गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar)

सर्दियों के मोंसम में गाजर बाजार में खूब मिलती है. गाजर के सलाद और हलवे के साथ साथ इसका का अचार और गाजर की कांजी का हम बहुतायत में प्रयोग करते हैं. आइये आज हम गाजर का अचार (Gajar Ka Achar) बनाते हैं.
Read - Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Pickle Recipe
- गाजर - 4-5 (500 ग्राम)
- सरसों का तेल - 1/2 कप
- अदरक - 50 ग्राम
- हरी मिर्च - 6-7
- नींबू - 1
- हल्दी पाउडर -1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मेथी दाने - 2 छोटी चम्मच
- राई या पीली सरसों - 2 टेबल स्पून
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच

विधि - How to make Carrot Pickle Recipe
गाजर धोइये, छीलिये और दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े डंठल निकाल दीजिए. गाजर को पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिये. हरी मिर्च को धोइये, डंठल तोड़िये और लम्बाई में काट लीजिये. अदरक धोइये, छीलिये और पतला पतला काट लीजिये.
साबुत मसाले को कढ़ाई में हल्का सा रोस्ट कर लीजिये ताकि मसाले से नमी हट जाय. इसके लिए कढ़ाही गरम कीजिये, गरम कढ़ाही में अजवायन और मेथी दाने को हल्का सा ब्राउन होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लीजिए. हल्का ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए.
इसके बाद, कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग डालिये, कटे गाजर, अदरक और हरी मिर्च डाल कर मिलाइये. इन्हें 2 मिनिट तक पकाइये, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाइए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और इनमें लाल मिर्च पाउडर और पिसे हुए साबुत मसाले डालकर सभी को अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को 10 से 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि गाजर नरम हो और हल्की ठंडी हो जाए.
अचार को ठंडा होने के बाद, इसे एक बार और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स कर दीजिये.
गाजर का अचार तैयार है. अचार को अभी भी खाया जा सकता है लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद आता है जब अचार में सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएंगे. अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में भर दीजिये और 3 दिन तक धूप में रखिए. धूप में रखने से अचार का स्वाद अच्छा हो जाता है और यह ज्यादा जल्दी खराब भी नही होता. 1 से 2 दिन तक अचार को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करिये. गाजर के अचार को 1 महीने तक रखकर खाया जा सकता है.
सुझाव
- अगर आप गाजर के अचार को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो अचार में इतना तेल डाल लीजिए कि अचार तेल में डूबा रहे.
- अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.
कमेंट (150)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Gajar ko saal bhar ya 6-7 mahine tk rakhne k liye kaise banana theek rahega jaise normaly hum aam,nimbu ka achar banta hai?
निशा: शशी जी, गाजर का अचार बिलकुल इसी तरह से बनायें, इसमें 2-3 टेबल स्पून विनेगर और थोड़ा तेल और अधिक डाल दें, अचार लम्बे समय तक रखा जा सकता है.
निशा: गोपाल जी, अचार में थोडी और गाजर-मसाले डाल कर आप खटास कम कर सकते हैं.
निशा: कंचन जी, इससे अचार खराब नहीं होगा.
निशा: सोनाली जी, हां आप विनेगर की जगह लेमन जूस भी यूज कर सकते हैं.
निशा: दीपमाला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तबीश जी, आप रेसिपी हमारी वेबसाइट पर पढ सकते हैं. इसके अतिरिक्त हमारे यूट्यूब चैनल पर भी इसका वीडियो देख सकते हैं. धन्यवाद.
निशा: इषा जी, अचार को बनने के बाद फ्रिज में रखा जा सकता है.
I tried making Carrot pickle twice, once last year and then this year. But both times it started smelling bad in 2 days.
This time I prepared it on 21st Jan evening, and I kept it in sunlight yesterday (22nd Jan) and today when I kept it in sunlight it was not smelling good.
Maine achar banate waqt tak, moisture na hone ka poora khayaal rakha tha, but pata nahi fir bhi aisa kyun hua dono baar. Kya aap please mujhe suggest kar sakte hain ki aisa kyun hua hoga aur mujhe kis cheez ka dhyaan rakhna hoga?
निशा: इषा जी, अचार डालते समय बहुत सफाई का ध्यान रखना होता है, गाजर अच्छी ताजा हो, जिस बर्तन में अचार बनायें वह सूखा और साफ हो. अचार डालते समय अगर अचार में थोड़ा सिरका डालकर मिला दिया जाय तो अचार जल्दी ही खराब नहीं होता. अचार डालने से पहले गाजर को हल्का सा उबालकर सूती कपड़े पर रखकर धूप में सुखाने से भी अचार खराब नही होता.
निशा: दीपक जी, इसमें मिर्च और काटकर या फिर नींबू का रस डाल दीजिए, थोड़ा सा तेल डाल दीजिये, अचार में नमक कम हो जायेगा.
निशा: छाया जी, हां, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: किरण जी, आप थोड़ी सी गाजर और नमक और मिला दीजिये, तीखापन कम हो जायेगा.
निशा: कृ्ष्णा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: दक्षा जी, धन्यवाद.
mujhe ye poochna tha ki sirke ki jagah kya use kiya ja sakta h?
निशा: पूजा जी, सिरके की जगह आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिरका खट्टा और पानी जैसा लिक्विड होता है, इसे विनेगर कहते हैं, यह प्रिजर्वेटिव का काम करता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: प्रदीप जी, गाजर को हल्का सा उबाल कर सुखा कर भी अचार डाला जाता है.
निशा: अदीबा जी, धन्यवाद.
spices
निशा: श्वेता जी, साबुत मसालों को भूनकर पीसना है.
निशा: सोनिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: वैभव जी, गाजर को उबालकर ही अचार डाला जाता है.
निशा: रोहित जी, ढककर ही रखना है.
Regards
SA
निशा: सुनीला जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्मा जी, गाजर का अचार जल्दी खतम किया जाता है, इसे 15 दिन में खतम कर देना चाहिये या अचार में सिरका और तेल डालकर रख दीजिये,अचार जल्दी खराब नहीं होता.
निशा: दलजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.