काजू कतली - Kaju Katli Recipe

📅 2 जनवरी 2008 👁 11.2 लाख बार देखी गई 💬 301 कमेंट ★ 3.5 (16987)

क्या आप काजू कतली (kajoo katli burfi ) पसन्द करते हैं? बाज़ार में काजू कतली केवल वर्क लगी हुई मिलती है.

चूंकि कथित "चान्दी का वर्क" नान-वेजीटेरियन श्रेणी में आता है इसलिये सभी परिवारों में इसे खाया नही जाता. मुझे तो काजू कतली (kaju katri) केवल घर पर बना कर खिलाना ही पसन्द है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज काजू कतली ( kajoo katli) बनायें.

Read - Kaju Katli Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kajoo Katli

  • काजू -  1  1/4 कप ( 200 ग्राम)
  •  चीनी -  आधा कप ( 100 ग्राम )
  • इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • देशी घी दो चम्मच

विधि - How to Make Kajoo Katli

काजू की कतली 2 प्रकार से बनाई जा सकती है.

पहला तरीका - काजू को सूखा बारीक पाउडर पीस कर

काजू को मिक्सर में डालिये और बारीक बना लीजिये. चीनी को पैन में डालिये 1/4 कप पानी डालिये और चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 1-2 मिनिट तक और पका लीजिये.  चाशनी में काजू पाउडर डालकर मिलाइये और मिश्रण को जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये. 

मिश्रण को थाली में निकाल कर ठंडा कीजिये, जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में उठाया जा सके तब मिश्रण को हाथ में उठाकर, गोल आटे की तरह से लोई बनाकर तैयार कर लीजिये.  लोई को बोर्ड के ऊपर रखे बटर पेपर के ऊपर रखिये, हाथ से थोड़ा बड़ाइये और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/4 सेमी. पतली बेल कर तैयार कर लीजिये.

पतली बेली हुई पट्टी को 15-20 मिनिट ठंडा होने के बाद, चौकोर या डायमंड सेप में काजू कतली काट कर तैयार कर लीजिये.

दूसरा तरीका - काजू को भिगो कर पेस्ट बनाकर

काजू को लगभग एक घंटे पहले गरम पानी में भिगो दीजिये. एक घंटे बाद काजू तोड़ कर देखिये कि ये अन्दर से भी अच्छी तरह मुलायम हो गये हैं या नहीं. यदि काजू अच्छी तरह से मुलायम हो गये हों तो इनमें से पानी निकाल कर मिक्सी में एकदम महीन पीस लें.

चीनी पीस कर पाउडर बना लीजिये.

पिसे हुये काजू के पेस्ट में,  पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लीजिये.

आग पर कड़ाही चढाये और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर पकायें. आग एकदम हल्की रखें. मिश्रण को लगातार चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और पिसी इलायची डालकर मिला दीजिये और जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में लिया जा सके, तब हाथ से गोल करके लोई की तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

मिश्रण से बनी लोई को बोर्ड पर रखे घी लगे बटर पेपर पर रखकर,  बेलन पर घी लगाकर, रोटी की तरह पतला बेल लें (आप चाहें तो इसे 2 चौकोर पोलीथिन के टुकड़े लेकर,अन्दर की तरफ घी लगायें, काजू का मिश्रण उसके बीच में रखें और पतला बेल लें). जमने पर इसे मनपसन्द साइज के टुकड़ों में काट लीजिये.

आपकी काजू कतली (Kaju Katli ) तैयार है. काजू की कतली को फ्रिज में रखकर 15 दिन तक खाया जा सकता है.

Kaju Katli Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (16987 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (301)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pooja
nishaji namste, kaju or badam kitne samay tak hum store kar sakte he. Maine plastic bag me rakha he 1 month tak fresh rahegs plese bataiyega. Thanks
neha
Hi nisha ji
Maine kaju katli try ki jab maine knife se use Kata to uski shape kharab ho gai aur khate hue toffee ki tariph muh me chipak rahi hai please bataye aisa kyu hua
निशा: नेहा जी, काजू कतली थोड़ा गीली रहने के कारण एसा हो सकता है.
aaradhya
nisha ji kya isme butter paper lena jaroori hai
निशा: आराध्या जी, इससे कतली आसानी से निकल जाती है, आप इसकी जगह मोटी प्लेन पोलीथिन शीट ले सकती हैं.
Reya khan
Maine aap ki vidhi se hi kanju katli ghar Banai prntu kanju se oil nikal gaya why
निशा: रेया जी, पेस्ट को बहुत अधिक देर तक पकाने से एसा हो सकता है.
Meena
Nisha madam, Kaju katli came out very well. Thank you for sharing the recipe.
vijay
how many kaju katli required for 250 person dinner
निशा: विजय जी, ये 5-6 किग्रा तो होनी ही चाहिये.
mansha
ghee ka use kahan hoga?

निशा: मनशा जी, थोड़ा सा घी कढ़ाई में डाल दीजिये, मिश्रण डालने से पहले, और थोड़ा सा घी पोलिथिन पर और अपने हाथ पर लगा लीजिये, और वीडियो भी देखा जा सकता है.
Harish saive
kaju katli us mai par svadhist meethai hai sab dukdari kea do 3rs ke meethai bejna bolo
Neelam
nisha ji yeh butter paper kaha milta hai plz tell me.

निशा: नीलम जी, बटर पेपर किसी भी स्टेशनरी शोप पर मिल जाता है.
jaya
Hello Nisha Ma'am AAj maine kajoo katli banayi aapki recipe dekhkar bahut tasty bani meri family ko bhi bahut pasand aayi, thank u..
निशा: जया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neeru
thnx for ur wonderful recipe bt i won't to know that kitne time tak pakana h.
निशा: नीरू जी, मिश्रण 3-4 मिनट में ही पक कर तैयार हो जाता है लेकिन निश्चित समय इसके लिये बता पाना बहुत मुश्किल है, आप इसे जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पकायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस में ये सारी चीजें सरल हो जाती है.
tejas
Nishaji, maine kaju katali banai, mgar bilkul bhi shi nhi bani, ekdum halwe k jaisi bni h, issey kaise thk kar sakati hoo...plz reply soon
निशा: तेजस जी, मिश्रण थोड़ा पतला होने पर एसा होता है, मिश्रण को फिर से कढ़ाई में डालकर थोड़ा सा और पकाने पर मिश्रण सही हो जायेगा.
kailash
nisha ji mana katli banye the parantu katli dry nahi ho rahi
निशा: कैलाश जी, काजू के मिश्रण में नमी रहने के कारण एसा हो सकता है.
aaradhya
i liked kaju burfi so much
DTGFBHDV
KAJU BARFI RECIPI
uma kulkarni
Hi Nishaji

I just made kaju katli as a Diwali snack.

It really came out very well. Infact the first method is safer, easier and quicker than the second one. I got it right te first time.

I made sure the sugar syrup was of one string intensity and then I added the powder.

Thanks!
निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vishakha
Mam,,,
1 kg kaju katli banani h to kitni sugar or kaju lene h..
निशा: विशाखा जी, 650 ग्राम काजू और 350 ग्राम चीनी ले लीजिये.
Mohit verma
thanku u nisha jee

maine kaju katli try kiya bahut badiya bani or taste bhi gher sabko bahut pasand aaya
निशा: मोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sughandh goyal
Hi,
Nisha ji Happy Diwali to u .Meine aapki
site se kaju katli banai and wo jami to waise hai jaise markrt mein milte hai nisha ji i want to tell u one thing u r just my huge supporter mujhe kuch bhi banana nahi aata tha aapki s u wajah se aaj mein sab kuch bana lete hu thanku soo much.god bless u may this diwali give u lot of hapiness .
निशा: सुगन्ध जी, आपको भी दीपावली की ढेर सारी शुभकामनायें.
yogita upadhyaya
nishaji namaste and happy diwali maine aapke bataye tarike se kaju katli banai lekin wo tite ni jami halwe jaisi h dobara khoob sikai karne ke bad bhi katli jaisi ni nikal rahi h kya kami hogi plz bataye mujhse aaj tak koi cheez ni bigdi h mai kafi pareshan hu plz meri problam solv kare
निशा: योगिता जी, काजू कतली न जमने के कारण मिश्रण का थोड़ा कम पका हुआ होना है, लेकिन आपने मिश्रण को फिर से पकाया और फिर भी कतली नरम हो रही है, अगर इसमें घी अधिक हो जाय तो एसा हो सकता है, या फिर मिश्रण को थोड़ा और पकाने की आवश्यकता है, मिश्रण को थोड़ी देर फ्रिज में रख कर उसे ठीक करके देखा जा सकता है.
Real Video World
Nisha Medam this is wonderful way to explain a recipe and I love this sweet so thanks to you for sharing a wonderful recipe.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
janardhan.v
mam ur dishes r very good . so many recipes we have tried in home it was awesome . if any other easy recipes plz show us.thank u for giving so many recipes . but only veg recipes u have done .plz show me some non veg items .from u we have learnt cooking it was excellent.then ur teaching is too good u ll tell us slowly so we can understand very well.really i am great fan of ur cooking .then my friends also liked lot and lot then they appreciated me really i thank full for u mam.but pls show me some non veg items plz plz plz mam thank u thanku thanku thanku so much mam
निशा: जनार्धन जी, मेरी वेबसाइट वेजीटेरियन है, मैं वेजीटेरियन खाना ही बनाना जानती हूँ.
rashmi darshanwar kale
Namste Nisha ji,

Maine ye kaju katli try ki he aur kaju katli ban bhi gai uska taste bhi bhot acha tha but wo naram bani aur jo market me ham kaju katli ham khate he wo bhot soft rhti he bt meri kaju katli waisi soft nhi bani aisa kyu plz reply fast.....
Thank you...
निशा: रशमी जी, मिश्रण थोड़ा अधिक पक जाने पर कतली थोड़ी सख्त हो सकती है.
guriya mishra
kaju ki barfi kaise bnaye ye to kaju katali h na
निशा: गुरिया जी, काजू की बर्फी के लिये काजू के पेस्ट के साथ मावा मिलाना होता हैं और बर्फी थोड़ी मोटी रखी जाती हैं.
Anuradha Singh
Mam bahut achchi kaju katli bani sabko pasand aai ghar me lekin colour thoda kala ho gaya aisa kyon hua.
निशा: अनुराधा जी, काजू कतली को स्टील की कढ़ाई में बनाइये और चीनी पैक्ड ब्रान्ड की लीजिये जो एकदम साफ होती है, बर्फी बहुत अच्छी बनेगी.
guriya mishra
nisha Ji ...Dino tarike m se better koun sa tarika hai?
निशा: गुरिया जी, काजू को सूखा पाउडर बनाकर कतली बनायें ये ज्यादा आसान और अच्छा है.
Archana
Hi Nishaji,

Can I use roasted unsalted kaju for kaju katli?

निशा: अर्चना जी, काजू कतली के लिये अनसाल्टेड भुने काजू ले सकती हैं.
Rrameysh
निशाजी ! आपके वेबसाइट से मैने स्टफ्ड टमाटर ,कुरकुरे
भिंडी अचारी आलू गोभी ,मैक्रो ओवन पोहा बनाया सभी पहली ही बार में स्वादिष्ट बने इसका श्रेय आपके समझाने के तरीके को जाता है आपका वेबसाइट सभी को एक होनहार चेफ बना देता है ! आपको मानना पड़ेगा मुझे लगता है कि जिसे खाना /व्यन्जनबनाने में कम रुचि हो वह भी खुशी खुशी नई चीजें बनाकर सबको अचरज में डाल देगा । मुझे दो बात पूछनी है
१) काजू कतली कम मीठे वाली बनानी हो तो शक्कर कितनी तक कम कर सकते हैं
२) आपने केक ,बेकरी आइटम १) ओवन २) मैक्रो ओवन ३) कुकर। इस प्रकार तीन तरीकों से बनाने की विधि समझाई है - मुझे ये बताइये कि किस में सबसे ज्यादा स्वादिष्ट होगा और कितना स्वाद में फ़र्क महसूस होगा .
निशा:Rrameysh ji, बहुत बहुत धन्यवाद. काजी कतली के लिये 100 ग्राम काजू में 25 ग्राम चीनी के हिसाब से ली जा सकती है. ओवन में केक ज्यादा अच्छा बनता है.
ruchika
Hello nishaij..
kya mai kaju ko halha roasted kar ke powder bna sakti hu plzz answer..?? and soanpapadi ki recipe v btane ki kripa kare & Happy Navratra
thanks !
निशा: रुचिका जी, काजू को बिना रोस्ट किये ही पीस कर पाउडर बनाया जाता है. सोन पपड़ी के लिये कोशिश करूंगी.
aradhana
Nisha ji please tell me kaju barfi me khoya , kaju auf chini ki matra kitni honi chahiye aur isme khoya kaise mix karenge.
निशा: आराधना जी, काजू कतली के लिये वेबसाइट से रेसिपी सर्च कर सकते हैं, इसमें आप मावा मिलाना चाहते हैं, तब 200 ग्रा. काजू और 200 ग्रा. मावा और 150- 200 ग्राम चीनी ली जा सकती है.