ब्रेड से बने गुलाब जामुन - Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

📅 28 अगस्त 2015 👁 7.1 लाख बार देखी गई 💬 210 कमेंट ★ 3.8 (10106)


ब्रेड और दूध को मिलाकर बनाये गये गुलाब जामुन भी इतने ही स्वादिष्ट होते हैं, जब तक बताया न जाय कि ये ब्रेड के गुलाब जामुन है तब खाने वाले को वह मावा के ही गुलाब जामुन लगते हैं.

Read - How to make Gulab Jamun from Bread  Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Gulab Jamun Recipes

  • व्हाइट ब्रेड स्लाइस - 12
  • चीनी - 1.5 कप (300 ग्राम)
  • गाढ़ा किया हुआ फुल क्रीम मिल्क - 1 कप
  • घी - 1 छोटी चम्मच
  • बादाम - 7-8
  • काजू - 7-8
  • इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - तलने के लिए

विधि - How to make Gulab Jamun from Bread

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बना लीजिए. चाशनी के लिए एक बर्तन ले लीजिए इसमें चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये.

ब्रेड के किनारे का गहरे रंग का हिस्स चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर हटा लीजिये.

पानी में उबाल आने और चीनी पानी में घुलने के बाद चैक कीजिये, चमचे से 2 बूंद चाशनी की किसी प्याली में निकालिये, ठंडी होने के बाद, उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाइये, चाशनी में 1 तार बन रही हो तो, चाशनी बन कर तैयार है, अगर चाशनी में तार बिलकुल नहीं बन रहा है, तब उसे और 1-2 मिनिट पकाइये और फिर से इसी तरह चैक कीजिये, जैसे ही आपको 1 तार की कनसिसटेन्सी मिल जाय, गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी बन कर तैयार हो जायेगी.

ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसे क्रम्बल कर लिजिए. सारी ब्रेड को चूरा कर लीजिए.
ब्रेड के चूरे को प्याले में निकाल लीजिए, इसमें घी और गाढा़ किया हुआ दूध थोडा़ थोडा़ डालते हुए, नरम आटा जैसा गूंथ लीजिए. आटा गूंथ जाने पर इसे 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए, बादाम को भी पतला पतला काट लीजिए.

काजू-बादाम और इलायची को एक साथ मिला कर, 1 छोटी चम्मच चाशनी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए गुलाब जामुन की स्टफिंग तैयार है.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर, ब्रेड से लगे आटे को मसल लीजिए. आटे में से थोडा़ सा आटा तोड़ लीजिए और इसे चपटा करके इसमें थोडी़ सी स्टफिंग डालकर चारों ओर से उठाते हुए बंद कर दीजिए और गुलाब जामुन के जैसा गोल आकार दीजिए. इसी तरह से सारे आटे से गोले बनाकर तैयर कर लीजिए.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें, और ब्राउन होने के बाद हल्के से हिला हिला कर तलें, गुलाब जामुन के चारों तरफ ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले गुलाब जामुन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये. थोड़ा ठंडा होने पर, 2 मिनिट बाद चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन बनाकर, तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

2- 3 घंटे में गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगें, और खाने के लिये गुलाब जामुन तैयार हो जायेंगे. ब्रेड गुलाब जामुन को फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

  • गुलाब जामुन के लिये दूध गाढ़ा करने के लिये, 2 कप दूध कढ़ाई में डालें और 1 कप रहने तक उसे गाढ़ा कर लीजिये. इस दूध को एक बार मिक्सर में डाल कर फैंट भी लीजिये, इसकी गुठलियां खतम हो जायेंगी. ब्रेड का आटा गूथने में आसानी होगी.
  • अगर गोले बनाते समय उसमें दरार दिख रही हों तो आटे को दूध डालकर और मलें और मुलायम करें, गोलों में दरार न पड़े.
  • गुलाब जामुन के लिये घी पहले अच्छा गरम कीजिये, इसके बाद गैस मीडियम करके घी के तापमान को हल्का ठंडा यानी कि मीडियम रहने दीजिये, और पहले 1 गुलाव जामुन डाल कर उसे ब्राउन होने तक तलें, इसके बाद 4-5 जितने कढ़ाई में आ जाय उतने गुलाब जामुन डाल कर तलें, बहुत अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
  • 24 गुलाब जामुन के लिये
  • समय - 65 मिनिट

Bread Gulab Jamun Recipes - How to make Gulab Jamun from Bread

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (10106 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (210)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Asma
ok thnx
NishaMadhulika
Asma You are most welcome
Asma
mam gulab jamun ander tak free q nhi hota maine apke batae tarike se gulab jamun banaye lekin under se fry nhi hue kya kiya jaye
NishaMadhulika
Asma , km garm oil me fry krne se esa ho jata hai
Shalini
Nisha ji maine ye gulabjamun try kiye but mere gulabjamun fry karte wakt tut gae . Aisa kyu hua?
NishaMadhulika
Shalini जी, ब्रेड के मिश्रण को मसल कर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये, और तलते समय घी या तेल का तापमान अधिक गरम होना चाहिये, गैस भी मीडियम से अधिक होनी चाहिये. गुलाब जामुन नहीं फटेगे
Vikash chaubey
Bhut achha
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Vikash chaubey
Vishal
नमस्कार निशाजी, इस रेसिपी में फुल क्रीम मिल्क की जगह और कुछ ले सकते है तो क्या क्या और कितनी मात्रा में? धन्यवाद.
NishaMadhulika
Vishal , आप सामान्य दूध भी ले सकते हैं पर फुल क्रीम दूध के उपयोग से इसका स्वाद अधिक बढ़ जाता है.
kya hum dudh ko gadha karne ke badle usme milk power or condensed milk mix kar sakte kya
NishaMadhulika
दूध गाढा़ करने की जरूरत होगी.
Rashmi Lall
Hi nishaji
Can I make this recipe with heavy creme on behalf of reduced full creme milk. Pl suggest me
Thanks
NishaMadhulika
रश्मि जी, इसमें दूध का ही उपयोग करना है.
Pavitra Yadav
V nice
NishaMadhulika
Pavitra Yadav जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Priya
Mne to sari recipe as it is follow ki but kadhai m dalne per rasgulle chur chur ho gye.....
Maithily Saran Gupta
प्रिया जी, ब्रेड के डोह को मसल कर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये, और तलते समय घी या तेल का तापमान अधिक गरम होना चाहिये, गैस भी मीडियम से अधिक होनी चाहिये. गुलाब जामुन नहीं फटेगे
preeti
Kabi kbi ye taltr time tut b jte h ye na tute is k liye kia hm halka sa aararot ka aata mila skte h bread me plz bataye.....

निशा: प्रीती जी, गुलाब जामुन के ढोह को अच्छा मसल मसल कर चिकना करें, गोले एकदम चिकने बनें और तलते समय तेल मीडियम गरम हो गैस मीडियम धीमी हो, गुलाब जामुन नहीं फटेंगे.
Rekha
Wheat bread ke gulab jamun bana sakte hai ?

निशा: रेखा जी, बिलकुल बना सकते हैं.
Rishw
Very testy gulab jam un h appbbhe banaia or khaia very esje rasepe h app jarur banaea thanx

निशा: रेसिपी पसंद करने और बनाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sharmishtha
Maine ye vidhi dekhkr aaj bread se bane gulab jamun bnaye.
Bahott hi swadisth bne or ghr par sabko pasand aaye.
Dhanyawaad Nisha ji !

निशा: शर्मिष्ठा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Monika
Mam, bread gulab jamun fry krne p ft rhe h... Need a suggestion
निशा: मोनिका जी, ब्रेड के डोह को मसल कर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये, और तलते समय घी या तेल का तापमान मीडियम से अधिक गरम होना चाहिये, गैस भी मीडियम से अधिक होनी चाहिये. गुलाब जामुन नहीं फटेगे.
Amit
Sr mera gulab jamun kdahi m hi chur hone lga to kya kru ki achi s pkke

निशा: अमित जी, रसगुल्ले अच्छे गरम घी या तेल में तलें, पहले एक गुलाब जामुन तेल में डाल कर तलें बाद में एक बार में 4-5 गुलाब जामुन एक बार में तलें. ये बिलकुल भी चूर चूर नही होगे.
Devisingh
Mam Mene kosis ki par bikhar hate h
निशा: देवी जी, ढो जो आपने तैयार किया है वह एकदम चिकना होना चाहिये और गुलाबजामुन नहीं फटेंगे.
Akansha
Mam bne nhi h please help

निशा: अकांक्षा जी, परेशान न हों रेसिपी को ध्यान से पढें और गुलाब जामुन के नीचे दिये गये सुझाव अवश्य देखें, इसका विडियो भी देंखें आप अच्छे से गुलाब जामुन बना सकेंगी. और अगर आप मुझे बता सकें की आपको कहां दिक्कत आ रही है तो मैं आपकी और बेहतर तरह से मदद कर पाउंगी.
Khwaish
Nice no.1 nishamadhulika

निशा: ख्वाहिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Prabhat
Mere rasgulle bohot Jyada tight bne joki khaye bhi nhi ja rhe aisa kyu

निशा: प्रभात जी, अगर मिश्रण अधिक सख्त है, अच्छी तरह मसल कर सोफ्ट नहीं किया है तब एसा हो सकता है.
sushma grover
Hlo nisha ji.........kese h aap ? Nisha ji aaj mene apke dwara di gyi recipie bread gulabjamun bnany....btt vo talty smay tail m fatt gye or jo acche bne they vo b chasni m dalty hi ghul gye. Aisa kyu hua .pls btaiye ....thnk u
निशा: सुषमा जी, तलते समय गुलाब जामुन फटने का कारण तेल का कम गरम होना हो सकता है, एक गुलाब जामुन पहले तल कर देख लेना होता है अगर वह अच्छा तल रहा है तो थोड़े थोड़े 4-6 गुलाब जामुन डाल कर तलना होता है, गुलाब जामुन अच्छे बनते हैं. चाशनी में गुलाब जामुन के घुलने का कारण है चाशनी का ज्यादा पतली होना. अगली बार आप अच्छे गुलाब जामुन अवश्य बनायेंगी.
Asha
Namaskar Nisha ma'am, meine 2-3 months se aapke videos dekhe hain by chance aapke videos pe click ho gaya to dekh liya mujhe aapke samjhane ka tarika bahut acha laga aur aisa kai baar hua to mein bhi khush hui ke ye to wahi hain jinki receip. Meine pehle bhi dekhi and i like your way of teaching but now 4 days back i tried" besan naankhtai"....bahut acji bani aur pasand i sabko, aur kal he meine "bread gulaabjaamun" banaye bahut he ache bane......mere 11 yr. Son ne kis kiya aur hug kiya aur kaha aise gulaab jaamun nahi khaye.....bahut tasty hain now i am more confident tp try new dishes....thank you so much....i like your nature......as a person you r so humble and inspiring....love you Nisha ma'am

निशा: आशा जी, आपके प्रेम ओर स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
jaikaar
nisha ji bread naram rahega ya sukha kar isse grander mein dalna hoga chura banane ke liye

निशा: जैकार जी, ताजी ब्रेड ही लेनी है, इसे मिक्सर जार में डाल कर चूरा बना लीजिए.
kavita
when i add gulab jamun in ghee to fry i just start tearing please help! what mistake i did in this? plz reply....

निशा: कविता जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, मावा में मिश्रण को अच्छी तरह मसल कर न बनाना या घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें.
Nisha
Hello nisha ji
Maine gulab jamun bnaye bt wo andr se sakht rh gye bahr se brown hone k bad b or chasni b Nhi sokh pae andr tk..
Kya kru. Plz tell m
निशा: निशा जी,गुलाब जामुन के डोह में अगर मैदा अधिक हो तो गुलाब जामुन अन्दर से सख्त रहते हैं या चाशनी गाड़ी हो तब वह गुलाब जामुन के अन्दर नहीं जा पाती और गुलाब जामुन अन्दर से सख्त लगते हैं.
Harpreet kaur
Mam chashni thandi hone k bad chini ban kr jum ri h.. Or gulab jamun par b jum ri h.. Aisa kyu ho ra hai. Ise thik kaise karu..?

निशा: हरप्रित जी, चीनी को ज्यादा पकाने से ऎसा हो जाता है. चाशनी में थोडा़ पानी डालकर आप इसे पतला कर सकते हैं.
Sarika
Nishaji aap ki recipes muze bahot achi lagti hai.Maine bahot sari recips apse sikhi hair. Aur gharme bhi achhi lagti hai. Thank u very much for showing us such simple and testy recips.

निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mukeshpandit2002in
Nishaji,
We tried to make gulab jamun from bread. But jamuns did not soak any liquid. They remained very hard. I do not understand why. Please help.

निशा: मुकेश जी, चाशनी गाढ़ी हो तब वह गुलाब जामुन में अन्दर तक नहीं जाती.

dayanand verma
this recipe is very interesting

निशा: दयानंद जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Priya
maine bhi ye recipy try kiya sab kuchh jaisa tha vaisa hi kiya but fir bhi gulab jamun ki goliyo ko jaise hi tel m dala o sare aate ki tarh bikhr gye fr maine usme thoda seema powder mila diya fir bhi o bikhr gye btaiye nisha ji mai kya kru maine bhut try kiya but gulab jamun bne hi nhi o bar bar aate ki trh tel me bikhr ja rhe the btaiye mai kya karu??

निशा: प्रिया जी, गुलाब जामुन को कम गरम घी में डालकर तलने से ये फट सकते हैं, अगली बार घी के अच्छा गरम होने पर पहले 1 गुलाब जामुन डालकर तलें, और वह अच्छा तलें तब आप 2-4 गुलाब जामुन डाल कर तलें, अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
Priya
Hello mam kya mai milk bajay meve ka use kar sakti hu

निशा: प्रिया जी, ब्रेड को नरम करके डोह तैयार करने के लिए गाढ़ा किया हुआ दूध आवश्यक है. आप मावा डालना चाहे, तो थोड़ा सा टेस्ट के लिए इसे मिला सकते हैं.