काजू कतली - Kaju Katli Recipe

क्या आप काजू कतली (kajoo katli burfi ) पसन्द करते हैं? बाज़ार में काजू कतली केवल वर्क लगी हुई मिलती है.
चूंकि कथित "चान्दी का वर्क" नान-वेजीटेरियन श्रेणी में आता है इसलिये सभी परिवारों में इसे खाया नही जाता. मुझे तो काजू कतली (kaju katri) केवल घर पर बना कर खिलाना ही पसन्द है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज काजू कतली ( kajoo katli) बनायें.
Read - Kaju Katli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kajoo Katli
- काजू - 1 1/4 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - आधा कप ( 100 ग्राम )
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- देशी घी दो चम्मच
विधि - How to Make Kajoo Katli
काजू की कतली 2 प्रकार से बनाई जा सकती है.
पहला तरीका - काजू को सूखा बारीक पाउडर पीस कर
काजू को मिक्सर में डालिये और बारीक बना लीजिये. चीनी को पैन में डालिये 1/4 कप पानी डालिये और चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 1-2 मिनिट तक और पका लीजिये. चाशनी में काजू पाउडर डालकर मिलाइये और मिश्रण को जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये.
मिश्रण को थाली में निकाल कर ठंडा कीजिये, जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में उठाया जा सके तब मिश्रण को हाथ में उठाकर, गोल आटे की तरह से लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. लोई को बोर्ड के ऊपर रखे बटर पेपर के ऊपर रखिये, हाथ से थोड़ा बड़ाइये और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/4 सेमी. पतली बेल कर तैयार कर लीजिये.

पतली बेली हुई पट्टी को 15-20 मिनिट ठंडा होने के बाद, चौकोर या डायमंड सेप में काजू कतली काट कर तैयार कर लीजिये.
दूसरा तरीका - काजू को भिगो कर पेस्ट बनाकर
काजू को लगभग एक घंटे पहले गरम पानी में भिगो दीजिये. एक घंटे बाद काजू तोड़ कर देखिये कि ये अन्दर से भी अच्छी तरह मुलायम हो गये हैं या नहीं. यदि काजू अच्छी तरह से मुलायम हो गये हों तो इनमें से पानी निकाल कर मिक्सी में एकदम महीन पीस लें.
चीनी पीस कर पाउडर बना लीजिये.
पिसे हुये काजू के पेस्ट में, पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लीजिये.
आग पर कड़ाही चढाये और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर पकायें. आग एकदम हल्की रखें. मिश्रण को लगातार चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और पिसी इलायची डालकर मिला दीजिये और जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में लिया जा सके, तब हाथ से गोल करके लोई की तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
मिश्रण से बनी लोई को बोर्ड पर रखे घी लगे बटर पेपर पर रखकर, बेलन पर घी लगाकर, रोटी की तरह पतला बेल लें (आप चाहें तो इसे 2 चौकोर पोलीथिन के टुकड़े लेकर,अन्दर की तरफ घी लगायें, काजू का मिश्रण उसके बीच में रखें और पतला बेल लें). जमने पर इसे मनपसन्द साइज के टुकड़ों में काट लीजिये.
आपकी काजू कतली (Kaju Katli ) तैयार है. काजू की कतली को फ्रिज में रखकर 15 दिन तक खाया जा सकता है.
कमेंट (301)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अशोक जी, काजू कतली बिना खोया डाले ही बनाई जाती है, यदि आप खोये के साथ इसे बनाना चाहते हैं तब खोया पहले हल्का सा भून लें और काजू के मिश्रण के साथ खोया डाल मिलयें, लेकिन इससे थोड़ी मोटी बरफी बनेगी.
निशा: विधि जी, आपको भी मेरा धन्यवाद.
निशा: आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
I like your simple way of cooking. Its very easy to understand and can be cooked by a naive. I tried kaju katli and bundi sweets in ganesh festival. It was perfectly made with some consistency issues which is because of some mistakes in my cooking. I am sure next time it willcome perfectly. Thanks a lot. Also the way you derives the recipes are very good.
निशा: मोना जी, आप बहुत अच्छे से रैसिपी बना सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, आपने सब कुछ ठीक किया है , लेकिन लग रहा है कि आपने उसे ज्यादा पतला बेल दिया इसलिये पतली होने के कारण वह उठाते नहीं आ रहा है या मिश्रण थोड़ा कम पका होने से सोफ्ट होने पर भी एसा हो सकता है.
I like your way of description.. I make many dishes using your receipe..thnku vry much..
निशा: उषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jab main kaju katli banati hoon toh woh thodi chipchipi aur rubbery banti hai mai iske liye kya kar sakti hoon aur ma'am woh orange waley motichur ke ladoo wali recipe bhi batana please
Thank you
निशा: पूजा जी, ऎसा तब होता है जब मिश्रण अच्छे से पका न हो.
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शकुंतला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
How much water .quantity
Sugar how much
If kaju 200 gram .
I made lagati. How can I make it white as market
Pal
निशा: पाल जी, काजू कतली व्हाइट ही बनती है, आप थोड़ी से प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छी काजू कतली बना सकेंगी.
निशा: नित्यश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसलीन जी, कन्डेन्स्ड/मिल्कमेड मिल्क यूज किया जा सकता है.
निशा: मितेश जी, मिश्रण के अधिक पकने के कारण एसा हो सकता है, थोड़ा दूध डालकर इसे हल्का सा पका लेंगे तो इसमें बाइन्डि़ग आ जायेगी.
निशा: दमनप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine ye kaju katli banai hai. Ye etani achii bani ki sabako ghar main pasant aai. Thanku so much nishaji.
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बना सकते हैं.
निशा: हरप्रीत जी, बिलकुल मिला सकते हैं.
निशा: इन्दू जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
as always apki yeh recipe bhi lajawab hai...maine ise try kiya aur wo bahut achi bani....bilkul bahar jaisi..sabne khub tarif ki ghar pe
thanks aunty...
apki website mere liye bahut faydemand hai...because main jain hu....and i love cooking....
निशा: मिताली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Happy new year
निशा: निधि जी, आपको भी नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं. धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
ushme kya material kitana -kitana lagega
regrds
dixit
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहल जी, जानकर बहुत अच्छा लगा. धन्यवाद.
निशा: राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.