Rava Dhokla Recipe – रवा ढोकला

यदि आप अधिक तेल का नाश्ता करते करते उकता गये हों तो रवा ढोकला बनाकर देखिये. इसे भाप मे बनाया जाता है और तेल तो थोड़ा सा ही सिर्फ तड़के के लिये प्रयोग होता है. बनाने में भी कम समय लगता है. आईये आज हम रवा ढोकला (Rava Dhokla Recipe) बनायें.
Read - Rava Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingedients for Rava Dhokla Recipe
- रवा (सूजी) - 110 ग्राम (एक कप)
- दही - 200 ग्राम (एक कप) फैट लीजिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- फूल गोभी - आधा छोटी कटोरी (छोटा छोटा कटा हुआ)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा, कद्दूकस किआ हुआ)
- हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - एक छोटा सा (रस निकाल लीजिये)
- हल्दी पाउडर - 2-3 पिंच(यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- इनो पाउडर या खाना सोडा - 1/2 छोटी चम्मच

तड़के के लिये
- तेल - 1- 2 टेबल स्पून
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (लम्बी कटी हुई
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
विधि - How to make Rava Dhokla Recipe
दही को मिक्सी से फैट लीजिये. सूजी को दही में मिला कर घोलिये, लेकिन घोल में गुठली न पड़ें, घोल गाड़ा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये. सब्जियां और नमक इस घोल में डाल कर अच्छी तरह चमचे से मिला दीजिये. मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
हम ढोकला कुकर में सेपरेटर या कोई चौड़ा बर्तन जो कुकर में रखा जा सकता हो, या भगोने, कढ़ाई में थाली रख कर बना सकते हैं. कुकर का सेपरेटर सामान्यतय थाली की अपेक्षा छोटा होता है, तो आज हम यह ढोकला थाली में बनायेंगे. ढोकला बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये, एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये, पानी में भाप बनने के बाद, इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर चमचे से फैट कर मिलाइये, मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना है, जैसे हीमिश्रण में एअर बबल आ जाय, फैटना बन्द कर दीजिये, मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये और बर्तन को ढक दीजिये. मध्यम और तेज गैस पर (भाप पानी में लगातार बनती रहनी चाहिय़े) 18- 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये.
एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डाल कर कड़काइये. राई के कड़कने के बाद, इसमें कटी हुई हरी मिर्च तल लीजिये. जब मिर्च हल्की ब्राउन हो जायें, गैस बन्द कर दीजिये. इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकला के प्रत्येक टुकड़े पर डालिये. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये.
रवा ढोकला तैयार है. ढोकला को हरे धनिये की चटनी या पोदीने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
ढोकला बनाने में सब्जियों का प्रयोग नहीं किया जाता, लेकिन सब्जियां ढोकला के स्वाद को बड़ा देती हैं, और स्वास्थ्य के लिये तो लाभकारी है ही, इसीलिये हम इसमें सब्जियां डाल कर बना रहे हैं. आप ढोकला बिना सब्जी के भी बना सकते हैं.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (155)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नन्दी जी, माइक्रोवेव में ढोकला ढककर बनाइये, सारी चीजें नापकर लीजिये और समय भी 4 -5 मिनिट ही दीजिये, और क्या कमी रही बताइये, कभी कभी हमें कुछ चीजें बनाने के लिये थोड़ी प्रेक्टिस करनी पढ़ती है, परेशान मत होइये. प्लीज अपना सवाल उसी रैसिपी पर लिखिये जिसके वारे में आप सवाल कर रही हैं.
पर मेरा डोकला अदंरसे नही पकता।
क्या करे?
निशा: आकाश, ढोकला अगर अच्छी तरह न ढका जाय तो वह बहुत देर से पकता है, आप ढोकला को कुकर में बनाकर देखिये, अच्छा ढोकला बनेगा.
निशा: नम्रता, केसर का दूध बेबी और आप दोंनों के लिये अच्छा है.
mai kya kru?
निशा: नम्रता, घर का बना ताजा खाना खाइये, फल जो भी पसन्द हो अवश्य खाइये, दूध दोनों टाइम लीजिये, खाने के साथ अदरक, पोदीना और नीबू से बनी चटनी लीजिये, आप अच्छा महसूस करेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना, डीप फ्राई ज्यादा तेल में फ्राई करने को कहते हैं, शैलो फ्राई थोड़ा सा यानी कि तवे पर 2 टेबल स्पून डालकर फ्राई किया जाय तो उसे शैलो फ्राई कहा जाता है.
use pahle room temp. pe cool kyo nhi karte?
निशा: कल्पना, आप चाहें तो रूम टेम्परेचर पर करके उसे फ्रिज में रख सकते हैं, डायरेक्ट रखने से वह जल्दी ठंडी हो जाती है.
plz replay..............
निशा: कल्पना,बेकिंग सोड डाल सकते हैं, बेकिंग सोडा इडली बैटर बनने के बाद डालिये और मिक्स करके 5-10 मिनिट में इडली स्टेन्ड के अन्दर भर कर इडली पकने के लिये रख दीजिये.
निशा: साक्षी, सूजी का ढोकला एसे ही बहुत सोफ्ट होता है, उसमें पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अनु, जी बिलकुल इसी तरह बनायेंगे.
निशा: शानू, आप चने की दाल को भिगो कर पीस कर, बैटर को फरमेन्ट करके ढोकला बना लीजिये, उसमें सोडा या ईनो साल्ट की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: शानू,ईनो फ्रूट साल्ट की जगह बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है.
I am regular follower of your recipes, they are really nice and easy to make.
Can please tell me the recipe for making sathha
निशा: दीपाली, जी हाँ आप बटरमिल्क भी यूज कर सकती हैं.
निशा: स्नेहा, माइक्रोवेव में ढोकला बनाने का तरीका दिया हुआ है, सर्च बटन पर माइक्रोवेव मं ढोकला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अर्चना, इडली स्टेन्ड में ढोकला 10-12 मिनिट में ही पक जाता है, ढोकला सख्त होने कारण है, ढोकला का पूरी तरह से न फूलना, प्लीज वीडियो देखिये और सारे इन्सट्रक्सन के साथ ढोकला बनाइये, आप ढोकला अच्छा बना लेंगी.
निशा: प्राची, मैं ढोकला माइक्रोवेव में बनाने के लिये वीडियो बना दूंगी.
निशा: प्रज्ञा, आप बेकिंग सोड़ा से भी ढोकला बना सकतीं है वैसे इन्स्टैन्ट ढोकला के लिये ईनो साल्ट से ढोकला अधिक अच्छा रहता है.
bahot hi aacha bana tha
thank nishaji
bana hai our swadist bhi bana hai
thankyou thanks a lot
Maine Rava Dhokla Microwave oven me banana chahti hu. temp.setting ke bare me batie please. kya ise convection setting me banana hai? Pani ke bhap se microwave oven me kaise set karu ?
You are doing a very beautiful job. Warm Regards
निशा: मधुमिता, मैं जल्दी ही माइक्रोवेव में ढोकला बनाने की रैसिपी लिखूंगी.
निशा: हनु, अगर फ्रीजर अच्छी तरह काम कर रहा है, आइसक्रीम जमनी चाहिये.