पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

📅 30 दिसंबर 2007 👁 34.1 लाख बार देखी गई 💬 579 कमेंट ★ 3.1 (59196)

Pani Puri Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.

यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं.  पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर,  या फिर सूजी और मैदा से.  आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं.  हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.

Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori

  • गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
  • सूजी -1 कप
  • तेल

विधि - How to make Pani Poori - Golgappa

आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )
Golgappa - Fuchaki
गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.

पहला तरीका

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.

दूसरा तरीका

आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये.  सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.
Golgappa
1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें.  3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें.  4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें,  फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.

पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना:  जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.

मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.

इसे भी देखिये

Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori

गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani

  • हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
  • पोदीना - आधा कप पत्तियां
  • इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
  • हरी मिर्च -2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • काला नमक - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Golgappa Pani

धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.

Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (59196 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (579)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rinki
मेरे गोलगप्पे तलने के time तेल से भर जाते है, फूलते हैं पर अंदर तेल भरता है, इसका क्या समाधान है?
NishaMadhulika
Rinki , आप गोलगप्पे को धीमी आन्च पर तले और उसे तलने के बाद उसे किसी पेपर पर रख दीजिये ताकि पेपर बचा हुआ तेल सोक ले
aarti
thankyou
NishaMadhulika
aarti , You are most welcome
Prahalad
Very.good.reciepes
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Prahalad
gulshan
mam isme oil kitni quantity me dalna hai
NishaMadhulika
gulshan जी, 1/4 कप तेल का उपयोग करें.
Vishal chaurasiya
ye pani puri maine bana ke khaya mujhe bahut pasand aaya
NishaMadhulika
विशाल जी, मुझे जानकर अच्छा लगा की आपको रेसिपी पसंद आई, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Samli
टिप्पणीnice
NishaMadhulika
Samli जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Nancy Dixit
Ma'am mere golgappe bne to bhot achche they but thande hone k baad bhi woh crispy nahi huye even maine flame low krk crispy bhi kiye thy please btaeye k kya kmi rah gai.
NishaMadhulika
नैन्सी जी, , गोलगप्पे थोड़े पतले बेले जाते हैं, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, उन्हें कुरकुरे होने तक तला जाता है, आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी.
mansi
golgappe naram ho bye
NishaMadhulika
मानसी जी, गोलगप्पे थोड़े पतले बेले जाते हैं, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, उन्हें कुरकुरे होने तक तला जाता है, आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी.
रौथाण राखी
सोडा भी डाल सकते क्या
NishaMadhulika
रौथाण राखी जी, इसमें सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
shummi
wow its too yumm and tasty
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद shummi
हैरी
निशा जी आपको और आपकी रेसिपी से हमें बहुत प्यार है हर समय तैयार रहती है सहायता करने के लिए थैंक्स।

निशा: हैरी जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
mitali
Puri talne ke liye gas kids aanch kaisi Gina chahiye

निशा: मिताली जी, पूरी तलने के लिए तेल अच्छा गरम होना चाहिए. पूरी को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगी तो गोलग्प्पे कुरकुरे रहेंगे.
deepak
panee puri bnane ki vidhi mashin se
Deepak
What do you mean by pudina

निशा: दीपक जी, पुदीना को अंग्रेजी में मिन्ट कहते हैं और ये चटनी, जलजीरा, गोल गप्पे का पानी इत्यादि बनाने के काम आता है.
Your name...
Aunty aapke to golgappe ful jaate h mere nhi fulte... Key??

निशा: गोलगप्पे थोड़े पतले बेले जाते हैं, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, उन्हें कुरकुरे होने तक तला जाता है, आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी.
Your name...
Bajaar me kaun se aate k Golgappe milte he

निशा: मुख्य रूप से गेहूं के आटे और सूजी, मैदा के बने गोलगप्पे ही मिलते हैं.
Vinod akkale
Hello madam,
please mam muzhe panipuri ki recipe mail kijiye.maine apna mail id mention kiya hai.
Benny Sharma
Hi ma'am
I like this site amazing . The way you teach is so naturaly and simple but when I tried making gol gappe they werever full of air at first but later on I found out that they had gone flat .plzzz tell me what went wrong

निशा: बेनी जी, आटा नरम लगाया गया हो और पानी पूरी को तेज प्लेम पर तला जाय तब ऎसा हो सकता है. पानी पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी करना होता है.
abishishek kumar
Make to panipuri. I don't know

निशा: अभिषेक जी, आप रेसिपी को ध्यान से पढ़ें और साथ ही इसका विडियो भी देखें थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छी पानी पूरी बनाएंगे.
सुभाष वर्मा
अमचूर पाउडर और पानी पूरी मसाला दोनो भी मिला सकते है। क्या मैडम/सर।
निशा: सुभाष जी हां दोंनों मिलाये जा सकते हैं.
arun singhal
i like your cooking recipe very much,i also make food from your recipe,thanks.

निशा: अरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shrija bhatt
i m 19 yrs and i have lost my mother in an accident..after that maine apke channel se hi recipes sikhi h..and khana bhi apki hi recipe se bnati hu..u r like my second mother...thank u

निशा: श्रीजा जी, आपके प्रेम ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Shubha
Very nicely explained and simple method, ingredients are all healthy. All the best keep up the good work

निशा: शुभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
abhay singh
kya goll gappa ke ate me moyan diya jata h
निशा: अभय जी, आटे में मोयन डालने की आवश्यकता नहीं होती.
Laxmi Vora
Besides pani & potatoes in the puri, do you add anything else like boiled sprouted moong/channa/white peas?

निशा: लक्ष्मी जी, बिलकुल आप इसमें सफेद मटर या चने भी डाल सकती हैं.
Laxmi Vora
Nishaji ...nice recipe

निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gajender
Hello friends this recipe is very tasty and delicious.....

निशा: गजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
gautam
Mam mai moyam ke bare me puchta hu moyam kise kahte hai
निशा: गौतम जी, आटा गूथते समय, मठरी या कचौड़ी खस्ता बने उसके लिये जो घी या तेल आटे में डाला जाता है उसे मोयन कहते हैं.
Najiya khatoon
Puriya talne ke baad Mulayam ho jati hai puri ke jaise iska karan kya hai

निशा: नाजि़या जी, पानी पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी करना होता है. तभी ये अच्छी बनकर तैयार होती हैं.
Chiman
Pani Puri ki shuruat kis rakha se hui