Rava Dhokla Recipe – रवा ढोकला

यदि आप अधिक तेल का नाश्ता करते करते उकता गये हों तो रवा ढोकला बनाकर देखिये. इसे भाप मे बनाया जाता है और तेल तो थोड़ा सा ही सिर्फ तड़के के लिये प्रयोग होता है. बनाने में भी कम समय लगता है. आईये आज हम रवा ढोकला (Rava Dhokla Recipe) बनायें.
Read - Rava Dhokla Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingedients for Rava Dhokla Recipe
- रवा (सूजी) - 110 ग्राम (एक कप)
- दही - 200 ग्राम (एक कप) फैट लीजिये
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- फूल गोभी - आधा छोटी कटोरी (छोटा छोटा कटा हुआ)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कटा, कद्दूकस किआ हुआ)
- हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नीबू - एक छोटा सा (रस निकाल लीजिये)
- हल्दी पाउडर - 2-3 पिंच(यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- इनो पाउडर या खाना सोडा - 1/2 छोटी चम्मच

तड़के के लिये
- तेल - 1- 2 टेबल स्पून
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (लम्बी कटी हुई
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
विधि - How to make Rava Dhokla Recipe
दही को मिक्सी से फैट लीजिये. सूजी को दही में मिला कर घोलिये, लेकिन घोल में गुठली न पड़ें, घोल गाड़ा हो तो 1-2 टेबल स्पून पानी मिला दीजिये. सब्जियां और नमक इस घोल में डाल कर अच्छी तरह चमचे से मिला दीजिये. मिश्रण को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
हम ढोकला कुकर में सेपरेटर या कोई चौड़ा बर्तन जो कुकर में रखा जा सकता हो, या भगोने, कढ़ाई में थाली रख कर बना सकते हैं. कुकर का सेपरेटर सामान्यतय थाली की अपेक्षा छोटा होता है, तो आज हम यह ढोकला थाली में बनायेंगे. ढोकला बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
बर्तन जिसमें, ढोकला बनाने के लिये थाली रखनी है, 2 छोटे गिलास पानी डालकर, गैस पर गरम करने रख दीजिये, एक जाली का स्टैन्ड इसी पानी में रख दीजिये, पानी में भाप बनने के बाद, इस स्टैन्ड के ऊपर हम ढोकला की थाली को रखेंगे.
थाली को तेल लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण में ईनो पाउडर डालकर चमचे से फैट कर मिलाइये, मिश्रण को ज्यादा नहीं फैटना है, जैसे हीमिश्रण में एअर बबल आ जाय, फैटना बन्द कर दीजिये, मिश्रण को चिकनी थाली में डालकर फैलाइये. थाली को उठाकर जाली स्टैन्ड पर रखिये और बर्तन को ढक दीजिये. मध्यम और तेज गैस पर (भाप पानी में लगातार बनती रहनी चाहिय़े) 18- 20 मिनिट तक ढोकला को पकाइये. (ढोकला पूरी तरह पक गया है उसके लिये आप ढोकला में चाकू गड़ा कर देख लीजिये, अगर चाकू में मिश्रण नहीं चिपकता है, तब ढोकला पक गया है). गैस बन्द कर दीजिये.
ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये. ठंडा होने पर, चाकू की सहायता से ढोकला प्लेट में निकाल लीजिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार के टुकड़े काट लीजिये.
एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में राई डाल कर कड़काइये. राई के कड़कने के बाद, इसमें कटी हुई हरी मिर्च तल लीजिये. जब मिर्च हल्की ब्राउन हो जायें, गैस बन्द कर दीजिये. इस तड़के को चम्मच की सहायता से ढोकला के प्रत्येक टुकड़े पर डालिये. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइये.
रवा ढोकला तैयार है. ढोकला को हरे धनिये की चटनी या पोदीने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
ढोकला बनाने में सब्जियों का प्रयोग नहीं किया जाता, लेकिन सब्जियां ढोकला के स्वाद को बड़ा देती हैं, और स्वास्थ्य के लिये तो लाभकारी है ही, इसीलिये हम इसमें सब्जियां डाल कर बना रहे हैं. आप ढोकला बिना सब्जी के भी बना सकते हैं.
अन्य ढोकला रेसिपीज
कमेंट (155)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीनाक्षी जी, ढोकला को 10-15 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये, इसके बाद निकालें ये नहीं टूटेगा और अधिक आसानी के लिये आप उसी थाली में पीसेज काट लें तड़का लगायें और पीसेज निकाल कर सर्व करें.
निशा: सतिन्दर जी, इडली अधिक पकने पर ब्राउन हो जाती हैं.
निशा: वर्षा जी, ढोकला बनाते समय कुछ बातों का ख्याल रखें जैसे ढोकला के मिश्रण को अधिक गाढ़ा और न बहुत पतला होना चाहिये. जब आप ढोकला बनाने जा रही है, तब सबसे पहले सारी तैयारी कर लीजिये, मिश्रण में ईनो पाउडर डाल कर फैटिये, जैसे ही बबल आ जाय तुरन्त चिकने किये हुये बर्तन में मिश्रण डालिये, और ढोकला पकने रख दीजिये. आपका ढोकला अच्छा बनेगा.
thanks
निशा: दिनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, हल्दी और बेकिंग सोड़ा मिलाने से लाल रंग हो सकता है, ढोकला में खाने का सोडा या ईनो एक ही चीज डालना होता है.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सहर जी,सहर जी, आप सही समझ रहे हैं, बेकिंग सोडा बिलकुल ईनो की तरह ही लास्ट में डालकर यूज करना है.
निशा: प्रतिभा जी, रवा ढोकला के लिए बिना भुना रवा ही सही रहता है. हां, आप ईनो का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: तरन जी, धन्यवाद.
निशा: महेन्द्र जी, जो कमी रह जाती है, उसको देखते हुये, अगली बार ढोकला बनायें, थोड़ी सी प्रैक्टिस के साथ आप अच्छा ढोकला बनाने लगेंगे.
निशा: दीक्षा जी, ढोकला को अधिक पका लिया जाय तो कलर डार्क हो जाता है.
निशा: बिंदिया जी, यह रवा यानिकि सूजी से बनाई गई है.
निशा: स्वाति जी, बैटर पतला या बहुत अधिक गाढ़ा होने पर ढोकला नहीं फूलता, बैटर में ईनो डालने के बाद, ढोकला में मिलाइये, और तुरन्त पहले से चिकने किए हुए बर्तन में डालकर पकाने रख दीजिये, मिश्रण को बहुत देर तक फैटने की आवश्यकता नहीं हैं, सिर्फ मिश्रण में एअर बब्बल आने तक फैंटना है, बहुत अच्छा ढोकला बन कर तैयार होगा.
Mam, kya hum dhokle ko momo stimer me thali me rkh kr bna skte hai? please repply soon and thanks you for your's recipe
निशा: अनामिका जी, हां बनाया जा सकता है.
निशा: रीत जी, अगर आप दही नहीं डाल रही है तब नीबू या टाटरी डाल सकती हैं.
निशा: पंछी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, सूजी का ढोकला एसे ही बहुत सोफ्ट होता है, उसमें पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
i'll try to make....
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pls mujhe bataye ki jaise hum besan ka dhokla microwave me banate hai kya hum rava dhokla bh aiise hi bana sakte hai.
thanks
निशा: मनीषा जी, बिलकुल आप रवा ढोकला भी इसी तरह से बना सकते हैं.
kya rava dhokla mein dahi dalna jaruri hai ??
निशा: आर्की जी, ढोकला के लिये दही आवश्यक है, यदि आप दही नहीं डालना चाहते तब पानी से सूजी घोले और नीबू का रस डालकर ढोकला बना सकते हैं.
निशा: अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
besan dhokla mein kya hum eno powder ke jagah
baking powder ya baking soda use kar sakte hain ??
निशा: आप बेकिंग सोडा़ के साथ ढोकला बना सकते हैं. मेरी वेबसाईट पर बेकिंग सोडा़ के साथ ढोकला बनाने की विधि पहले से ही दी हुई है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी,
जब मैने सूजी का ढोकला बनाया तो वो थोड़ा सा रबड़ जैसा बना । इसका क्या कारण हो सकता है ।
Nisha ji maine rawa dhokla upar btai vidhi anusar banaya par use 45 minute gas par dhak kar rakhne k bavjud wo nhi pakaplz bataye kya kami reh gyi
Mam is dhkla m apne suji k sath curd nd soda use kiya h to kya nimbu dalna jruri h ? To kyun please reply.