पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.
यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं. पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर, या फिर सूजी और मैदा से. आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं. हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.
Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe
डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori
- गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
- सूजी -1 कप
- तेल
विधि - How to make Pani Poori - Golgappa
आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )

गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.
पहला तरीका
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.
दूसरा तरीका
आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.

1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें. 3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें. 4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. 4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें, फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.
पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना: जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.
मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.
इसे भी देखिये
Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori
गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani
- हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
- पोदीना - आधा कप पत्तियां
- इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Golgappa Pani
धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.
Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe
कमेंट (579)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रति जी हां अवश्य बना सकते हैं.
Kindly confirm the amount of moman (oil) to be added while kneading the dough of pani puri
Regards
निशा: मोना, पानी पूरी के लिये आटा बिना मोयन के भी लगाया जा सकता है, पानी पूरी सोफ्ट बनाने के लिये 1 कप सूजी या आटे में 1 टेबल स्पून मोयन का डाला जा सकता है.
निशा:प्रवीन जी, पानी पूरी और गोलगप्पे ही कहा जाता है.
because he was very impressed. But I still like the gol gappe in the market because gol gappe are just an excuse for me to ask my husband to
take me out. Hahahaha. Thank you so much…you are the best.
निशा: वंदना जी हां सिर्फ आटे के भी बना सकते हैं.
निशा: सुषमा जी हां लिया जा सकता है, थोड़ा सा 2-3 चम्मच तेल या घी डाल लीजिये.
निशा: माधुरी जी, पूरी को तलने के लिये किचन में जो बर्तन यूज होता है उसे कलछी कहते हैं.
When I make the puris they get crispy but on cooling down they get softened again. Please tell how to deal with this issue.
निशा: सत्या, पानी पूरी को कुरकुरी होने तक तलें और प्लेट पर नैपकिन पेपर बिछा कर या बास्केट में निकाल कर रखें, ढकें नहीं वे कुरकुरी रहेंगी.
निशा: Faezeh ji namaste, thanku very much. I am in Delhi.
निशा: रानी, पानी में सोडा क्यों डालना चाहते हैं.
निशा: प्रियंका, पानी पूरी को गैस धीमी करके क्रिस्प होने तक तल कर निकालिये वे क्रिस्प ही रहेंगी.
निशा: प्रियंका जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रीति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Today I maked golgape and they came out very good. The only observation is that not all as I grew. What is the reason?
hi nisha ji you are soooooooooooooooooo good in cooking i love to watch your show best sweet voice you have thanks very much love your recepies .
निशा: अमन जी हां रवा को ही सूजी कहते हैं.
निशा: sahaedab, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समीरा जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
pressing them with a kalcchi as you had suggested, they started to break. Please tell me how to do it correctly without ruining the dish.
Thank you aunty for the recipe.