Rava Dhokla Recipe – रवा ढोकला

📅 26 मार्च 2008 👁 8.7 लाख बार देखी गई 💬 155 कमेंट ★ 3.9 (14433)

Rava Dhokla Recipe

यदि आप अधिक तेल का नाश्ता करते करते उकता गये हों तो रवा ढोकला बनाकर देखिये. इसे भाप मे बनाया जाता है और तेल तो थोड़ा सा ही सिर्फ तड़के के लिये प्रयोग होता है. बनाने में भी कम समय लगता है. आईये आज हम रवा ढोकला (Rava Dhokla Recipe) बनायें.

Read - Rava Dhokla Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingedients for Rava Dhokla Recipe

  • रवा (सूजी) - 110 ग्राम (एक कप)
  • दही - 200 ग्राम (एक कप) फैट लीजिये
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हरे मटर के दाने - आधा कप
  • फूल गोभी - आधा छोटी कटोरी (छोटा छोटा कटा हुआ)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा, कद्दूकस किआ हुआ)
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नीबू - एक छोटा सा (रस निकाल लीजिये)
  • हल्दी पाउडर - 2-3 पिंच(यदि आप चाहें)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • इनो पाउडर या खाना सोडा - 1/2 छोटी चम्मच

rawa_dhokla2_792700048.jpg

तड़के के लिये

  • तेल - 1- 2 टेबल स्पून
  • राई - 1/2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (लम्बी कटी हुई
  • हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून

विधि - How to make Rava Dhokla Recipe

दही को मिक्सी से फैट लीजिये. सूजी को दही में मिला कर घोलिये, लेकिन घोल में गुठली न पड़ें, घोल गाड़ा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये.  सब्जियां और नमक इस घोल में डाल कर अच्छी तरह चमचे से मिला दीजिये. मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.

हम ढोकला कुकर में सेपरेटर या कोई चौड़ा बर्तन जो कुकर में रखा जा सकता हो, या भगोने, कढ़ाई में थाली रख कर बना सकते हैं. कुकर का सेपरेटर सामान्यतय थाली की अपेक्षा छोटा होता है, तो आज हम यह ढोकला थाली में बनायेंगे. ढोकला बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये, एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये, पानी में भाप बनने के बाद, इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.

थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर चमचे से फैट कर मिलाइये, मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना है, जैसे हीमिश्रण में एअर बबल आ जाय, फैटना बन्द कर दीजिये, मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये और बर्तन को ढक दीजिये. मध्यम और तेज गैस पर (भाप पानी में लगातार बनती रहनी चाहिय़े) 18- 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.

ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये.

एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डाल कर कड़काइये. राई के कड़कने के बाद, इसमें कटी हुई हरी मिर्च तल लीजिये. जब मिर्च हल्की ब्राउन हो जायें, गैस बन्द कर दीजिये. इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकला के प्रत्येक टुकड़े पर डालिये. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये.

रवा ढोकला तैयार है. ढोकला को हरे धनिये की चटनी या पोदीने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

ढोकला बनाने में सब्जियों का प्रयोग नहीं किया जाता, लेकिन सब्जियां ढोकला के स्वाद को बड़ा देती हैं, और स्वास्थ्य के लिये तो लाभकारी है ही, इसीलिये हम इसमें सब्जियां डाल कर बना रहे हैं. आप ढोकला बिना सब्जी के भी बना सकते हैं.

अन्य ढोकला रेसिपीज

Rava Dhokla Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (14433 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (155)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anita
hi idali banatay time jab idalicookar may boil kartay hay to uparki first plat barabar hoti hay.magar dusari plate ki idali kay bich may pani kay bunda geer kar cipcipe hoti hai.koi suzav bataya.thanks
निशा मधुलिका
कल्पना, ढोकला के मिश्रण को अधिक गाढ़ा और न बहुत पतला होना चाहिये. जब आप ढोकला बनाने जा रही है, तब सबसे पहले सारी तैयारी कर लीजिये, मिश्रण में बेकिंग सोडा की जगह ईनो पाउडर डाल कर फैटिये, जैसे ही बबल आ जाय तुरन्त चिकनी किये हुये बर्तन में मिश्रण डालिये, ओर ढोकला पकने रख दीजिये. आपका ढोकला अच्छा बनेगा.
kalpna gupta
My dhokla always little hard. but market dhokla always soft and spunjy .so plz advice me how to prepare spunchy and soft dhokla.
J.K.Asthana
My dosas alwys sticcks to the tava .Please advicce to avoid this
thanks