काजू कतली - Kaju Katli Recipe

क्या आप काजू कतली (kajoo katli burfi ) पसन्द करते हैं? बाज़ार में काजू कतली केवल वर्क लगी हुई मिलती है.
चूंकि कथित "चान्दी का वर्क" नान-वेजीटेरियन श्रेणी में आता है इसलिये सभी परिवारों में इसे खाया नही जाता. मुझे तो काजू कतली (kaju katri) केवल घर पर बना कर खिलाना ही पसन्द है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज काजू कतली ( kajoo katli) बनायें.
Read - Kaju Katli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kajoo Katli
- काजू - 1 1/4 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - आधा कप ( 100 ग्राम )
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- देशी घी दो चम्मच
विधि - How to Make Kajoo Katli
काजू की कतली 2 प्रकार से बनाई जा सकती है.
पहला तरीका - काजू को सूखा बारीक पाउडर पीस कर
काजू को मिक्सर में डालिये और बारीक बना लीजिये. चीनी को पैन में डालिये 1/4 कप पानी डालिये और चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 1-2 मिनिट तक और पका लीजिये. चाशनी में काजू पाउडर डालकर मिलाइये और मिश्रण को जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये.
मिश्रण को थाली में निकाल कर ठंडा कीजिये, जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में उठाया जा सके तब मिश्रण को हाथ में उठाकर, गोल आटे की तरह से लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. लोई को बोर्ड के ऊपर रखे बटर पेपर के ऊपर रखिये, हाथ से थोड़ा बड़ाइये और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/4 सेमी. पतली बेल कर तैयार कर लीजिये.

पतली बेली हुई पट्टी को 15-20 मिनिट ठंडा होने के बाद, चौकोर या डायमंड सेप में काजू कतली काट कर तैयार कर लीजिये.
दूसरा तरीका - काजू को भिगो कर पेस्ट बनाकर
काजू को लगभग एक घंटे पहले गरम पानी में भिगो दीजिये. एक घंटे बाद काजू तोड़ कर देखिये कि ये अन्दर से भी अच्छी तरह मुलायम हो गये हैं या नहीं. यदि काजू अच्छी तरह से मुलायम हो गये हों तो इनमें से पानी निकाल कर मिक्सी में एकदम महीन पीस लें.
चीनी पीस कर पाउडर बना लीजिये.
पिसे हुये काजू के पेस्ट में, पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लीजिये.
आग पर कड़ाही चढाये और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर पकायें. आग एकदम हल्की रखें. मिश्रण को लगातार चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और पिसी इलायची डालकर मिला दीजिये और जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में लिया जा सके, तब हाथ से गोल करके लोई की तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
मिश्रण से बनी लोई को बोर्ड पर रखे घी लगे बटर पेपर पर रखकर, बेलन पर घी लगाकर, रोटी की तरह पतला बेल लें (आप चाहें तो इसे 2 चौकोर पोलीथिन के टुकड़े लेकर,अन्दर की तरफ घी लगायें, काजू का मिश्रण उसके बीच में रखें और पतला बेल लें). जमने पर इसे मनपसन्द साइज के टुकड़ों में काट लीजिये.
आपकी काजू कतली (Kaju Katli ) तैयार है. काजू की कतली को फ्रिज में रखकर 15 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (301)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ममता, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipe is quite simple, easy to understand,
within 2 days 3 attempt all excellent results
so i am very happy...
निशा: रवि, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried this recipe a few days back and have posted today on my blog with your reference. I really do love your site and have tried many recipes taken from here.
Keep up the good work, :)
Love
Nupur
निशा: नूपर, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी, थोड़ी प्रेकिट्स से काजू कतली अच्छी बनने लगेंगी.
निशा: मधु, 1 1/4 मिन्स एक कप और चौथाई कप.
kaisi hai aap..??
khud se bhi kch banana sikh lijiye..
thanxx//...
निशा: कनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, मिल्क डालने की आवश्यकता नहीं है.
I was searching for kaju katli recipe and i was comfortable with your technique. Can I make my own and post this recipe in my blog leaving a link to this page? Appreciate your response. Thank you!
निशा: अर्शौ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशु, मुझे आपके कमेन्ट से इतनी खुशी मिलती है, मैं इसे शब्दों में कह नहीं सकती, मेरी आंखों के खुशी से आंशु भर जाते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहिल, मोटी पोलिथिन शीट ले सकते हैं.
निशा: साक्षी, बटर पेपर स्टेशनरी की दुकान पर मिल जाता है.
Maam I tried this two times but failed to get the exact Consistency ,I used the second method by soaking the kaju for enough time,Kaju katli are chewy and lots of oil comes out from it.and not white color as yours..So can you please tell what can be mistake, Im doing each time ?..I appreciate your help..Thanks
निशा: केडिसिंह, वीडियो वाले तरीके से काजू कतली बनाना ज्यादा आसान है, प्लीज वीडियो को ध्यान से देखिये, और बनाइये इस बार आप काजू कतली बना सकेंगे.
chipi hai uski loi to ban hi rahi kya karu ? rply soon plzzzzzzzz.........
निशा: किरन, आपने काजू को थोड़ा कम पकाया है, आप कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर, ये पेस्ट जो चिप चिप कर रहा है, कढाई में फिर से डाल दीजिये, और 3-4 मिनिट धीमी आग पर लगातार चलाते हुये पकाइये, थोड़ा पेस्ट निकाल कर ठंडा करके चैक भी कीजिये,हाथ से छूने पर पता लग जाता है, कि पेस्ट जम जायेगा, कीजिये आप इसे सही कर लेंगी.
निशा: नितिका, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शिल्पा, घी सिर्फ हाथों और पत्थर पर लगाना है ताकि काजू कतली चिपके नहीं.