमाटर काजू का पेस्ट और क्रीम , मसाले को चमचे से चला चला कर भुनिये. मसाले में लाल मिर्च और नमक डालकर मिला दीजिये.
जब मसाले से तेल अलग होता हुआ दिखाई देने लगे तब इसमे मथा हुआ दही डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते रहिये, तरी को आप जितना पतला या गाढ़ा रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. गरम मसाला डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में आलू डाल दीजिये और 2 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये, ताकि आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायं. अब गैस बन्द कर दीजिये. आधी मात्रा हरे धनिये की डाल दीजिये. दम आलू तैयार हैं.
तैयार दम आलू (Dum Aloo) प्याले मे निकालिये. हरे धनियाँ को ऊपर से डाल कर सजाइये. नान, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (466)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
yaar banana nahi aata
mil ke test krenge
निशा: निशा, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
my family members love it,,!!!
निशा: राकेश जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: सोनक जी, ग्रेवी आप अपनी पसन्द के अनुसार जैसी चाहें उस तरह की बना सकती हैं, टमाटर और बेसन की ग्रेवी, टमाटर मलाई या क्रीम की ग्रेवी, काजू या खसखस की ग्रेवी, दही की ग्रेवी, और प्याज टमाटर की ग्रेवी जो भी चाहें बना लीजिये.
निशा: जोयस अगर सब्जी पर तेल तैर रहा है, तो उसे चमचे से उतार कर अलग प्याले में रखा जा सकता है और सूखी सब्जी में तेल ज्यादा है तो कढ़ाई में रह जायेगा, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये.
निशा: प्रेम, हींग में बहुत अच्छी महक है, इसे अधिक डालेंगे तो स्वाद में कड़वापन अलग से हींग का स्वाद आयेगा लेकिन अगर हींग 250 ग्राम सब्जी में 1 पिंच बहुत ही कम यूज की जाती है तो इसका स्वाद अलग से बिलकुल पता नहीं चलता लेकिन सारे मसाले में मिला हुआ अच्छा स्वाद आता है. किसी सब्जी में प्याज डालने के लिये जीरा भूनने के बाद बारीक कटी प्याज डालकर प्याज को ट्रान्सपेरेन्ट होने तक भून लीजिये, और सारी चीजें इसी तरह डालते हुये सब्जी बनाई जा सकती है.
It is a great receipe. I Tried with non boiled Potatos......
nice
निशा: मनीष मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
i made with this recipe and it is made like given inthe image thank you mam
निशा:स्वागतम मुस्कान, और इस अपने एक्सपीरिएंसेज शेयर करना मत भूलिये.
निशा: आकांक्षा, ग्रेवी आप अपने अनुसार किसी भी तरह की बना सकती हैं, टमाटर और बेसन से ग्रेवी बनाइ जा सकती हैं, टमाटर प्याज से बना लीजिये.
निशा: जिनकल ओनियल अवश्य यूज की जा सकती है.