गुड़ मेवा की गुजिया - Gur Mewa Gujiya Recipe - Jaggery Dry Fruits Gujiya Recipe

होली के त्योहार पर मिठाई के रूप में गुजिया अवश्य बनाई जाती है, गुजिया को अलग अलग स्वाद में अनेकों प्रकार की बनाया जाता है. आज हम बिना मावे से बनी लेकिन बेहद स्वादिष्ट गुड़ मेवा की गुजिया बनायेंगे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jaggery Dry Fruits Gujiya Recipe
गुजिया के लिये आटा गूथने के लिये:
- मैदा - 1 कप ( 125 ग्राम )
- देशी घी - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम)
- दूध - 1/4 कप
स्टफिंग के लिये:
- गुड़ - 1/2 कप (100 ग्राम)
- पका सूखा नारियल - 1/2 कप (25 ग्राम)
- काजू - 1 टेबल स्पून (7-8 काजू)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4-5
- बादाम - 7-8
- देशी घी - गुजिया तलने के लिये
विधि - How to make Gur Mewa Gujiya
गुजिया के लिये आटा लगाकर तैयार कर लीजिये:
मैदा में घी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुये, पूरी के जैसा सख्त आटा लगाकर तैयार कर लीजिये. इतना आटा लगाने में 3 टेबल स्पून दूध लग जाता है. आटे को ढककर 20 -25 मिनिट के लिये रख दिजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा. जब तक आटा सैट होता है तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग बना लीजिये:
गुड़ को बारीक तोड़ लीजिये, काजू और बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, छोटी इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये. कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालिये और मेल्ट होने तक गरम कर लीजिये, अब गुड़ डालिये और धीमी आग पर गुड़ को मेल्ट होने दीजिये, बीच बीच में चलाते रहिये. गुड़ के मेल्ट होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये और कटे काजू, बादाम, चिरोंजी, किशमिश और इलाइची पाउडर डालकर, सारी चीजों के मिलने तक मिक्स कर लीजिये. स्टफिंग को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.

गुजिया बनाइये:
हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को चिकना कर दीजिये, और छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 12 लोइयां बना लीजिये, लोइयों को मसल कर पेड़े जैसा बना लीजिये, लोइयों को ढककर रख लीजिये. एक लोई उठाइये और गोल एक जैसी 3-4 इंच के व्यास में बेलिये, बेली हुई पूरी थाली में रख लीजिये, 1 पूरी उठाइये और हाथ पर इस तरह रख लीजिये, कि वह चारों ओर से उठी हुई लगे और बीच में गड्डा दिखे, बीच में 1-2 छोटी चम्मच स्टफिंग रखिये, और चारों किनारों पर उंगली से पानी लगा लीजिये और गुजिया को अर्ध चन्द्राकार आकार में दोंनों किनारे मिलाते हुये, दिखाये गये तरीके से चिपकाते हुये बन्द कर दीजिये. गुजिया को गोंठिये, गूठने का तरीका आप वीडियो से देख सकते हैं. सारी गुजिया बेलकर, भर कर गूंठ कर तैयार कर लीजिये.
गुजिया तल लीजिये:
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी हल्का गरम होने के बाद जितनी गुजिया घी में आ जाय उतनी डाल दीजिये, और धीमी गैस पर, गुजिया को पलट पलट कर दोंनो और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, एक बार की गुजिया तलने में 8-10 मिनिट लग जाते हैं, तली हूई गुजिया प्लेट पर नैपकिन बिछा कर उसमें या बास्केट में रख लीजिये, सारी गुजिया इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम गुड़ मेवा की गुजिया खाइये बहुत अच्छी गुजिया बनी है. गुजिया को पूरी तरह ठंडी होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
- स्टफिंग के लिये ड्राई फ्रूट अपनी पसन्द के अनुसार जो चाहें ले सकते हैं, जो ड्राई फ्रूट ज्यादा पसन्द हो वह ज्यादा लिये जा सकते है, और जो ड्राई फ्रूट नहीं पसन्द हों उन्हैं हटा सकते हैं.
- गुझिया के लिये मोयन नाप कर लीजिये, मोयन अधिक होने से गुझिया तलते समय फट सकती हैं, मोयन कम होने से गुझिया थोड़ी सख्त बनती हैं.
- गुजिया भरते समय पूरा ध्यान से गुजिया भरिये, गुजिया फटनी नहीं चाहिये, गलती से अगर कोई गुझिया फट जाय तो उसे अलग रख लीजिये, सारी गुजिया तलने के बाद फटी गुजिया को चिपका कर तल लीजिये.
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इतिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
chiken chilli hindi video nahi hai kya
निशा: आशमा जी, मेरी वेबसाइट वेजिटेरियन रीसपीज के लिये ही है.
निशा: रमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, वेबसाइट पर सभी केक एगलैस हैं, आप जो पसन्द करें और बनाये, आप अच्छा केक अवश्य बना लेंगी.
vaise meri gujiya thik se banti he par uska jo meda wala part he vo ekdam kadak ban jata he use thoda sa soft kese bana sakte he
निशा: सोनू जी, गुझिया के लिये मैदा में घी का मोयन डालें और आटे को मसल मसल कर हलका सा सख्त, पूरी के आते जैसा गूंथे, गुझियां सोफ्ट बनेंगी.
Mene gujiya banya par wo halka andar se kachcha reh gaya plz help mam
निशा: रणछोड़ जी, गुझिया को धीमी गैस पर, हल्की ब्राउन होने तक तलेंगे तब वे कभी कच्ची नहीं रहेंगी.
निशा: मोनू, मैदा को गूथते समय मोयन बहुत कम डाला गया हो गो गुझिया सख्त बनते हैं.
hope u r fine there.
nice recipe i will try. pl. send some sugar free recipe so diabitic person also made.
thanks.
निशा: मिक्की जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पुष्पा जी, बेसन लड्डू की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बेसन लड्डू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
To share this sweets recipe, we are trying this today.
Daily i make something from your website.
i hv 1 request can you please show me how to make fried moong namkeen like moong dal.
i tried 2-3 times but i dont get good result.
please ...
Or thandi hone par gud andar se tight to nhi hoga n...
Plz reply mere sasural m meri frist holi h nd m isse banana chahti hu..koi mistek ni ho jae..plz mem reply
निशा: नीतू, मैं रिप्लाई करने में लेट हो गई हूँ, आपने गुजिया बना ली होंगी, और अच्छी गुजियां बनी होंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रशान्त, बहुत बहुत धन्यवाद.
During the time of holi, gujiya is often made at home. There are several kinds of gujiya having various flavours. Today we are going to make a very tasty gujiya without using mawa.
Ingredients required for preparing the gujiya dough
Maida - 1 cup or 125 gram
Desi Ghee - 2 tbsp or 30 gram
Milk - ¼ cup
Ingredientsfor the gujiya stuffing
Jaggery (Gur) - ½ cup or 100 gram
Grated coconut (Nariyal) - ½ cup or 25 gram
Cashew nuts (Kaju) - 7 to 8 or 1 tbsp
Raisins (Kishmish) - 1 tbsp
Charoli (Chironji) - 1 tbsp
Green cardamom (Chhoti elaichi) - 4-5
Almonds (Badam) - 7 to 8
Ghee - To fry the gujia
How to make Jaggery Dry Fruits Gujiya Recipe
Put maida to a bowl, add ghee to it and mix well. Keep adding a little milk and knead a hard dough just like the one for poori. We will use 3 tbsp milk to knead this much dough. Cover the dough and keep it aside for 20-25 minutes, the dough will set and rise. Till the time our dough sets, let’s prepare a stuffing for the gujiya.
How to make the stuffing
Crush the jaggery into tiny pieces, cut the cashews and almonds into tiny pieces. Peel off green cardamom and make a powder. Add 1 tbsp ghee to it and let it melt. Once the ghee is melted, add crushed jaggery to it. Keep stirring and let it melt on low flame. Turn off the flame once the jaggery is melted. Now add the cashews, almonds, charoli, raisins, coconut and cardamom powder to it and mix well. Put the stuffing in a bowl so that it cools down quickly.
How to make the Gujiya
Apply oil on your hands and knead the dough again till it has a smooth consistency. We will make round balls with the help of dough. We will get 12 balls from this much dough. Take each ball in your hand, press it till it becomes a flat oval. Once all the balls are ready, cover it with a cloth, so that they do not get dry. Now roll out the balls smoothly one by one. It should be approximately 3 to 4 inch in length. Take the poori and put it in your hand. Add 2 tbsp of stuffing on it. With the help of your finger, apply water on all four sides of the puri. Close the poori tightly into half. Press it this way with one hand and roll it with the other. Prepare all the gujiyas similarly.
How to fry the Gujiyas
Once all the gujias are ready, we’ll bake them. Check if the oil is hot. Put as many gujiyas in the pan as can come at one time. Fry it on low flame. Fry the gujiyas till they appear golden brown in colour. Turn on the side of the gujiya once it floats and rises in the oil. It takes around 8-10 minutes to fry these gujiyas. Once the gujiyas are fried, take them out in a plate spread over a tissue or put them in a basket. Fry all the gujiyas in similar way. Gujiya is very tasty when served hot. Once the gujiyas cool down, store it in a container and enjoy eating it for a month.
Suggestions :
You can add the dry fruits as per your choice. Increase the quantity of the ones that you like the most and decrease the ones that you don’t like.
While kneading the dough, make sure you add the right quantity of oil.
If the quantity of oil is less, then the gujiya will not be soft and if it is too soft then it will break while frying.
Make sure the gujiya does not break from anywhere while filling the stuffing. If by chance any gujiya breaks, then keep it aside and fry it later otherwise the oil will be wasted.