Gujiya Recipe – गुझिया - Mawa Ghujiya Recipe

होली के त्योहार के लिये गुझिया (Gujiya ) बनाने जा रहे हैं? गुजिया (Gujihya ) के बिना होली का मतलब है बिना रंग के होली.
Gujiya Recipe, How To Make Gujiya, Gujiya Receipe Gujhia Recipe Perakiya (Indian Pastry Sweet) Recipe Mava Gujiya, Gujia, Gujhia, Karanji, Sweet Gujiya Recipe
गुझिया कई तरह से बनाईं जातीं है, मावा भरी गुझिया या मावा इलायची भरी गुझिया जिनके ऊपर चीनी की एक परत (gujiya dipped in sugar syrup) चढ़ी होती है. इसके अलावा सेब गुझिया (apple gujiya), केसर गुझिया (Kesar gujiya), मेवा गुझिया (dry fruits gujiya), अंजीर गुझिया (Anjeer gujiya), काजू गुझिया (cashewnut gujiya), पिस्ता गुझिया (pista gujiya) और बादाम गुझिया (almond gujiya) भी बनायीं जातीं है. आप अपनी मनचाही गुझिया बना सकते है बस इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार अपने मन मुताबिक तैयार कर लें. आईये हम मावा गुझिया बनायें
Read - Mawa Ghujiya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gujiya
आटा लगाने के लिए
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी - आटा गूंथने के लिए और गुजिया तलने के लिए
- घी- गुजिया तलने के लिए
स्टफिंग के लिए
- मावा - 100 ग्राम
- काजू - 1 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
- इलायची - 4 से 5
- सूखा गोला - 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ)
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (80 ग्राम)
विधि - How to make Gujiya
सख्त आटा गूंथिए
मैदा में ¼ कप मोयन यानिकि घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसे मसलकर चिकना कर लीजिए और आटे को 20 मिनिट तक ढककर रख दीजिए. इतनी मात्रा के मैदा में आधे कप से भी कम पानी लगा है.
कसार/ स्टफिंग तैयार कीजिए
पैन गरम कीजिए और इसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. इस दौरान आंच मध्यम रखिए. मावा भुन जाने के बाद, इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.
इसके बाद, मावा में पिसी हुई चीनी, नारियल, किशमिश और काजू डालकर मिला दीजिए. साथ ही चिरौंजी और इलाइची भी डालकर अच्छेे से मिक्स कर दीजिए. सारी चीजों के मिक्स होने के साथ ही गुजिया में भरने के लिए कसार तैयार है.

गुजिया बनाइए
आटे को मसलकर ठीक कर लीजिए. फिर, इससे 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. प्रत्येक लोई गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए.
एक लोई उठाकर चकले पर रखिए और इसे 4 से 4.5 इंच व्यास की पतली पूरी बेल लीजिए. सांचे के ऊपर पूरी रखिए और 1 से 1.5 छोटी चम्मच फिलिंग डाल दीजिए. पूरी के किनारे पर थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कीजिए और हल्का सा दबा दीजिए तथा कटिंग निकालकर रख दीजिए. ये कटिंग भी बाद में गुजिया बनाने के काम आ जाती है. सांचे को खोलिए और गुजिया को निकालकर थाली में रखिए और उसे कपड़े से ढक दीजिए ताकि ये सूखे ना. इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके थाली में रखते जाइए.
गुजिया तलिए
कढ़ाही में गुजिया तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कर लीजिए. गरम घी में एक-एक करके जितनी गुजिया कढ़ाही में आ जाएं, उतनी गुजिया डाल दीजिए. गुजिया को मध्यम और धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लीजिए. एक ओर तल जाने के बाद, गुजिया को दूसरी तरफ पलटकर भी तल लीजिए. अच्छे से तली हुई गुजिया को निकालकर प्लेट में रख लीजिए.
स्वादिष्ट मावा की गुजिया तैयार हैं. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर या जब भी आपका मन हो, तब बनाइए और गरमागरम गुजिया खाइए. इन्हें ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 15 दिनों तक चाव से खाते रहिए.
सुझाव
- कसार में बेसन, सूजी इत्यादि मावा में भूनकर मिलाकर अलग-अलग स्वाद की गुजिया तैयार कर सकते हैं.
- पिसी हुई चीनी की जगह तगार या खांड़ भी ले सकते हैं.
- गुजिया फटे ना, इसके लिए 4 बातों का ध्यान रखें. पहला, गुजिया भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें. दूसरा गुजिया में कसार ज्यादा ना भरें. तीसरा, मैदा गूंथते समय मोयन ज्यादा न डालें. इससे गुजिया नरम होकर तलते समय फट जाती है. चौथा, गुजिया को बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से हैन्डल कीजिए. उंगली लगने से भी गुजिया फट जाती हैं.
कमेंट (363)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mujhe yeh poochna tha ki is recipe mei kaddu kass nariyal k badle khaman (coconut powder) use kiya jaa sakta hai ?? Agar haa toh kitni maatra mei? Please jald se jald bataiye
Thank u!
निशा: खुशबू जी, गुझिया के लिये नरम आटा गूथा गया हो और उसे तेज आग पर सेका गया हो तब एसा हो सकता है, अगली बार आटा थोड़ा सख्त गूथे और गुझिया को मीडियम और धीमी आग पर हल्की गोल्डन ब्राउन रहने तक तलें
What could be wrong .. please help
निशा: स्नेहा जी, मावा में मैदा कम होने से ऎसा होता है.
निशा: रुपाली जी, हिसाब के अनुसार उसमें थोड़ा मैदा और मिलाकर आटे को सही से गूथ लीजिये.
निशा: गुरदीप जी, आप इसे न ही उपयोग करें तो ज्यादा बेहतर होगा.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रगति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुष्पेन्द्र जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, मैदा अगर नरम गूंथा गया हो या गुजिया तेज आंच पर फ्राय की जाए, तब ऎसा हो सकता है. गुजिया के लिए आटा पूरी जैसा सख्त लगाएं और गुजिया को मध्यम-धीमी आंच पर तलिए.
निशा: धीरज जी, गुजिया भरकर तुरंत तलने पर ऎसा हो सकता है. गुजिया को भरने के बाद, कुछ देर कपड़े पर कपड़े से ढककर रख दीजिए, ताकि कपड़ा इनकी नमी सोख लें. इसके बाद ही गुजिया फ्राय करें, गुजिया में बबल नहीं आयेंगे.
निशा: वंदना जी, मावा में घी न हो तब एसा हो सकता है.
thanks mam
निशा: वंदना जी, गुजिया को भरने के बाद, गुजिया को कपड़े पर रखिए और कपड़े से ढक दीजिए, इससे ये गुजिया की नमी सोख लेते हैं और गुजिया को तलते समय बबल्स नही पड़ते. गुजिया के आटे में मोयन कम होने के कारण ये सख्त हो जाती हैं.
निशा: हरप्रीत जी, गुजिया को भरने के बाद, कुछ देर कपड़े पर कपड़े से ढककर रख दीजिए, ताकि कपड़ा इनकी नमी सोख लें. इसके बाद ही गुजिया फ्राय करें, गुजिया में बबल नहीं आयेंगे.
निशा: सोनिया जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने और अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कनिका जी, गुजिया को तेज आंच पर तलने से ऎसा होता है. इसे धीमी-मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक तलिए.
निशा: प्रियंका जी, गुजिया फटे ना, इसके लिए 5 बातों का ध्यान रखें. पहला, मैदा गूंथते समय मोयन ज्यादा न डालें, इससे गुजिया नरम होकर तलते समय फट जाती है.. दूसरा, गुजिया के लिए पूरी एकसार बेलें, यह कही से मोटी कही से पतली ना हो. तीसरा गुजिया में कसार ज्यादा ना भरें. चौथा, गुजिया भरते समय सारे किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर अच्छे से चिपका दें. पांचवां गुजिया को बहुत ही सावधानी से हल्के हाथों से हैन्डल कीजिए. उंगली लगने से भी गुजिया फट जाती हैं.