मिल्क पाउडर गुजिया - Gujiya without Mawa - Milk Powder Gujiya Recipe

गुजिया होली की खास मिठाई है. यह अनेक तरह की स्टफिंग और आकार में बनाई जाती है, लेकिन मावा और ड्राय फ्रूट्स भरी गुजिया का कोई जबाव नहीं. जब भी कभी मावा न मिले या त्यौहार पर मिलने वाला मावा भरोसेमन्द न हो तो हम मिल्क पाउडर से बनी स्टफिंग भर कर भी गुजिया बना सकते हैं.
Read - Gujiya without Mawa - Milk Powder Gujiya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Powder Gujia
- मैदा - 1 कप (125 ग्राम)
- घी - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम)
- दूध - 1/2 कप
- स्टफिंग के लिए
- मिल्क पाउडर - 1/2 कप (60 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 1/2 (80 ग्राम)
- सूखा नारियल - 1/2 कप (25 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- काजू - 1 टेबल स्पून
- चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 4
- घी - गुजिया तलने के लिए
विधि - How to make Gujiyaa without Mawa
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, मैदा में घी डाल कर, अच्छी तरह मिलाइये. अब थोडा़-थोडा़ हल्का गरम दूध डालते हुए पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिये, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा. मैदा सैट होती है तब तक गुजिया के लिये स्टफिंग बना लीजिये.
काजू को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और इलायची का पाउडर बना लीजिए.
पैन में 2 टेबल स्पून घी डालकर दूध डाल दीजिए और इसमें थोडा़-थोडा़ मिल्क पाउडर डालते हुए मिक्स करते जाइये. इसे लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है, ताकि इसमें किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं. मिश्रण के मावा जैसा बनने के बाद गैस बंद कर दीजिए. इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.

मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें कटे हुए काजू, चिरौंजी, इलायची पाउडर, किशमिश, नारियल और पाउडर चीनी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला दीजिए. गुजिया में भरने के लिए मिश्रण तैयार है.
आटे को मसल कर चिकना कर दीजिये, और छोटी-छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये, लोइयों को मसल कर पेड़े जैसा बना लीजिये, लोइयों को ढककर रख लीजिये. एक लोई उठाइये और गोल एक जैसी 3-3½ इंच के व्यास में बेलिये, बेली हुई पूरी को उठाइये, पूरी को सांचे के ऊपर रखिये, 1-2 चम्मच मिश्रण पूरी के ऊपर डालिये, किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाइये. सांचे को बन्द कीजिये, दबाइये, गुजिया से अतिरिक्त पूरी हटा दीजिये. सांचे को खोलिये, गुजिया निकाल कर थाली में रख दीजिए और इसी तरह से सारी गुजिया बना कर तैयार कर लीजिए(गुजिया बनाकर थाली में या बिछे हुये कपड़े पर रखें और उन्हैं ढककर रखें, ताकि गुजिया सूखें नहीं).

गुजिया तल लीजिये:
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी हल्का गरम होने के बाद जितनी गुजिया घी में आ जाएं उतनी या 4-5 गुजिया डाल दीजिये, और धीमी-मिडियम गैस पर, गुजिया को पलट-पलट कर दोनो और से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, तली हूई गुजिया प्लेट पर टिशु पेपर बिछा कर उसमें रख लीजिये, सारी गुजिया इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम मिल्क पाउडर की गुजिया बनकर तैयार है. गुजिया को गरमा गरम परोसिये और खाइये. बची गुजिया पूरी तरह ठंडी होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10-12 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
गुजिया के लिये पूरी एक जैसी बेलें, गुजिया भरते समय सावधानी रखें, गुजिया फटे नहीं, स्टफिंग बहुत ज्यादा न भरें, गुजिया के किनारे अच्छी तरह से चिपकायें, अगर कोई गुजिया फट जाय तब उसे अलग रख लीजिये और सारी गुजिया तलने के बाद उसे तल लीजिये, अगर घी में कोई फटी गुजिया चली जायेगी तो स्टफिंग घी में आ जायेगी और फिर बची हुई गुजिया तलना मुश्किल, गैस बन्द करो घी को छानों, तब बची हुई गुजिया तली जायेंगी.
- 12-14 गुजिया के लिये
- समय - 40 मिनट
अन्य गुजिया रेसिपीज
मावा गुजिया (Mawa Gujiya Recipe), सूजी गुजिया (Gujiya with Suji Recipe), चाशनी में पगी गुजिया (Sugar Syrup coated Gujiya Recipe) , चन्द्रकला गुजिया (Chandrakala gujiya Recipe), मूंगदाल गुजिया (Moong dal Gujiya Recipe), गुड़ मेवा गुजिया (Gujiya made with dry nuts and jaggery), ओवन बेक्ड गुजिया (Oven Baked Gujiya Recipe)
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीरू जी, हमने 125 ग्राम मैदा के हिसाब से सभी सामग्रियां ली है. 250 ग्राम मैदा से गुजिया बनाने के लिए आप बाकी सामग्रियों को दुगुनी मात्रा में ले लीजिए.
निशा: तजिन्दर जी, 2 कप मैदा (250 ग्राम) में 4 टेबल स्पून (60 ग्राम) घी डाल दीजिए. जी, आप मैदा और आटा को मिक्स करके भी बना सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, आटा गूंथते समय आटे में अधिक मात्रा में मोयन डालने से आटा ज्यादा नरम हो जाएगा और घी में गुजिया तलते समय वह खुलकर फैल जाएगा. कम मोयन रहने से गुजिया सख्त बनेंगी.
प्रणाम।
आपके द्वारा बताई गईं रेसिपी मुझे बहुत पसंद आती हैं। मैंने काफी चीज़ें आपके द्वारा बताए गए तरीके से बनाई हैं। घर में उपलब्ध सामग्रियों से ही अच्छी और स्वादिष्ट चीजें बन जाती हैं । आपका रेसिपी बताने और समझाने का तरीका इतना अच्छा होता है कि नई चीजें try करते हुए डर नहीं लगता। जैसे-जैसे आपने बताना और समझाया यदि वैसे-वैसे किया जाए तो सामान खराब होने का बिल्कुल भी डर नहीं रहता। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
मिल्क पाउडर गुजिया बनाईं सबको बेहद पसंद आईं।
निशा: आराधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipes are fantastic, very easy to follow
निशा: सुविद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe apki khas bat acchi lagti ki ap gharelo saman use karte jo ghar me mil jata he or bjar me bhi jaldi se mil jata he bjar me itna ghomna nahi padta he
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I really like all your recipes, very simple and easy to follow.
Thanks.
निशा: जागृती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meri gijiya ki covering bahut hard banti hai jab khatey hai tab bahut hard ho jata hai aur stuffing ka matterial alag ho jata hai
निशा: सरोज जी, आटे में मोयन सही मात्रा में हो और आटा सख्त गूंथा गया हो तो ऎसा नहीं होगा.
Thanks for posting this recipe..I tried making these gujiya today..
the filling I made was dry when I filled the gujiya..but after frying the filling became runny..even when the gujiya were cooled off d filling was still runny..where did I go wrong..maine thodi sugar bada di thi filling mai..kya ye reason ho sakta hai?
निशा: सोनिया जी, बिलकुल यहीं कारण है इसके पतले होने का.
निशा: निमिशा जी, दूध मिलाने से गुझिया की परत अच्छी सोफ्ट बनती है, आप इसे दूध डाले बिना भी बना सकती हैं. मावा भून लिया है इसलिए स्टफिंग खराब नहीं होगी.
शुभकामना
निशा: रजनीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.