गाजर का अचार (Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar)

सर्दियों के मोंसम में गाजर बाजार में खूब मिलती है. गाजर के सलाद और हलवे के साथ साथ इसका का अचार और गाजर की कांजी का हम बहुतायत में प्रयोग करते हैं. आइये आज हम गाजर का अचार (Gajar Ka Achar) बनाते हैं.
Read - Carrot Pickle Recipe Gajar Ka Achar Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Pickle Recipe
- गाजर - 4-5 (500 ग्राम)
- सरसों का तेल - 1/2 कप
- अदरक - 50 ग्राम
- हरी मिर्च - 6-7
- नींबू - 1
- हल्दी पाउडर -1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 2-3 पिंच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- मेथी दाने - 2 छोटी चम्मच
- राई या पीली सरसों - 2 टेबल स्पून
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच

विधि - How to make Carrot Pickle Recipe
गाजर धोइये, छीलिये और दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े डंठल निकाल दीजिए. गाजर को पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिये. हरी मिर्च को धोइये, डंठल तोड़िये और लम्बाई में काट लीजिये. अदरक धोइये, छीलिये और पतला पतला काट लीजिये.
साबुत मसाले को कढ़ाई में हल्का सा रोस्ट कर लीजिये ताकि मसाले से नमी हट जाय. इसके लिए कढ़ाही गरम कीजिये, गरम कढ़ाही में अजवायन और मेथी दाने को हल्का सा ब्राउन होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लीजिए. हल्का ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए.
इसके बाद, कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग डालिये, कटे गाजर, अदरक और हरी मिर्च डाल कर मिलाइये. इन्हें 2 मिनिट तक पकाइये, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाइए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और इनमें लाल मिर्च पाउडर और पिसे हुए साबुत मसाले डालकर सभी को अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को 10 से 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि गाजर नरम हो और हल्की ठंडी हो जाए.
अचार को ठंडा होने के बाद, इसे एक बार और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स कर दीजिये.
गाजर का अचार तैयार है. अचार को अभी भी खाया जा सकता है लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद आता है जब अचार में सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएंगे. अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में भर दीजिये और 3 दिन तक धूप में रखिए. धूप में रखने से अचार का स्वाद अच्छा हो जाता है और यह ज्यादा जल्दी खराब भी नही होता. 1 से 2 दिन तक अचार को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करिये. गाजर के अचार को 1 महीने तक रखकर खाया जा सकता है.
सुझाव
- अगर आप गाजर के अचार को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो अचार में इतना तेल डाल लीजिए कि अचार तेल में डूबा रहे.
- अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.
कमेंट (150)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उर्मी, अचार खाने के बाद बचे मसाले का यूज फिर से नहीं किया जाता है, उसे खाकर खतम किया जाता है.
निशा: अनु, गाजर अगर अच्छी हों तो अचार डाला जा सकता है.
I did that and the achar is bit bitter now even after 3 weeks of waiting and not that tangy tasting as it shoud be.However I noticed that the above mentioned recipe does not use Methi seeds at all.
निशा: संजय, दी हुई मात्रा में डाली गई मेथी से अचार बिटर नहीं होना चाहिये, मेथी से अचार में अच्छा स्वाद आता है, अगर आपको मेथी नहीं पसन्द है, तब आप मेथी अचार में नहीं डालें.
निशा: ज्योति, गाजर, गोभी और मटर का मिक्स अचार वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप सिर्फ गाजर और गोभी को मिक्स करके अचार बना सकती हैं. वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा नितिका, अचार खराब नहीं होगा, थोड़ा सा सिरका और डाल दीजिये.
निशा: हरिन्दर, गोभी का अलग अचार भी इसी तरह से बनाया जाता है, खट्टा या मीठा जैसा अचार आपको पसन्द हो उसी तरह का अचार बनाइये.
I ate this pickle at my daughters house and some aunty had made it for her. It was so delicious and since then I have been looking for this receipe. I found it on your website. Thanks. When do we add Vinegar to the pickle? I made it today and cannot wait to eat it. Thanks again. I love your website and all the videos. Next recipe I have to try is Ghevar (for my daughters engagement ceremony). :-)
निशा: निर्मल, अचार तीन दिन बाद खट्टा और खाने के लिये तैयार हो जाता है, और अब आप इसमें विनेगर डालकर मिला दीजिये, अचार का स्वाद और भी अच्छा हो जायेगा, अचार और अधिक दिन तक चलेगा.
mujhe gajar ka juice nikalne ke recipe bta dejiya pls. thanks.
निशा: अंजू, गाजर छीलिये, धोइये, 2-3 टुकड़ों में काटिये और जूसर में डालकर जूस निकाल लीजिये.
निशा: फाल्गुनी, गाजर का अचार सरसों से खट्टा हो जाता है, आप डालना चाहें तो उसमें 2-3 टेबल स्पून सिरका डाल सकती हैं.
gajar hari mirch adrak eske achar me nibu ka ras bhi dal sakte hai kya?khatte ke liye plz reply.
निशा: अनुभा, जी हां 1-2 नीबू का रस या 2 टेबल स्पून सिरका डाल सकती हैं.
निशा: नीरू, हरी मटर को प्रजर्व करने का तरीका वेवसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर "हरी मटर को प्रजर्व कैसे करे" लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिखा, आप सही कह रही हैं, ये अचार हमने गाजर को बिना उबाले गरम तेल में डालकर ही बनाया है, आपका गाजर का अचार अच्छा बन जायेगा, अगर धूप हो तो अचार को 2 दिन धूप में रख दीजिये, इससे अचार ज्यादा स्वादिष्ट और अधिक दिन तक चलते हैं.
निशा: सविता, जी कर लीजिये, अचार अचार अच्छा बनेगा.
iss gajar ke achar ki recipe mein gajar ko ubaal kar dalna hai? Pls bataye.
निशा: शिल्पा, गाजर को उबाल कर ही डालते हैं.
निशा: अभिलाशा, गाजर मुलायम हो गई हैं तब एसे ही नमक को एडजस्ट करने के लिये कांजी बना लीजिये.
निशा: अभिलाषा, अचार की गाजर तो पहले से उबली हुई हैं.
निशा: अभिलेश, आप इसमें पानी डालकर गाजर की कांजी बना लीजिये, कांजी खतम होने पर गाजर में फिर से तेल मसाला डाल कर तैयार कर लीजिये, या अचार में थोड़ी और गाजर उबाल कर मिलाया जा सकता है.
Kya mai ye achaar bima adrak dale bana sakti hui?..I appreciate your help..Thanks,
निशा: केडीसिंह, आप बिना अदरक के अचार बना लीजिये.
निशा: उमा, ये अचार तो खट्टा ही है.
निशा: कार्न फ्लोर, कार्न से बना स्टार्च है. अरारोट भी अलग तरह का स्टार्च है, दोनों को ही बाइन्डर के लिये और किसी भी रैसिपी को गाढ़ा करने के लिये काम में लिया जाता है.
निशा: एकता, लाल मिर्च अचार में सबसे बाद में डाली जाती है, मुझे लग रहा है अचार खराब तो नहीं होना चाहिये.
निशा: सपना, आप अचार में राई या जो मसाला आपको पसन्द हो डाल सकती हैं, अचार पीली सरसों, काली सरसों या राई किसी से भी खट्टा हो जाता है.