Dum Aloo Recipe – दम आलू

दम आलू (Dum Aloo) सारे भारत भर में लोकप्रिय और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, मेरे घर में ये सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आईये आज शाम के खाने में हम दम आलू (Aloo Dum Recipe) बनायें.
Read - Dum Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - ingredients for Dum Aloo
- छोटे आलू - 400 ग्राम या 12- 14
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- टमाटर- 3 -4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च- 2
- रिफाइन्ड तेल- 2 टेबिल स्पून और आलू तलने के लिये
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई- 50 ग्राम (1/4 कप)
- काजू - 25- 30 काजू
- ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप) यदिआप चाहें तो
- मिर्च पाउडर- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम(थोड़ा सा)
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि - How to make Dum Aloo Recipe
आलू को आधा छोटी चम्मच नमक डालकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये और छील लीजिये. साबूत आलू में कांटे की सहायता से छेद कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालिये और आलू को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये आलू को प्लेट में निकाल लीजिये. (आप चाहें तो आलू को छीलकर गोद लें और तेल लगाकर माइक्रोवेव में भी भून सकती है).

मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और(काजू को आधा घंटे पहले पानी में डाल कर भिगो लीजिये) काजू बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये सबसे पहले जीरा डालिये इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और अब डालिये टमाटर काजू का पेस्ट और क्रीम , मसाले को चमचे से चला चला कर भुनिये. मसाले में लाल मिर्च और नमक डालकर मिला दीजिये.
जब मसाले से तेल अलग होता हुआ दिखाई देने लगे तब इसमे मथा हुआ दही डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते रहिये, तरी को आप जितना पतला या गाढ़ा रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. गरम मसाला डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में आलू डाल दीजिये और 2 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये, ताकि आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायं. अब गैस बन्द कर दीजिये. आधी मात्रा हरे धनिये की डाल दीजिये. दम आलू तैयार हैं.
तैयार दम आलू (Dum Aloo) प्याले मे निकालिये. हरे धनियाँ को ऊपर से डाल कर सजाइये. नान, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (466)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapki website par etna traffic hai...kya aapn google adsense ya google analytics ke baare mai pata hai
निशा: राहुल जी हां ये सब मुझे मालुम है.
Can you please share how to make aloo ke katori. I really need to know please.
निशा: महक, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: टूटू जी बहुत बहुत धन्यवाद.
Such a nice website...
&all the best for ur work.keep doing that
this is prashant mahetch from punjab , i like ur this site and use it more than 5 times in a week because i love cooking and serve delicious recipes , website is really awesome .
tanQx .
निशा: प्रशान्त, बहुत बहुत धन्यवाद.