गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar)

सर्दियों के मोंसम में गाजर बाजार में खूब मिलती है. गाजर के सलाद और हलवे के साथ साथ इसका का अचार और गाजर की कांजी का हम बहुतायत में प्रयोग करते हैं. आइये आज हम गाजर का अचार (Gajar Ka Achar) बनाते हैं.
Read - Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Pickle Recipe
- गाजर - 4-5 (500 ग्राम)
- सरसों का तेल - 1/2 कप
- अदरक - 50 ग्राम
- हरी मिर्च - 6-7
- नींबू - 1
- हल्दी पाउडर -1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मेथी दाने - 2 छोटी चम्मच
- राई या पीली सरसों - 2 टेबल स्पून
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच

विधि - How to make Carrot Pickle Recipe
गाजर धोइये, छीलिये और दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े डंठल निकाल दीजिए. गाजर को पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिये. हरी मिर्च को धोइये, डंठल तोड़िये और लम्बाई में काट लीजिये. अदरक धोइये, छीलिये और पतला पतला काट लीजिये.
साबुत मसाले को कढ़ाई में हल्का सा रोस्ट कर लीजिये ताकि मसाले से नमी हट जाय. इसके लिए कढ़ाही गरम कीजिये, गरम कढ़ाही में अजवायन और मेथी दाने को हल्का सा ब्राउन होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लीजिए. हल्का ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए.
इसके बाद, कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग डालिये, कटे गाजर, अदरक और हरी मिर्च डाल कर मिलाइये. इन्हें 2 मिनिट तक पकाइये, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाइए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और इनमें लाल मिर्च पाउडर और पिसे हुए साबुत मसाले डालकर सभी को अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को 10 से 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि गाजर नरम हो और हल्की ठंडी हो जाए.
अचार को ठंडा होने के बाद, इसे एक बार और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स कर दीजिये.
गाजर का अचार तैयार है. अचार को अभी भी खाया जा सकता है लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद आता है जब अचार में सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएंगे. अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में भर दीजिये और 3 दिन तक धूप में रखिए. धूप में रखने से अचार का स्वाद अच्छा हो जाता है और यह ज्यादा जल्दी खराब भी नही होता. 1 से 2 दिन तक अचार को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करिये. गाजर के अचार को 1 महीने तक रखकर खाया जा सकता है.
सुझाव
- अगर आप गाजर के अचार को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो अचार में इतना तेल डाल लीजिए कि अचार तेल में डूबा रहे.
- अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.
कमेंट (150)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोमा, ये आपको किराना स्टोर पर मिल जायेगी.
निशा: शशि, आप गाजर को उबलते पानी में भी हल्का नरम कर सकती हैं तब आपको ये गाजर का अचार धूप में रखने की आवश्यकता नहीं है.
i like ur all receipe just bcoz ur not using garlic nd onion.so i want some more receipe of snack.
Plz batiye ki isko bhi pani main ublana hai ya doop main sukhana hai.
निशा: मीनाक्षी, अगर अचार को अधिक दिन तक रखना है तो आप इसे डाल सकती है.
please muje pizza ki recipe mail kare
निशा: संगीता, अदरक का अचार बनता है.` अचार मुरब्बा `कालम में अदरक का अचार देख सकती है.
Kya Gajar ke achar ko dhoop mei nahi rakhna. Please reply urgently i will made this 2morrow.
निशा: ज्योती जी, अगर धूप आपके यहां आती तो आप अचार को धूप में ही रख कर बनायें, अगर धूप नहीं तो भी अचार बनाये जाते हैं, धूप न मिलने से अचार के बनने में थोड़ा अधिक समय लगता है.
mene achar banaya last week magar ab tak khatta nahi hua.. humare yaha abhi sardiyan hein aur dhoop bhi koi khas nahi nikalti kya yahi karan hai...plzz koi koi upay batayen
your carrot pickle receipe is very good,I will try it,
thanks
i simply love your way of cooking.please give recipe for nimbu ka meethe wala achar.thanks in advance
mere yahan indian gajar nahi milti .. yahan chines gajar milti hai orange colour wali kya uska achaar thik banega??
Tks
Renu