Rava Dhokla Recipe – रवा ढोकला

यदि आप अधिक तेल का नाश्ता करते करते उकता गये हों तो रवा ढोकला बनाकर देखिये. इसे भाप मे बनाया जाता है और तेल तो थोड़ा सा ही सिर्फ तड़के के लिये प्रयोग होता है. बनाने में भी कम समय लगता है. आईये आज हम रवा ढोकला (Rava Dhokla Recipe) बनायें.
Read - Rava Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingedients for Rava Dhokla Recipe
- रवा (सूजी) - 110 ग्राम (एक कप)
- दही - 200 ग्राम (एक कप) फैट लीजिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- फूल गोभी - आधा छोटी कटोरी (छोटा छोटा कटा हुआ)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा, कद्दूकस किआ हुआ)
- हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - एक छोटा सा (रस निकाल लीजिये)
- हल्दी पाउडर - 2-3 पिंच(यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- इनो पाउडर या खाना सोडा - 1/2 छोटी चम्मच

तड़के के लिये
- तेल - 1- 2 टेबल स्पून
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (लम्बी कटी हुई
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
विधि - How to make Rava Dhokla Recipe
दही को मिक्सी से फैट लीजिये. सूजी को दही में मिला कर घोलिये, लेकिन घोल में गुठली न पड़ें, घोल गाड़ा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये. सब्जियां और नमक इस घोल में डाल कर अच्छी तरह चमचे से मिला दीजिये. मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
हम ढोकला कुकर में सेपरेटर या कोई चौड़ा बर्तन जो कुकर में रखा जा सकता हो, या भगोने, कढ़ाई में थाली रख कर बना सकते हैं. कुकर का सेपरेटर सामान्यतय थाली की अपेक्षा छोटा होता है, तो आज हम यह ढोकला थाली में बनायेंगे. ढोकला बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये, एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये, पानी में भाप बनने के बाद, इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर चमचे से फैट कर मिलाइये, मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना है, जैसे हीमिश्रण में एअर बबल आ जाय, फैटना बन्द कर दीजिये, मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये और बर्तन को ढक दीजिये. मध्यम और तेज गैस पर (भाप पानी में लगातार बनती रहनी चाहिय़े) 18- 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये.
एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डाल कर कड़काइये. राई के कड़कने के बाद, इसमें कटी हुई हरी मिर्च तल लीजिये. जब मिर्च हल्की ब्राउन हो जायें, गैस बन्द कर दीजिये. इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकला के प्रत्येक टुकड़े पर डालिये. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये.
रवा ढोकला तैयार है. ढोकला को हरे धनिये की चटनी या पोदीने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
ढोकला बनाने में सब्जियों का प्रयोग नहीं किया जाता, लेकिन सब्जियां ढोकला के स्वाद को बड़ा देती हैं, और स्वास्थ्य के लिये तो लाभकारी है ही, इसीलिये हम इसमें सब्जियां डाल कर बना रहे हैं. आप ढोकला बिना सब्जी के भी बना सकते हैं.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (155)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हनु, केक रैसिपी को देखिये उसमें तापमान के बारे में बताया गया है.
bana ti hu to ye naram nahi hote inko naram kese karte he
निशा: कीर्ती, आप क्या पूछना चाहती है, मैं नहीं समझ पा रही हूँ.
.
निशा: रिस्ता, पोहे को छलनी में भिगोइये, जैसे ही वह भीग जाय पानी डालना बन्द कर दीजिये, नमक और चीनी मिला कर उन्हैं चमचे हिला कर 10 मिनट के लिये रख दीजिये. रख दीजिये, और बनाइये, पोहे बिलकुल नहीं चिपकते.
पोहे तभी चिपकते हैं जब इनमें आवश्यकता से अधिक पानी हो.
निशा: अल्का, ढोकला स्टीम से पकता है,कुकर में या किसी बर्तन में थाली रखकर ढोकला पकाया जाता है. ढोकला को ओवन में नहीं पकाया जाता.
निशा: जी पल्लवी मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सपना, थोड़ी सी प्रेक्टिस से अच्छा ढोकला बनने लगेगा.
निशा: हितु, आपके पास माइक्रोवेव सेफ ढोकला मेकर है, तब आप ढोकला माइक्रोवेव में पका सकती हैं.
HAME RICE UDAD DAL & CHANADAL KA KHAMAN DHOKLA BANANA HAI PLEASE HINDI ME/ENGLISH ME BATAYE.
निशा: मैं कोशिश करूंगी
निशा: किरन, कुकर में भी बिलकुल इसी तरह से पहले पानी, स्टैन्ड और किसी एसे बर्तन में ढोकला मिश्रण डालकर, स्टैन्ड पर रखेंगे और कुकर का ढक्कन बिना सीटी लगाये बन्द कर देंगे, और ढोकला को 20 मिनिट तक पकने देंगे
निशा: अलका, रैसिपी का वीडियो दिया है और ईनो इसी तरीके से डाला जाता है, जैसा कि हमने रैसिपी में डाला है, धन्यवाद.
apki recepies bahut acchi or easy hoti hai.maine rava dhokla video dekh kr try kiya.bana to accha or spongy tha per zyada phula nahi ,kya reason raha plz bataiye? yahi prblm mujhe besan ka dhokla banate waqt bhi hoti hai...
निशा: नेहा, सब्जियां आप जो चाहे हटा दें और जो चाहें डाल भी दें अपनी पसन्द और अपने घर में होने के हिसाब से, ढोकला हर सब्जी के साथ अच्छा बनता है, धन्यवाद.
mera man kar raha hai mai apse bahot sari baten karu par aisa ho nahi sakta but apse etna hi bat karke mujhe bahot achcha lgta hai take care di good night.
निशा: अनुभा, आप भी अपना ख्याल रखिये, धन्यवाद.
निशा: सुलक्षना, ईनो डालने के बाद, ढोकला में मिलाइये, और तुरन्त पहले से तैयार चिकना किया हुआ बर्तन में डालकर पकाने रख दीजिये, मिश्रण को बहुत देर तक फैटने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: अंजू, अगर आप दही नहीं डाल रही है तब नीबू या टाटरी डाल सकती हैं.