सूजी ड्राय फ्रूट गुजिया - Sooji Dry Fruits Gujhiya Recipe- Rawa Karanji

सूजी और सूखे मेवे को मिला कर बनाई हुइ गुजिया स्वाद में तो बेहतर होती ही हैं, इनकी शेल्फ लाइफ अन्य गुजिया के मुकाबले अधिक भी होती है. यदि गुजिया बनाने के लिये मावा उपलब्ध न हो तो फिर सूजी की गुजिया बनाना एक बेहतर विकल्प रह जाता है.
Read - Sooji Dry Fruits Gujhiya Recipe- Rawa Karanji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Karanji
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- घी - ¼ कप (60 ग्राम)
- दही या दूध - 1/4 कप
- स्टफिंग के लिये
- सूजी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 3/4 कप
- ड्राय फ्रूट्स - 1 कप (काजू, अखरोट, बादाम, किशमिश)
- छोटी इलायची - 7-8
- घी - गुजिया तलने के लिए और सूजी भूनने के लिए
विधि - How to make Sooji Dry Fruits Gujhiya
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, घी और दही आटे में डाल कर, अच्छी तरह मिलाइये. अब थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को आधे घंटे के लिए ढककर रख दीजिये.
स्टफिंग बना लीजिये:
सभी ड्राय फ्रूट्स छोटे छोटे काट कर तैयार कर लीजिए और इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए.
कढा़ई में 2 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिए. घी में सूजी डालकर लगातार चलाते हुए हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भूनिये. सूजी के भूनने पर इसमें कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डाल दीजिए और 1-2 मिनिट मिक्स करते हुए भून लीजिए. गैस बंद कर दीजिए और सूजी को थोडी़ देर तक चलाते रहें. सूजी को प्याले में निकाल लीजिए और हल्का ठंडा होने दीजिए.
आटे को मसल-मसल कर मुलायम कीजिये, और आटे से छोटी छोटी 25 लोई तोड़ कर बना लीजिये, लोइयों को ढककर रखिये.
सूजी के हल्का ठंडा होने पर इसमें पाउडर चीनी और इलायची का पाउडर डाल कर मिला लीजिए. गुजिया में भरने के लिए मिश्रण तैयार है.

एक लोई निकालिये 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये, बेली हुई पूरी थाली में रखते जाइये. लगभग 10 पूरियां बेलकर तैयार कर लीजिए, अब इन्हें भर कर गुजिया तैयार कर लीजिये. एक पूरी उठाइये, पूरी को सांचे के ऊपर रखिये, एक या डेढ़ चम्मच स्टफिंग पूरी के ऊपर डालिये, किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाइये. सांचे को बन्द कीजिये, दबाइये, गुजिया से अतिरिक्त पूरी हटा दीजिये. सांचे को खोलिये, गुजिया निकाल कर थाली में रखिये.
एक-एक करके सारी पूरियों की गुजिया इसी तरह बना कर थाली में लगाइये बनी हुई गुजिया ढककर रखिये, ताकि वे सूखे नहीं और इसी तरह सारी गुजिया बेल कर भर कर बना कर तैयार कर लीजिये.
गुजिया तल लीजिये:
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. मीडियम गरम घी में गुजिया डालिये, और धीमी और मीडियम आग पर हल्के ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिये. कढ़ाई से गुजिया, तिशु पेपर बिछी प्लेट में निकालिये. सारी गुजिया इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गुजिया तैयार हैं, गरमा गरमा गुजिया परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- गुजिया की स्टफिंग में मेवा अपनी पसन्द के अनुसार जो चाहें ले सकते हैं, कम या ज्यादा कर सकते हैं .
- गुजिया भरते समय रखते उठाते समय ध्यान रखिये. गुजिया फटनी नहीं चाहिये, अगर कोई गुजिया फट जाय तो उसे अलग रखिये, सारी गुजिया तलने के बाद तलें. फटी हुई गुजिया घी में डाली जाय तो उससे स्टफिंग बाहर आ जाती है और घी में मिल जाती है, इसके बाद इस घी में गुजिया तलना मुश्किल हो जाता है. घी छानना होगा तब गुजिया तली जा सकेंगी.
- 25-30 गुजिया बनाने के लिये
- समय -65 मिनट
Sooji Dry Fruits Gujhiya Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्शी जी, अब, तो इसमें कुछ नही किया जा सकता. आप अगली बार जब भी ये गुजिया बनाएं, तो सूजी को गर्म घी में धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भूनिए. यह कच्ची नही रहेगी.
निशा: शिवांका जी, आप स्टफिंग में शुगर फ्री सब्सटेन्स का यूज करके गुजिया बना सकती हैं. आपको भी होली की शुभकामनाएं.
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, अपना अनुभव शेयर करने और स्नेह भरे शब्दों के लिए आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करूणा जी, आप 150 ग्राम सूजी, 150 ग्राम मावा ले लीजिए. आप किशमिश और कसा हुआ गोला मिलाकर 1.5 कप ले सकती हैं.
निशा: जसविन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मै आशा करती हूं कि आप बहुत ही अच्छी गुजिया बना पाएं. आपको भी हमारी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: शाबीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
लिखी गयी है उससे कितनी गुजिया बनेगी
निशा: गौरी ज, इसमें लगभग 25-30 गुजिया बन जाएंगी.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Per jab maide ki poori banati hoo to wo thodi ,chhoti ho jati hai
Balne ke baad ,aeisa kyu hota hai
Momos banate waqt bhi aisa hota hai
Kya karoo
Pls suggest
निशा: नीतू जी, मैदा में ग्लूटोन होने की वजह से एसा होता है. आपने गुझिया अच्छी बनायी हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी,नमसकार
आपके दवारा बताइ गई सभी विधी बहूत सरल होती है।आपकी वजह से मेरे परिवार मे फिर से खुशियां आ गई।आपका दिल से धनयवाद।
निशा: सीमा जी, मैं भी बहुत खुश हूँ, आपके ये कमेन्ट मेरी खुसियों को बढ़ाते हें, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: शहीन जी, सूजी की गुझिया में सूजी की स्टफिंंग और कवरिंग मैदा से बनाई जाती है, आप गेहूं के आटे से गुझिया का कवर बनाना चाहते हैं, तब आटा गूंथ कर बिलकुल इसी प्रकार बना सकते हैं.
निशा: रितु जी, सभी मेवे जो आप यूज कर रही हैं उनके अनुपात में यानी कि 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल लिया जा सकता है.
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i like ur recipe. me student hu mujhe time nai milta h mom se kuch nai chij sikhne ka. but jab time milta h tab me aapki recipe banati hu.
निशा: गौरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: मोनालिसा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mehde me cude(dahi) ja Milk dalne se kya hota hai? Waise maine try kiya par m,eri gujiya thandi hone k bad bahut jada hard ho gai hai,Aisa kyu?
निशा: गुरजीत जी, दही या दूध मैदा में डालने से गुझिया सोफ्ट बनती है. गुजिया में मोयन कम होने से गुजिया सख्त हो सकती है.
HAPPY HOLI.
MAM, AAJ MAIN GUNJIYA BNANE WALI HU. APKO JARUR BTAUNGI KAISE BANI. MAIN AJ FIRST TIME GUJIYA BNAUNGI .YE SIRF APKE KARAN. THANKS MAM,
I just wanted to ask that how can we use milk powder instead of mawa in making gujhiya.
thanx in advance and happy holi :-)