चन्द्रकला गुजिया – Chandrakala Gujhiya Recipe | Holi Special

📅 21 फरवरी 2010 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 28 कमेंट ★ 4.0 (4826)


जैसे गुझिया होली का मुख्य पकवान है उसी तरह चन्द्रकला भी, आप होली के अवसर पर ये पकवान बनाकर अपने परिवार के सदस्यों और मेहमानों को खिला सकते हैं और स्वाद के तो कहने क्या हैं अगर आपने एक बार बना लिया तो मन करेगा बार बार बनायें.

जिस तरह मावा गुझिया (Mava Karanji) के ऊपर चाशनी की एक परत चढाकर गुझिया बनाई जाती है. उसी तरह चन्द्रकला (Chandrakala Gujhiya) भी चाशनी की परत चढ़ा कर बनाई जाती है, इसमें उपयोग होने वाली सामग्री लगभग एक जैसी ही है लेकिन बनाने में बस थोड़ा ही अन्तर है. होली या दीपावली के अवसर पर गुझिया तो प्रत्येक हलवाई की दुकान पर मिल जायेंगी लेकिन चन्द्रकला बनाना तो बहुत ही कम हो चला है ये तो आप खोजकर मुश्किल से ही किसी बड़ी दुकान से ला सकेंगे, लेकिन घर पर थोड़ी सी मेहनत करके आप ये चन्द्रकला अवश्य बना लेंगी. तो आइये आज हम इस होली के अवसर पर हम चन्द्रकला घर पर ही बनायेगे.

Read : Chandrakala Gujhiya Recipe | Holi Special in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chandrakala Gujhiya

आटा लगाने के लिए

  • मैदा- 2 कप
  • घी- ½ कप

स्टफिंग के लिए

  • मावा- 100 ग्राम
  • पाउडर चीनी- ½ कप
  • सूजी- ¼ कप
  • नारियल- ¼ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • किशमिश- 2 टेबल स्पून
  • काजू- 10 से 12
  • चिरौंजी- 2 टेबल स्पून
  • इलाइची- 6 से 7
  • चीनी- 2 कप चाशनी के लिए
  • घी- गुजिया तलने के लिए

विधि - How to make Chandrakala 

आटा गूंथिए
मैदा में ¼ कप घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर, इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए पूरी जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए. आटे को ढककर आधा घंटे के लिए सैट होने रख दीजिए. इतनी मात्रा का आटा तैयार करने में ½ कप पानी लग जाता है.

स्टफिंग/ कसार तैयार कीजिए
मावा को बारीक-बारीक तोड़ लीजिए. पैन में थोड़ा सा घी डालकर गरम कीजिए. इसमें मावा डाल दीजिए और मावा को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. मावा से घी अलग होने पर, मावा भुनकर तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए.

उसी पैन में 2 से 3 छोटी चम्मच घी और फिर सूजी डाल दीजिए. सूजी को भी लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए. भुनी हुई सूजी को मावा में डालकर मिक्स कर दीजिए तथा इन्हें ठंडा होने दीजिए. इसी बीच, प्रत्येक काजू को 6 से 7 टुकड़ों में काट लीजिए. मावा और सूजी के मिश्रण के ठंडा होने के बाद, काजू, चिरौंजी, किशमिश, कुटी इलाइची और पाउडर चीनी डाल दीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

पूरियां बेलिए
आटे के सैट होने पर आटे को हल्का सा मसलकर चिकना कर लीजिए. इसके बाद. आटे से छोटी-छोटी बराबर की लोइयां तोड़ लीजिए. लोइयों को गोल-गोल करके चिकने पेड़े तैयार कर लीजिए. एक पेड़ा लीजिए और बाकी को गीले कपड़े से ढक दीजिए. पेड़े को किनारे से बेलकर 3 से 4 इंच व्यास की पूरी तैयार कर लीजिए. इसे बहुत ज्यादा पतला मत बेलिए. इसी तरह थोड़ी और पूरियां बेलकर रख लीजिए.

पूरियां भरिए
पूरी के बीच में 1 छोटी चम्मच भरकर स्टफिंग रख दीजिए और किनारों पर उंगली से थोड़ा सा पानी लगा दीजिए.
इसके बाद, स्टफिंग के ऊपर दूसरी पूरी रखिए और दोनों पूरी को किनारे से आपस में चिपका दीजिए. गुजिया को गोटकर यानिकि चारों ओर दबाकर मोड़कर एक डिजाइन बना लीजिए. गुजिया को एक प्लेट पर रखकर कपड़े से ढक दीजिए. इसी प्रकार बाकी गुजिया बना लीजिए.

गुजिया तलिए
एक कढ़ाही में पर्याप्त मात्रा में घी डालकर गरम कीजिए. घी के मध्यम गरम होने पर कढ़ाही में 3 से 4 गुजिया डाल दीजिए. गुजिया को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम-धीमी आंच पर तल लीजिए. इसके बाद, इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए और सारी गुजिया इसी तरह सेक लीजिए. एक बार की गुजिया तलने में 7 से 8 मिनिट लग जाते है. प्लेट पर गुजिया को फैलाकर रख दीजिए और इन्हें 1 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए ऎसे ही छोड़ दीजिए.

चाशनी बनाइए
गुजिया के लिए चाशनी बना लीजिए. कड़ाही में चीनी और ¾ कप पानी डाल दीजिए और चीनी के पूरी तरह से घुलने बाद और के 6 से 7 मिनिट तक पका लीजिए. इसके बाद, चाशनी की कुछ बूंदे प्याली में डालकर इसकी कन्सिस्टेन्सी चैक कर लीजिए. इनके ठंडा होने के बाद, उंगली के बीच बूंदे चिपका कर देखिए, अगर उंगली को स्ट्रेच करते समय 2 तार बनते दिखें, तो चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. चाशनी के बर्तन को जाली स्टेन्ड पर रख लीजिए.

गुजिया पागिए
एक-एक करके गुजिया चाशनी में डुबाइए और इन पर चाशनी की एक समान परत चढ़ाकर एक प्लेट में रख लीजिए. जब तक गुजिया के ऊपर चाशनी पूरी तरह सूख नही जाती, तब तक इन्हें ऎसे ही रखे रहने दीजिए. उसके बाद, गुजिया सर्विंग के लिए एकदम तैयार हो जाएंगी. 

दिखने में आकर्षक और स्वाद में उम्दा,  चन्द्रकला गुजिया से सभी का मुंह मीठा कराइए. 

सुझाव

  • सूजी न डालना चाहें, तो सिर्फ मावा से भी गुजिया बना सकते हैं. 
  • आटा ज्यादा सख्त या अधिक नरम नही होना चाहिए. 
  • आप अपनी पसंदानुसार स्टफिंग में कोई भी मेवे डाल सकते हैं. अपने स्वादानुसार मेवे की मात्रा कम या ज्यादा रख सकते हैं. 
  • धीमी और मध्यम आंच पर ही गुजिया तलें. 
  • गुजिया की पूरी थोड़ी मोटी बेलें. 
  • गुजिया को भरकर किनारे अच्छे से चिपकाएं और सही तरह से गोटकर तैयार करे. गुजिया बिल्कुल भी खुलनी नही चाहिए. 
  • गुजिया को रखते और उठाते समय खास ध्यान रखें कि चम्मच या उंगली कही भी गुजिया में न लगे जिससे गुजिया कट या फट जाए.
  • अगर आप चन्द्रकला गुजिया को कम मीठा बनाना चाहते हैं तो इन पर चाशनी की परत मत चढ़ाइए.

Chandrakala Gujhiya Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (4826 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (28)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Krishna
Gujiya ki papdi soft kyn ho jati h
NishaMadhulika
Krishna जी, आटा ज्यादा सख्त या अधिक नरम नही होना चाहिए.गुजिया की पूरी थोड़ी मोटी बेलें और धीमी और मध्यम आंच पर ही गुजिया तलें. इन बातों का ध्यान रखें आपकी गुजिया बहुत अच्छी बन कर तैयार होगी.
shobhana
thank u i tested one time but not know how it make so thank u
yami
Mam aapne long latta banaya ??? Aap iski recipe btayegi ...
निशा: लोंग लतिका जी मैं इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करती हूँ.
yami
NISHA Ji -plz aap muze Long Latta banane ki resepi bataiye ....
निशा: यामी जी, अवश्य मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
harinder
nisha ji very very thanks mene aapki di gai kafi saari recipes bana bana k dekhi he bohot achhi banti he kisi cheez ki bhi kami nahi he kya aap mujhe daal baati choorma ki recipe bhi batayengi plz nisha ji
sharmil
नमस्कार निशाजी होली कैसी रही. आप बहुत मोके पर रेसिपी बताती है , इसके लिए धन्यवाद. हम होली पर चंद्रकला गुझिया नहीं बना पाए पर फिर कभी जरुर बनायेगे और अपने अनुभव आपके साथ शेयर करेंगे. बहुत दिन से मैं सोच रही हु कि आपने बहुत सी पेय रेसिपी साईट पर दी हुई है, पर मैं आपसे गुजारिश करती हु कि प्लीज जो बहुत कॉमन पेय (चाय व कोफी) है, भी जरुर बनाना सिखाये, हालाँकि ये सबको बनाने आते होंगे पर फिर भी .......मुझे लगता है, ये आपके साईट पर होने चाहिए. अगर सुझाव अच्छा लगा तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी. धन्यवाद निशाजी.

निशा: धन्यवाद शर्मिल, आपका सुझाव अच्छा है, मैं कोशिश करूंगी.
rashmi
thx nisha ji... maine aapse bahut kuch seekha hai ... aap jab khana banana seekhate hai to jo khushi aapke face par dikhte hai wo mujhe protsahit karte hai khana banane ke liye... god bless u nd aap humesha hum sabko aise hi sikhate rahein...
rashmi
gujiya aur chandrakala ki filling mein kya koi difference hai ya dono ke liye same hi banege filling... please mera confusion door karein...

निशा: रश्मि, दोंनो की फिलिंग एक ही तरीके से बनाई जाती हैं.



kavita
nisha je.aap launglaata ki recepie banane ki vidhi bhi bataiye na.
Mehzabitaj
Hi Nisha ji..
apki sari recipe ki trah ye v bhut achi or easy h.
Nisha ji chasni me jb chandrakala dalenge tb gas on hoga ya off?
Pls rply soon...

निशा:
चाशनी बनाने के बाद गैस बन्द कर देंगे और गुझिया को डिप करेंगे.
Gouri
Hi Nisha ji,

The chandrakalas looks superb. Will try to make them very soon....though Diwali had gone and Holi is very far but will make them and create my own festival day...thnx for the recipe and keep it going like this...
Bharti Israni Joshi
BHarti From Ahmemdabad .Achcha aur sarl tarika hai swadist mithaeya banane ka .main es Diwali Jarur Try karungi Thank NIsha Ji.........Keep it on
willy
hi nishaji,

mere husband ghar par rehte hai to please koi mardo wali dish batao...please
shuchi
nishaji,pls kya aap chandrkala ki video recipe apni recipes mein de sakti hai?
kavita
mujhe aap or sweet banana ki recipe batiye.ye mujhe bhuat ache lagi maine bana kar kai
Kiran
I like the recipes of this web site.
vartika pandey
hi nisha ji.......your recipes my god...it was so gud....lekin aapse 2 questions puchne the........plzzzz aap reply kijiyega....1...can we use pure ghee instead of oil...2 aap humein icecream ki recipes kab dijiyega.........plzzzzzz answer kijiye
निशा: वर्तिका, चन्द्रकला तो घी में ही अच्छी बनती है. मैं आइसक्रीम की रैसिपी जल्दी ही लिखूगी.
MRS.NEERU
nishaji iam an astrologer ihave not spare time to make different recepies but since i met u on site i want to prepare different dishes. yesterday first time i make gujias at home .all the family members liked very much.they thought that why i have not prepared such gujias for a long time when i knew the recepie .thankyou very much.
vandana singh
chandrakala ko kitne time tak chasni me dalna h yadi jadaa time tak dale to kya hoga
निशा: वन्दना, चन्द्रकला को चाशनी में डाल कर तुरन्त ही निकाल लीजिये.
sughanda
This recipe in English

Chandrakala is an important sweet meat made fir Holi just like Gujhiya. You can make this sweet meat for Holi and give it to your family and guests. It tastes awesome and you will feel like having it again and again..

In the way Chashni is coated on Mava Karanji and Gujhiya. Similary a coating of Chashni is formed on Chandrakala Gujhiya. The ingredients are quite similar but the preparation process is a bit different. During the occasion of Holi or Diwali one can find Gujhiya in almost all sweet shops but it is very hard to find Chandrakala even in big shops. But if you work a little hard Chandrakala Gujhiya can be made at home itself. So let us prepare Chandrakala at home this Holi.

- Ingredient of Chandrakala Gujhiya

Stuffing for Chandrakala (kasar)

Mawa(dried milk) - 200 grams (1 cup)
Suji(semolina) - 50grams (1/4 cup)
Ghee - 2 tbsp
Powdered sugar/Bhura - 200 grams (1 cup)
Cashew nuts - 20 to 25 (cut 1 nut into 6-7 pieces)
Raisins - 50 to 60 (remove stems)
Elaichi(cardamom) - 6 to 7 (peel and grind to make fine powder)
Dry Coconut - 50 grams (1/4 cup,grated)
Chironji - 2 tbsp (clean them)

To prepare dough for Chandrakala

Flour(maida) - 500 grams ( 2 1/2 cup)
Ghee - 125 grams (3/4 cup)
Ghee - to fry Gujhiya
Sugar - 500 grams( 2 1/2 cup) for Chashni

- How to make Chandrakala Ghujhiya

Let us prepare the Kasar to be filled in the Chandrakala.

-How to make filling for Chandrakala Gujhiya

Fry Mawa in a heavy based utensil till it turns brown(if Mawa is fried properly, Chadrakala last for much long). Take out fried Mawa in a utensil and let it cool.

Put Ghee in a frying pan(kadhai), put Suji in Ghee and fry till it turns pink.

Put fried Mawa in fried Suji along with powdered sugar/Bhura, cashew nuts, raisins, Elaichi coconut and Chironji. Mix all the ingredients properly. Stuffing required to fill inside Chandrakala is ready..

Prepare dough for Chandrakala

Filter the flour and keep in a utensil. Melt Ghee, put it in the flour then mix properly with your hand. Knead a hard dough(similar to puri) using warm water, cover the dough with a wet cloth and keep aside for 30 minutes. Dough is ready to make Chandrakala.

After half an hour press the dough to make it soft, break small pieces of the dough(around 30-40 pieces). If you make 40-50 pieces then 20-25 Chandrakalas can be made out of those. Take one dough piece, roll it like a Puri with a diameter of 2-3 inches. This Puri should be a bit thick but it should be kept thin while preparing other Gujhiyas. Roll 10 Puris of this same size and keep on a plate.

Pick 1 Puri from the plate, keep it on your palm(Puris lower surface should be faced upwards). Now place 2 tsp Kasar on the Puri,apply water on the edges then place another Puri on top. Press the edges and close the stuffing in between the 2 Puris. Twist the edges, you need to practice how to twist, Place this Chandrakalas on a plate or cloth. Similarly prepare 5 Chandrakalas with the 10 Puris, cover them with a cloth to prevent them from drying as it takes time to prepare all of them(you can use a washed sheet for this. Now roll 10 more Puris and make 5 Chandrakalas with them then cover them all.

All your Chandrakalas are made, they are ready to be fried. You can take a 15 minute break if you want.

Fry Chandrakala

Heat oil in a heavy based frying pan(kadhai), put 4 or as many Chandrakalas that can be fried in the Ghee(in the pan). Fry them till they turn brown on a low flame, take out the fried Chandrakalas. All of our Chandrakalas have been fried, we only have to coat them with Chashni.

Allow Chandrakalas to cool, till then let us prepare the Chashni.

Prepare Chashni

Put 500 grams sugar in any utensil then add 250 grams of water to it. Stir the sugar a bit so that it mixes with water. Cook Chashni till it comes to boil, then cook for 5-6 minutes.Pour one drop of Chashni in a bowl and after it cools off place it on your finger. Now try to stick the drop between your thumb and index finger. While separating the fingers 2 thread looking substances should come out of Chashni. Turn off the gas, Chashni is ready.

Coat Chandrakala with Chashni

1. Dip Chadrakala in the Chashni, take it out with a ladle and keep in another plate. Similalr dip another Chandrakala, dip all Chandrakalas in Chashni and take them out. Keep Chandrakalas separated from each other, leave them in open air for 1 hour then turn them over and leave for another 1 hour. Your Chandrakala is ready, you can see they llok so pretty.

Eat these fresh Chandrakalas and also offer them to the guests at your place. Fill the remaining Chandrakalas in an air-tight container, take them out whenever you want to eat. These Chandrakalas stay fresh up to 15 or more days.
"मैं अपनी माताश्री से बनवाŠৠँगा..."
प्रणव सक्सैना amitraghat.blogspot.com
indra
nishaji namste,can u clear me why sometime I usewarm
water
adity srivastava
nisha ji aap ko holi mubarak ho..aap ki chandrkla meri 3 saal ki beti ko bahut pasand aayi.thank you for chandrkla...kya aap long latta bnana btayegi..meri nani bnati thi holi me..pr mujhe nahi aata :{
INDRA
thanks,nishaji pl answer these-1. can we use oil insted of ghee fr fring 2.quantity of oil for frying
निशा: इंदरा,तेल भी प्रयोग में लाया जा सकता है लेकिन घी के स्वाद की अलग बात है. तलने के लिये लगभग 400 ग्राम(2 कप तेल ले लीजिये)
jaya
thanks Nisha for d traditional recipe .I will definitely give it a try on holi.
gauri
aap ki recipe dekh kar ghar ki yaad dila di...wonderful recipe ..aaj hi banati hu baas yeh chanderkala baand ...gotte kaise hai yeh bata de toh bada acha hoga yehi nahi samajh main aa raha..
bahut bahut dhanyavad
gauri
निशा: गरी आपने कभी कागज में कुछ चीज रख कर पुड़िया बनाई है क्या ? बस बिलकुल उसी तरह किनारे से मोड़ते जाइये, प्रैक्टिस करने से आप ये अवश्य बना लेंगी.
sameera
Nisha ji, Nice recipe,will surely try for Hoi....