गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar)

सर्दियों के मोंसम में गाजर बाजार में खूब मिलती है. गाजर के सलाद और हलवे के साथ साथ इसका का अचार और गाजर की कांजी का हम बहुतायत में प्रयोग करते हैं. आइये आज हम गाजर का अचार (Gajar Ka Achar) बनाते हैं.
Read - Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Pickle Recipe
- गाजर - 4-5 (500 ग्राम)
- सरसों का तेल - 1/2 कप
- अदरक - 50 ग्राम
- हरी मिर्च - 6-7
- नींबू - 1
- हल्दी पाउडर -1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मेथी दाने - 2 छोटी चम्मच
- राई या पीली सरसों - 2 टेबल स्पून
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच

विधि - How to make Carrot Pickle Recipe
गाजर धोइये, छीलिये और दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े डंठल निकाल दीजिए. गाजर को पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिये. हरी मिर्च को धोइये, डंठल तोड़िये और लम्बाई में काट लीजिये. अदरक धोइये, छीलिये और पतला पतला काट लीजिये.
साबुत मसाले को कढ़ाई में हल्का सा रोस्ट कर लीजिये ताकि मसाले से नमी हट जाय. इसके लिए कढ़ाही गरम कीजिये, गरम कढ़ाही में अजवायन और मेथी दाने को हल्का सा ब्राउन होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लीजिए. हल्का ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए.
इसके बाद, कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग डालिये, कटे गाजर, अदरक और हरी मिर्च डाल कर मिलाइये. इन्हें 2 मिनिट तक पकाइये, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाइए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और इनमें लाल मिर्च पाउडर और पिसे हुए साबुत मसाले डालकर सभी को अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को 10 से 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि गाजर नरम हो और हल्की ठंडी हो जाए.
अचार को ठंडा होने के बाद, इसे एक बार और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स कर दीजिये.
गाजर का अचार तैयार है. अचार को अभी भी खाया जा सकता है लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद आता है जब अचार में सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएंगे. अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में भर दीजिये और 3 दिन तक धूप में रखिए. धूप में रखने से अचार का स्वाद अच्छा हो जाता है और यह ज्यादा जल्दी खराब भी नही होता. 1 से 2 दिन तक अचार को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करिये. गाजर के अचार को 1 महीने तक रखकर खाया जा सकता है.
सुझाव
- अगर आप गाजर के अचार को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो अचार में इतना तेल डाल लीजिए कि अचार तेल में डूबा रहे.
- अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.
कमेंट (150)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanx u I will try it
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकू जी, ये दोंनो अलग अलग है, राई एकदम बारीक होती है, जब कि सरसों के दाने थोड़े बड़े गोल होते हैं, दुकान दार दोंनो चीजों को अच्छी तरह जानते हैं.
निशा: जिनाल जी, सिरका खट्टा और पानी जैसा लिक्विड होता है, इसे विनेगर कहते हैं, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
to plz aao bayaenge...yai sabut masale may kya kya hota h..
निशा: Bushra ji, अचार को 2 मिनिट पका कर थोड़ी देर ढककर रख दिया है ताकि गाजर हल्की नरम हो जाय.
निशा: Bushra ji, अचार डालते समय बहुत सफाई का ध्यान रखना होता है, गाजर अच्छी ताजा हो, जिस बर्तन में अचार बनायें वह सूखा और साफ हो. अचार डालते समय अगर अचार में थोड़ा सिरका डालकर मिला दिया जाय तो अचार जल्दी ही खराब नहीं होते और अचार को धूप में भी रखा जा सकता है.
निशा: शान्ति जी गाजर का पानी वाला अचार 8-10 दिन ही चलता है, ज्यादा दिन अचार को चलाने के लिये फ्रिज में रख सकते हैं. गाजर के सूखे अचार सिरका या एसीटिक एसिड डाल सकते हैं.
निशा: लतिका, अभी अचार में तीखापन आ रहा है, 3 दिन के अन्दर अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जायेगा.
निशा: नूरजहां, जी हां गाजर को पहले धूप में रख देते या अचार में नीबू का रस या सिरका मिला कर तुरन्त खाने के काम में लेते ये अचार खराब हो गया है, इसलिये स्मैल आ रही है.
निशा: शिवानी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
jaise ghar me use hone wala soyabean oil.
निशा: नितशा, अचार के लिये सरसों का तेल अच्छा रहता है.
निशा: बलदेव जी, नीबू का अचार और आम का अचार बिना ओइल के बना सकते हैं. गाजर के अचार में ओइल न डालें तो भी कोई बात नहीं, स्वाद का थोड़ा सा फरक रहेगा.
Happy New Year
I have learned lots of recipes from you. Can you pls advise how to make garlic Pickle.
Thanx
Rajni Arora
निशा: यश, इसमें हमने कच्चे गाजर को तेल में मसाले के साथ हल्का सा पकाया है, ठंडा होने के बाद इसमें सिरका डाल कर मिला दीजिये.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा, बिना सिरका के अचार अच्छा बनता है, लेकिन सिरका मिलाने से अचार का स्वाद और उसकी सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.
mene achar banaya pr wo kuch kadwa ho gya ab use thik krne ke liye kya krna chahiye.
निशा: विशाल आपने लाल मिर्च अधिक डाली है या सरसों, अचार के कड़वा होने का क्या कारण है, अभी आप 3-4 टेबल स्पून सिरका मिला दीजिये और बताइये कि अचार कैसा हो गया है.
निशा: शोभना, जी हां उन्ही मसालों से गोभी का अचार बनाया जा सकता है.
निशा: सरिता, गाजर का जूस निकलने के बाद गाजर में कोई स्वाद नहीं होता है.
निशा: सरिता, अचार के लिये गाजर के टुकड़े ही काटे जाते हैं, कद्दूकस करने से गाजर का जूस बाहर आ जाता है.