पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

📅 30 दिसंबर 2007 👁 34.1 लाख बार देखी गई 💬 579 कमेंट ★ 3.1 (59196)

Pani Puri Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.

यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं.  पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर,  या फिर सूजी और मैदा से.  आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं.  हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.

Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori

  • गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
  • सूजी -1 कप
  • तेल

विधि - How to make Pani Poori - Golgappa

आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )
Golgappa - Fuchaki
गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.

पहला तरीका

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.

दूसरा तरीका

आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये.  सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.
Golgappa
1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें.  3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें.  4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें,  फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.

पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना:  जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.

मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.

इसे भी देखिये

Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori

गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani

  • हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
  • पोदीना - आधा कप पत्तियां
  • इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
  • हरी मिर्च -2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • काला नमक - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Golgappa Pani

धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.

Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (59196 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (579)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

karthik
is there any other dihes related to this topic...?Niha ji
निशा: कार्तिक जी, राजकचौरी भी इसी तरह की रेसिपी है, और वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर राजकचौरी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nisha kaushik
Namaste nisha g , aapki dishes lajawab h im really impress u .......
thank god mje aapki site ka pta chal gya

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rajkanwar
nice and easy recpie
reenika singh
namaste nisha ji, mujhe janna tha ki imli ki chatni kaise banti h
please help
sanju choudhary
Hello my sweet mam, am sanju I can't speak English .I like pani puri ,now I can make it easily thank u so much
निशा: संजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shyam pandit
Thank you so much for nice recipe. Now I can make it easily.

Thanks.
shabana
First, I want to say thank you bcoz you r so responsible. If anybody ask question you give reply soon. My question is I tried pani puri yesterday, I mixed flour, ground flour and suji. But fulki talne k baad it goes soft. Pls help me.
निशा: शवाना, पानी पूरी को फूलने के बाद उसे पलट पलट पर एकदम क्रिस्पी होने तक तलना है, कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, या इन्हैं बास्केट में रखिये. हवा में खुले ही छोड़ दीजिये, ये क्रिस्पी ही रहेंगी.
Prince
Nisha ji Panilpuri fuli nhi kyo?
निशा: प्रिन्स, पानी पूरी के लिये पहले आटा अच्छी तरह गूथे़ं,बेलते समय एक जैसा बेलें, और तलते समय तेल अच्छा गरम करके एक एक पूरी डाल कर कलछी से दबाकर फुलायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से पानी पूरी अच्छी बनने लगेंगी
mehjabi tyagi
good morning didi
kiya golga pa ke aate me rifaend bhi dala ja ta hai
निशा: मेहजबी जी, अवश्य डाला जा सकता है.
YOGITA KANDOI
Hello ma’am. Thing I wanted to ask…where did you learn to cook so good? I mean not only the cooking, the way you teach and everything is so

good. I want to be like you. Please tell how to do that. Do you give classes of any sort? If not please give them to me.

Your biggest fan.

Sandeep
That was amazing!! Best cooking tutorial ever!!!
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
karishma
My puris got puffed but they got soft and flat very quickly. Please help/
निशा: करिश्मा जी, गोलगप्पे को फूलने के बाद आग धीमी करके, क्रिस्पी होने तक तलना होता है.
ruhani
Hi. There is one problem I encounter whenever I make gol gappe. The gol gappe become crunchy and enjoyable but the pani is never as great. Please tell me how to make it taste like the thele wala. I have followed your recipe but it still doesn’t taste as good.Please tell me something extra that can add. Thanks.
komal
I tried your recipe and it was very nice!
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Yogita Patil
Hello madam please tell me how get the puris to get swollen. My puris are very roti like and flat. They do look normal at first but when I
store them they quickly turn flat. I tried keeping a cloth on them for a long time but they again get flat very quickly. Please tell me
where is the flaw in cooking. Thanks aunty you work very hard to teach us.
komal
Nisha ji can we add baking soda to the dough?
निशा: कोमल जी, बिना बेकिंग सोडा डालकर भी गोलगप्पे बनाये जा सकते हैं और आप चाहें तो 1 कप आटे में बिलकुल 1 पिंच के बराबर बेकिंग सोडा डालकर बना सकते हैं.
karishma
nishaji I am n actress so I am usually very busy but still I take out time to learn from your recipes because they are so good!
निशा: करिश्मा जी, मैं सोच सकती हूँ कि आपके पास समय की कितनी कमी होती है, लेकिन फिर भी आप खाना बनाने की कोशिश करती हैं ये बहुत बड़ी बात है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mahendra
Hello/Namste nisha ji, i like very much your recipes and your smiling toking when teach to coked..... thank you for your smiling face ...keep it up always..
abinash
This is a really nice recipe I loved it!
nikita sharma
How much salt should we add to the pani?
निशा: निकिता जी, 1 लीटर पानी में 1 छोटी चम्मच नमक सही रहता है, नमक को अपने हिसाब से टेस्ट करके कम ज्यादा किया जा सकता है.
SATNAM
What is the recipe for Meethi Imli?
निशा: मीठी इमली की चटनी की रेसिपी वेबसाइट पर चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Pramila
Namaste aunty ji.

Today there was a pani puri making contest in my school fete and my stall won the first prize because I had followed your recipe to make the pani puri. I am so happy…!

Thank you very much aunty you are the best cooking teacher anyone can have…love you.

Rani patel
Thanks a lot m so glad u post evry receipe we r lookin ....gr8ly n method is very nice ....i hv tried ur mst of items n got perfect result...thr r so many young expert n their videos..but being elder still u keep up al d knowledg n compete with youngstur n still make best n all d varieties of food n also with easily...m so much pround fr ur noble help thnx aunty...lov u...
jaideep
Hello maam, I have read all your recipes and tried a lot of them. Thanks.
निशा: जयदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati
Namaste Nisha ji , I am a big fan of yours. I live in NewYork.My daughter loves paanipuri I saw your video I have been making paani-puries at home for last 2 years and believe me my puries are better than the store bought paani-puries..thanks for sharing this recipe :):):):)
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
khushboo singh
receipi is nice but what i am doing pani is more spice and more taste
निशा: खुशबू, ज्यादा तीखा पानी के लिये, हरी मिर्च और अधिक ली जा सकती है, नीबू का रस और काला नमक भी थोड़ा अधिक डाला जा सकता है.
JYOTI TIWARI
Ma'am what should I add to sambhar to give it extra taste?
निशा: ज्योति सांबर में सांबर मसाला डालिये और करी पत्ता, साबर बहुत अच्छा बनता है.
Gayatri patidar
Please write a recipe book. I would love to buy it!
निशा: गायत्री जी, मैं कोशिश करती हूँ.
shaik ayub
Which rava should i useupma rawa or bombay rava or pheni rava
निशा: शेक जी, पानी पूरी के लिये बारीक रवा यूज किया जाता है.
Jerina
Should we use normal water for pani or warm?
निशा: जरीना जी, जो पानी पीने के लिये यूज किया जाता है, वही पानी लेते हैं पानी को गरम नहीं किया जाता.