Dum Aloo Recipe – दम आलू

दम आलू (Dum Aloo) सारे भारत भर में लोकप्रिय और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, मेरे घर में ये सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आईये आज शाम के खाने में हम दम आलू (Aloo Dum Recipe) बनायें.
Read - Dum Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - ingredients for Dum Aloo
- छोटे आलू - 400 ग्राम या 12- 14
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- टमाटर- 3 -4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च- 2
- रिफाइन्ड तेल- 2 टेबिल स्पून और आलू तलने के लिये
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई- 50 ग्राम (1/4 कप)
- काजू - 25- 30 काजू
- ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप) यदिआप चाहें तो
- मिर्च पाउडर- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम(थोड़ा सा)
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि - How to make Dum Aloo Recipe
आलू को आधा छोटी चम्मच नमक डालकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये और छील लीजिये. साबूत आलू में कांटे की सहायता से छेद कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालिये और आलू को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये आलू को प्लेट में निकाल लीजिये. (आप चाहें तो आलू को छीलकर गोद लें और तेल लगाकर माइक्रोवेव में भी भून सकती है).

मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और(काजू को आधा घंटे पहले पानी में डाल कर भिगो लीजिये) काजू बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये सबसे पहले जीरा डालिये इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और अब डालिये टमाटर काजू का पेस्ट और क्रीम , मसाले को चमचे से चला चला कर भुनिये. मसाले में लाल मिर्च और नमक डालकर मिला दीजिये.
जब मसाले से तेल अलग होता हुआ दिखाई देने लगे तब इसमे मथा हुआ दही डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते रहिये, तरी को आप जितना पतला या गाढ़ा रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. गरम मसाला डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में आलू डाल दीजिये और 2 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये, ताकि आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायं. अब गैस बन्द कर दीजिये. आधी मात्रा हरे धनिये की डाल दीजिये. दम आलू तैयार हैं.
तैयार दम आलू (Dum Aloo) प्याले मे निकालिये. हरे धनियाँ को ऊपर से डाल कर सजाइये. नान, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (466)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मुस्कान सर्च बटन पर कोफ्ता रैसिपी लिखकर सर्च कीजिये, कई तरह के कोफ्ते की रैसिपी वेबसाइट पर दी गई है, वे आप देख सकती हैं.
me first time apke website dekh rai hu aasha krti hu ki ye receipe mere jeth ko pasand aaye aaloo dam unka fav h isliye me khaas unke liye banana chahti hu n thanks........
निशा: सोनिका, आलू को अच्छे गरम तेल में तलिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, आलू बिलकुल सोफ्ट और अच्छे रहेंगे.
निशा: सर्बजीत, जी हां आप सही कह रहे हैं, क्लास से ज्यादा अच्छी तरह आप वेबसाइट पर पढ़ कर और वीडियो देखकर सीख सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिपाली, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतीक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आज सनडे को खास बनाया , शाही पनीर बनाया आज
आपकी recipe सच मे खास है और इतनी simple की बता नहीं सकता , मेरे जैसे इंसान का जो आज तक कीचेन मे कुछ ज्यादा नहीं गया था उसको भी आपने रसोई से प्यार करवा दिया, मै पूरा लुफ्ट उठा रहा ...
धन्यवाद ....
निशा: भूशन जी आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
filhal bedrest pe hu ghar pe after a major hip surgery, bahot bore ho raha tha lekin aapki web site ne mera time spend karna bbahot asan kar diya hai, now i m enjoying my bedrest, till now i have cooked Gajar ka halwa, green veg pulao and aaloo dum, aur sab itne testy bane ki bata nahi sakta, soon will try Bharva bhindi and malayi kofta
thank you so much nisha ji for sharing all this good n testy recipes. mera wakt acha gujar raha hai ghar pe...
निशा: भूशन जी बहुत बहुत धन्यवाद, जल्दी से अच्छे हो जाइये ढेर सारी शुभकामनायें.
thanks.....a lot.
निशा: सारिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for this post, main aaj ye ghar par try karunga.
muje abhi abhi hi cooking me interest aya hai, hope fully it will guide me to help & impress my future wife!:)
thanks..
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
शानू, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji please tell me recipes related to potato .this recipie is sperbbbbbbbbbbbbbb------ nisha ji your blog is the best
निशा: जी मिनी अवश्य.
निशा: कनु, बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रग्या, आप तरी में ओनियन डाल सकती हैं.