गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar)

सर्दियों के मोंसम में गाजर बाजार में खूब मिलती है. गाजर के सलाद और हलवे के साथ साथ इसका का अचार और गाजर की कांजी का हम बहुतायत में प्रयोग करते हैं. आइये आज हम गाजर का अचार (Gajar Ka Achar) बनाते हैं.
Read - Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Pickle Recipe
- गाजर - 4-5 (500 ग्राम)
- सरसों का तेल - 1/2 कप
- अदरक - 50 ग्राम
- हरी मिर्च - 6-7
- नींबू - 1
- हल्दी पाउडर -1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मेथी दाने - 2 छोटी चम्मच
- राई या पीली सरसों - 2 टेबल स्पून
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच

विधि - How to make Carrot Pickle Recipe
गाजर धोइये, छीलिये और दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े डंठल निकाल दीजिए. गाजर को पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिये. हरी मिर्च को धोइये, डंठल तोड़िये और लम्बाई में काट लीजिये. अदरक धोइये, छीलिये और पतला पतला काट लीजिये.
साबुत मसाले को कढ़ाई में हल्का सा रोस्ट कर लीजिये ताकि मसाले से नमी हट जाय. इसके लिए कढ़ाही गरम कीजिये, गरम कढ़ाही में अजवायन और मेथी दाने को हल्का सा ब्राउन होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लीजिए. हल्का ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए.
इसके बाद, कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग डालिये, कटे गाजर, अदरक और हरी मिर्च डाल कर मिलाइये. इन्हें 2 मिनिट तक पकाइये, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाइए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और इनमें लाल मिर्च पाउडर और पिसे हुए साबुत मसाले डालकर सभी को अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को 10 से 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि गाजर नरम हो और हल्की ठंडी हो जाए.
अचार को ठंडा होने के बाद, इसे एक बार और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स कर दीजिये.
गाजर का अचार तैयार है. अचार को अभी भी खाया जा सकता है लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद आता है जब अचार में सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएंगे. अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में भर दीजिये और 3 दिन तक धूप में रखिए. धूप में रखने से अचार का स्वाद अच्छा हो जाता है और यह ज्यादा जल्दी खराब भी नही होता. 1 से 2 दिन तक अचार को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करिये. गाजर के अचार को 1 महीने तक रखकर खाया जा सकता है.
सुझाव
- अगर आप गाजर के अचार को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो अचार में इतना तेल डाल लीजिए कि अचार तेल में डूबा रहे.
- अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.
कमेंट (150)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Please
निशा: सीमा जी, परेशान न हों अचार सही रहेगा.
निशा: निष्ठा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिना सिरका के अचार अच्छा बनता है, लेकिन सिरका मिलाने से अचार का स्वाद और उसकी सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकती हैं.
निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, सब्जियों को ट्रे में कपड़े पर फैला कर 2-3 घंटे के लिये धूप में रख दीजिये, सब्जियां का पानी सूख जाता है और सब्जियां हल्की सी खुश्क हो जाती है, अब मसाले डालकर अचार बना लीजिये, और सिरका भी डालिये अचार बहुत दिन तक चलता है.
निशा: सुमन जी, आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकती हैं.
निशा: प्रग्या जी, हां इस तरह गाजर का अचार डाला जा सकता है और गाजर को हल्का सा उबाल कर सुखा कर भी अचार डाला जाता है.
निशा: विनेगर भी कहते हैं.
निशा: M.khan जी, अचार में सरसों का तेल अधिक अच्छा रहता है लेकिन आप रिफाइन्ड आइल भी प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: पुष्कर जी, अचार लम्बे समय तक चलता है और स्वाद भी अच्छा रहता है.
निशा: मेदाराम जी, गाजर को हल्का सा उबाल कर छलनी में रख कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिए, गाजर को कपड़े पर फैला कर धूप में रख दीजिये.
निशा: रीना जी, अचार कढ़वा क्यो हो गया है, अचार खराब हो तब उसे यूज मत कीजिये.
निशा: मीनू जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Oil kitna garam karna h 100 gm or 2 spoon
निशा: सोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meine aapki hari mirch ki bharwa achaar ki receipi ke according achaar banaya hai ye test me bada accha hai . i like cooking too much with your style.
Thanks again
निशा: आरती जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: युग जी, यदि आपको अचार ज्यादा दिनों तक रख कर खाना है, तब अचार में इतना तेल और डाल दीजिये कि गाजर तेल में डुबी रहें.
Gagar,muli,adrak,aam,nimbu,ka,acchar,banana,chati,hi,iss,acaha,kojayada,dintak,1yera,tak,kasi,sahi,rakh,shakti,hi
निशा: सोना जी, हींग का अपना स्वाद होता है जो सब्जी के स्वाद को बढ़ाता है, लेकिन अगर आप हींग नहीं पसन्द करते तो आप बिना हींग के ही सब्जी बनायें.
निशा: सुमन जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
aaj hi khet se gajar leke aya tha aur apke anusaar hi aachar bnaye. Maza a gya kha kar ke. Very Very Leading website
निशा: सुखविन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित्रा जी, अचार को धूप में रखा जा सकता है, या इसमें थोड़ा सिरका डालकर मिला दीजिये, अचार स्वादिष्ट हो जाता है और साथ साथ बहुत दिनों तक चलता है.
Thanks once again.good night and see more of your recipes.
निशा: पुष्पा जी, मैं कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.