Dum Aloo Recipe – दम आलू

दम आलू (Dum Aloo) सारे भारत भर में लोकप्रिय और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, मेरे घर में ये सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आईये आज शाम के खाने में हम दम आलू (Aloo Dum Recipe) बनायें.
Read - Dum Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - ingredients for Dum Aloo
- छोटे आलू - 400 ग्राम या 12- 14
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- टमाटर- 3 -4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च- 2
- रिफाइन्ड तेल- 2 टेबिल स्पून और आलू तलने के लिये
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई- 50 ग्राम (1/4 कप)
- काजू - 25- 30 काजू
- ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप) यदिआप चाहें तो
- मिर्च पाउडर- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम(थोड़ा सा)
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि - How to make Dum Aloo Recipe
आलू को आधा छोटी चम्मच नमक डालकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये और छील लीजिये. साबूत आलू में कांटे की सहायता से छेद कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालिये और आलू को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये आलू को प्लेट में निकाल लीजिये. (आप चाहें तो आलू को छीलकर गोद लें और तेल लगाकर माइक्रोवेव में भी भून सकती है).

मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और(काजू को आधा घंटे पहले पानी में डाल कर भिगो लीजिये) काजू बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये सबसे पहले जीरा डालिये इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और अब डालिये टमाटर काजू का पेस्ट और क्रीम , मसाले को चमचे से चला चला कर भुनिये. मसाले में लाल मिर्च और नमक डालकर मिला दीजिये.
जब मसाले से तेल अलग होता हुआ दिखाई देने लगे तब इसमे मथा हुआ दही डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते रहिये, तरी को आप जितना पतला या गाढ़ा रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. गरम मसाला डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में आलू डाल दीजिये और 2 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये, ताकि आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायं. अब गैस बन्द कर दीजिये. आधी मात्रा हरे धनिये की डाल दीजिये. दम आलू तैयार हैं.
तैयार दम आलू (Dum Aloo) प्याले मे निकालिये. हरे धनियाँ को ऊपर से डाल कर सजाइये. नान, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (466)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks mam
निशा: नरेन्द्र जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद व आभार.
निशा: समृद्धि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai or bhi dishes k bare me
Or unki recipes chahti hu
निशा: गीता जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर जाकर अपनी पसंद की रेसिपी देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jab bhi mai cake banati hoon to both baith jata hai please batayen kya karyn?
निशा: लक्ष्मी जी, सभी सामग्री को उचित अनुपात में डाला जाए और उचित तापमान पर बेक किया जाए तो ऎसा नहीं होगा.
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, धन्यवाद.
निशा: कुमकुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, मुझे खेद है कि मै आपका प्रश्न समझ नही पा रही.
निशा: ज्योति जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki banai sabji ka color yellow h ise golden colour ka banane k liye kya kare . Please tell me
निशा: श्रेया जी, आप इसमें देगी मिर्च का लाल मिर्च पाउडर थोड़ा अधिक डालें तो कलर थोड़ा डार्क हो जाता है.
निशा: रूद्र जी, आप चाहें तो डाल सकते हैं.
Aapki DumAloo recipe hum nay deka, but eak dought hy ki instead of tamatar gravy may aur kuch dal sak tay hay bcs my father in law Doctor nay tamatar mana kara hu hai so pls just what can i use for that in gravy & also aapki uper theory may curd be hay but practical jub aap kar ray tho curd aap use nai kiya why? please reply on my email id. waiting for your reply
निशा: रेखा जी, सब्जी की तरी को आप टमाटर की जगह सिर्फ दही से बना सकती हैं, और हमने सब्जी में टमाटर के साथ दही यूज किया है लेकिन वीडियो में दही नहीं डाला है, क्यों कि ग्रेवी को बिना दही के बिना टमाटर अपनी पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बड़े आलू को 2-3 टुकड़े में काट कर आप ये सब्जी बना सकते हैं.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शर्मीला जी, रैड कलर की ग्रेवी के लिये लाल टमाटर और देगी मिर्च यूज करते हैं, या फिर रैड फूड कलर का यूज करते हैं.