काजू कतली - Kaju Katli Recipe

क्या आप काजू कतली (kajoo katli burfi ) पसन्द करते हैं? बाज़ार में काजू कतली केवल वर्क लगी हुई मिलती है.
चूंकि कथित "चान्दी का वर्क" नान-वेजीटेरियन श्रेणी में आता है इसलिये सभी परिवारों में इसे खाया नही जाता. मुझे तो काजू कतली (kaju katri) केवल घर पर बना कर खिलाना ही पसन्द है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज काजू कतली ( kajoo katli) बनायें.
Read - Kaju Katli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kajoo Katli
- काजू - 1 1/4 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - आधा कप ( 100 ग्राम )
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- देशी घी दो चम्मच
विधि - How to Make Kajoo Katli
काजू की कतली 2 प्रकार से बनाई जा सकती है.
पहला तरीका - काजू को सूखा बारीक पाउडर पीस कर
काजू को मिक्सर में डालिये और बारीक बना लीजिये. चीनी को पैन में डालिये 1/4 कप पानी डालिये और चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 1-2 मिनिट तक और पका लीजिये. चाशनी में काजू पाउडर डालकर मिलाइये और मिश्रण को जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये.
मिश्रण को थाली में निकाल कर ठंडा कीजिये, जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में उठाया जा सके तब मिश्रण को हाथ में उठाकर, गोल आटे की तरह से लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. लोई को बोर्ड के ऊपर रखे बटर पेपर के ऊपर रखिये, हाथ से थोड़ा बड़ाइये और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/4 सेमी. पतली बेल कर तैयार कर लीजिये.

पतली बेली हुई पट्टी को 15-20 मिनिट ठंडा होने के बाद, चौकोर या डायमंड सेप में काजू कतली काट कर तैयार कर लीजिये.
दूसरा तरीका - काजू को भिगो कर पेस्ट बनाकर
काजू को लगभग एक घंटे पहले गरम पानी में भिगो दीजिये. एक घंटे बाद काजू तोड़ कर देखिये कि ये अन्दर से भी अच्छी तरह मुलायम हो गये हैं या नहीं. यदि काजू अच्छी तरह से मुलायम हो गये हों तो इनमें से पानी निकाल कर मिक्सी में एकदम महीन पीस लें.
चीनी पीस कर पाउडर बना लीजिये.
पिसे हुये काजू के पेस्ट में, पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लीजिये.
आग पर कड़ाही चढाये और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर पकायें. आग एकदम हल्की रखें. मिश्रण को लगातार चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और पिसी इलायची डालकर मिला दीजिये और जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में लिया जा सके, तब हाथ से गोल करके लोई की तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
मिश्रण से बनी लोई को बोर्ड पर रखे घी लगे बटर पेपर पर रखकर, बेलन पर घी लगाकर, रोटी की तरह पतला बेल लें (आप चाहें तो इसे 2 चौकोर पोलीथिन के टुकड़े लेकर,अन्दर की तरफ घी लगायें, काजू का मिश्रण उसके बीच में रखें और पतला बेल लें). जमने पर इसे मनपसन्द साइज के टुकड़ों में काट लीजिये.
आपकी काजू कतली (Kaju Katli ) तैयार है. काजू की कतली को फ्रिज में रखकर 15 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (301)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिशा, इसे मैंने बनाया नहीं है, लेकिन बाजार में शुगर फ्री काजू कतली मिलती है, आप इसे ट्राई कर सकती है और बताइये कि काजू कतली कैसी बनी.
निशा: दिशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you nisha ji
निशा: गुलफिजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aap ki kaju katli ki receipe bahut hi achhi or easy he, me bhi kaju katli banana chahti hu lekin ek problem he, mere ghar me bahot sare kaju pade he par ek din uske pas galti se shampoo ke bottle rah gai thi, to kaju me shampoo ki smell beth gai he, mene kaju katli ki try ki par usme bhi smell bahot aati he, to kya is smell ko kisi tarah dur kiya ja sakta he, plz bataiyega...
निशा: मनीषा जी, काजू को 4-5 बार पानी में धोइये और धूप में सुखा लीजिये, इसके बाद आग पर थोड़ा सा भून सकते हैं, अब तो स्मैल नहीं रहनी चाहिये.
Mujhe kaise pata chale ga ki sugar solution( Chasni ) Perfect hai tab kaju ki powder Dalu.
निशा: उपेन्द्र जी, चाशनी को चैक करना होता है, 1 बूंद चाशनी किसी प्लेट में चिपकाइये, उंगली और अंगूठे की सहायता से चिपका कर देखिये उससे अच्छा लम्बा पतला तार निकलना चाहिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये चीजें आसान हो जाती है.
mai pichle ek mahine se aapki site follow kar raha hu aur maine kai dishes tyar kiye hai.mere ghar wale abhi tak hairan hai ki isne itne delicious dishes kaise tyar kar liye.maine shahi paneer,malai kofta,aachari arbi,dum aloo,urad chane ki dal,paneer bhurji etc. & sweet dishes me gulab jamun,chena rasgule,mava jalebi,chocklet layered barfi banai,,,sabhi chije awsome thi,,,sabhi log abhi tak hairan h ki maine ye Khan se seekhi,,,mai aapka bhut bhut shukrgujar hu ki aapne bhut systematicly dishes banam sikhaya h,,,,I am so glad ,,,thank u
निशा: सौरभ, मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपने इतनी सारी चीजें इतनी जल्दी बनानी सीख ली है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, काजू कतली में काजू पेस्ट डालना जरूरी है.
mujhy lagta hai kaju katli jin logo ki halwa ban rahi hai unko chaiye k usme ghee kam daly.
निशा: जितेन्द्र जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती, चांदी का वरक काजू कतली बेलने के बाद लगाते हैं, और कतली काट लेते हैं.
निशा: प्रियंका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी हां बिलकुल बना सकते हैं, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मयंक आप पनीर के लिये पूछना चाहते हैं तो पनीर की रेसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, सर्च बटर पर how to make paneer लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: चैताली, जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: समीर जी, मिक्सर को थोड़ा ठंडा कीजिये और हाथ पर थोड़ा घी लगा लीजिये अब मिश्रण को उठाकर गोल कर लीजिये.
निशा: स्वपना जी,परेशान न हों, कालू कतली का पेस्ट गीला है, उसे बापस कढ़ाई में डालकर थोड़ा और पका लीजिये, ठंडा होने पर घी हाथ पर लगाकर आटा जैसा गोला बनाइये और कतली बेल कर तैयार कर लीजिये.
निशा: अर्पिता जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: विजय जी, आप किस हलवा के बारे में पूंछना चाहते हैं, वेबसाइट पर कई प्रकार के हलवा है, सर्च बटन पर हलवा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रिचा, मिश्रण में पानी की मात्रा अधिक होने से वह गीला रहता है, अगर मिश्रण को थोड़ा और पका लिया जाय तो अवश्य जम जायेगा
निशा: अर्पना, कढ़ाई में थोड़ा सा दूधा डालकर, मिश्रण डालिये, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये पकायें, मिश्रण के पूरी तरह से पिघलने गीला होने के बाद थोड़ा और चलाते हुये पकायें, मिश्रण सोफ्ट हो जायेगा.