पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.
यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं. पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर, या फिर सूजी और मैदा से. आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं. हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.
Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe
डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori
- गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
- सूजी -1 कप
- तेल
विधि - How to make Pani Poori - Golgappa
आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )

गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.
पहला तरीका
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.
दूसरा तरीका
आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.

1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें. 3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें. 4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. 4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें, फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.
पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना: जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.
मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.
इसे भी देखिये
Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori
गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani
- हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
- पोदीना - आधा कप पत्तियां
- इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Golgappa Pani
धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.
Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe
कमेंट (579)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अपर्ना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, और शुभकामनायें.
निशा: हर्शिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
After seeing your seeing your video my puri's really puffed up well. thank you. before seeing this i made 3 times and didnt turn out well.
all r awsm.............
thns a lot :*
Golgappe me Thele walae Potatao aur Kabuli chana bhi Mash kar dete hain.. usko kaese banaya jae..saath hi Mithi chatni kahan milegi? kya sirf Imli hone se usko mithi chatni banaya ja sakata hae ?
pls teach Aunty Ji
Thank you
Regards
SOnu Kumar
निशा: सोनू, गोलगप्पे के साथ उबले आलू को छील कर छोटे छोटे काट लिया जाता है, और सफेद चने या मटर को 7-8 घंटे भिगो कर, नरम होने तक उबाल लिया जाता है.
निशा: अदिति, कई तरह के केक रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
that we get in the market are not like that.Please me if I am making a mistake while making them? My family complains that my puris are not
as good as the market.
निशा, द्रक्षा, गोलगप्पे के आटे में मोयन डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: स्वाति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, कलछी लगने से कोई पानी पूरी फट जाये तो उसमें तेल भर जाता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पानी पूरी को फूलने के बाद गैस को मीडियम कर दीजिये और पानी पूरी को अच्छी क्रिस्प होने तल लीजिये. पानी पूरी करारी बनेंगी.
We like only atta made panipuris so is the method same for it?
Thanks to you..
निशा: मिताली, जी हां आटे के गोलगप्पे भी बिलकुल इसी तरह बनाये जायेंगे.
निशा: दिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्व हो जाती है, रैसिपी पर दिये हुये कमेन्ट पढ़ सकते हैं, उनसे भी काफी हैल्प मिलती है.
निशा: प्रवीन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लामी, सूजी को इसी तरह गूंथ कर नरम आटा तैयार करेंगे, आटे को गीले कपड़े से ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये और बिलकुल इसी तरह गोलगप्पे बना लीजिये, धन्यवाद.
निशा: निधि, आपने पानी पूरी अच्छी बनाई उसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद, पानी के लिये नीचे मसाला तो दिया है अगर आप को पानी कम खट्टा और कम तीखा लग रहा है, तो उसमें थोड़ी सी मिर्च और नीबू का रस और डाल दीजिये, बाजार के पानी में एसिड होता है जो बहुत खट्टा होता है, मुझे उम्मीद है कि आप अपने मन पसन्द पानी बना लेंगी,.
निशा: सोनिया, गुपचुप को धीमी आग पर क्रिस्पी होने तक तलिये, ये क्रिस्पी बनेंगे.
tk care aunty..bye..
निशा: शिवानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कमल जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा : कमला जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Jamalara, गोलगप्पे के आटे में बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यक्ता नहीं है.