कम तेल वाला आम का सूखा अचार जो खराब न हो ट्रेडीशनल विधि Dry Mango Pickle Recipe

सफर पर ले जाने के लिये और टिफ्फिन में देने के लिये तेल से भरे हुए आचार हमेशा गड़बड़ कर देते हैं. क्योंकी तेल हर बार टिफ्फिन से निकल कर बाकी सामान में लग जाता है. इसी परेशानी को दूर करते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं आम का सूखा आचार. इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये कम तेल और मसालों में बनकर तैयार हो जाता है. तो आप भी इस आसान विधि के साथ आम का सूखा आचार बनाएं और अपने सफर में इसे आसान से पैक करके ले जाएं.
आम का सूखा अचार के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Dry Mango Pickle
कच्चा आम - Raw Mango - 1 किलो
नमक - Salt - 2 बड़े चम्मच
हल्दी - Turmeric Powder - 1 बड़े चम्मच
सौंफ - Fennel Seeds - 2 बड़े चम्मच
मेथी दाना - Fenugreek Seeds - 1 बड़े चम्मच
सरसों के दाने - Mustard Seeds - 2 बड़े चम्मच
सरसों का तेल - Mustard Oil - 1/3 कप
अजवाइन - Carom Seeds - 1/2 छोटी चम्मच
हींग - Asafoetida - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी - Turmeric Powder - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - Red Chilli - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - Red Chilli Powder - 1 छोटी चम्मच
नमक - Salt - 2 बड़े चम्मच
आम का सूखा आचार बनाने की विधि Process of making Dry Mango Pickle
1 किलो कच्चे आम को पानी में 10 घंटे के लिये भिगो कर रख दीजिये. फिर इन्हें धो कर निकाल कर 5-6 घंटे सुखाएं. अब इनका डंठल निकाल कर इनका पल्प निकाल लीजिये, छीलना नहीं है. इन्हें अपने मनपसंद के पीस में काट कर बाउल में डाल लीजिये.
कटे हुए आम के पीस में 2 बड़े चम्मच नमक और 1 बड़े चम्मच हल्दी डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसे ढक कर 2 दिन के लिये रख दीजिये, याद रखिये रोज़ एक बार चलाना ज़रूर है. 2 दिन के बाद इन्हें छान कर इनका जूस अलग कर लीजिये और इनके जूस को बाउल में भरकर फ्रिज में रख दीजिये.
अब छलनी से निकाल कर बड़ी ट्रे में आम के पीस अलग-अलग फैला दीजिये. अगर धूप हो तो इन्हें 3-4 घंटे धूप में रख दीजिये. अगर धूप ना हो तो इन्हें पंखे की हवा में 7-8 घंटे या रात भर रख दीजिये. फिर दूसरे दिन इनके सूख जाने पर इन्हें बाउल में डाल लीजिये.
पेन में 2 बड़े चम्मच सौंफ और 1 बड़े चम्मच मेथी दाना डाल कर 1 मिनट मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिये. फिर इन्हें निकाल कर उसी पेन में 2 बड़े चम्मच सरसों के दाने डाल कर लगातार चलाते हुए आधा मिनट भूनिये. इन्हें सौंफ और मेथी दाना के साथ निकाल कर ठंडा कीजिये.
इस बीच उसी पेन में ⅓ कप सरसों का तेल गरम कीजिये. गरम होने पर फ्लेम बंद करके इसमें ½ छोटी चम्मच अजवाइन, ¼ छोटी चम्मच हींग और 1 छोटी चम्मच हल्दी डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब मिक्सर जार में भुने हुए सौंफ, मेथी दाना और सरसों के दाने डाल कर दरदरा पीस लीजिये.
सूखे आम के बाउल में दरदरे पिसे मसाले, 1 छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच नमक, ½ कप आम से निकला जूस और मसाले वाला तेल डालिये. इन्हें अच्छे से मिला कर ढक कर 2 दिन के लिये रख दीजिये, याद रखिये रोज़ एक बार चलाना ज़रूर है.
2 दिन के बाद आम का सूखा आचार बन जाएगा. इसमें 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका डाल कर अच्छे से मिला दीजिये. इस तरह आम का सूखा आचार बनकर तैयार हो जाएगा. इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.
सुझाव Suggestions
आचार को कांच के या चीनी मिट्टी के कंटेनर में भरकर रखना है.
कंटेनर गरम पानी से धुला और धूप में सूखा होना चाहिये.
आचार जब भी निकाले साफ-सूखे हाथ और चम्मच से निकालें.
कम तेल वाला आम का सूखा अचार जो खराब न हो ट्रेडीशनल विधि Dry Mango Pickle Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।