पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.
यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं. पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर, या फिर सूजी और मैदा से. आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं. हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.
Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe
डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori
- गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
- सूजी -1 कप
- तेल
विधि - How to make Pani Poori - Golgappa
आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )

गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.
पहला तरीका
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.
दूसरा तरीका
आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.

1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें. 3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें. 4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. 4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें, फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.
पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना: जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.
मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.
इसे भी देखिये
Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori
गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani
- हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
- पोदीना - आधा कप पत्तियां
- इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Golgappa Pani
धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.
Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe
कमेंट (579)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanku
निशा: इंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिहारी जी, अमचूर कच्चे आम के पल्प को सूख कर बनाया जाता है जो खाने में खटास के लिए उपयोग किया जाता है.
निशा: रानी जी आप बराबर आटा ले सकती हैं, और बेबसाइट पर सिर्फ आटे के गोलगप्पे की रेसिपी उपलब्ध है उन्हैं भी आप बना सकते हैं.
निशा: सपना जी, इन्हैं पतला ही बेला जाता है.
निशा: रानी जी, गोलगप्पे आटे से या सूजी से या दोंनो को मिलाकर बनाये जाते हैं, आटे के गोलगप्पे एकदम हल्के, तेल बहुत कम होता है लेकिन सूजी के गोल गप्पे स्वाद में अलग ज्यादा क्रिस्पी होते हैं, वेबसाइट पर दोंनो की रेसिपी उपलब्ध हैं, आप उन्हैं देख सकती हैं.
mr.sonu bansal
निशा: सोनू जी, वेबसाइट पर आटे के गोल गप्पे और सूजी के गोल गप्पे बनाने की अलग अलग रेसिपी दी है, आप थोड़ी सी प्रेक्टिस करके उन्हैं सीख सकते हैं, और बिजनिस कीजिये
निशा: बाबू जी, पूरियां बेल कर काटन के गीले कपड़े पर ढककर रख लीजिये, 20 मिनिट तेल अच्छा गरम कीजिये और पूरियां तेल में डालकर दबायें और फुलायें, इसके बाद क्रिस्प होने तक तलें, बहुत अच्छी पानी पूरी बनती है, इसके लिये मेरे चैनल पर आटे गोल गप्पे भी देखे जा सकते हैं.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; डौली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा जी, पानी पूरी को तलने के लिए अच्छे गरम तेल में डालें और क्रिस्प होने पर छलनी वाली बास्केट या टिशू पेपर पर रखें, पानी पूरी ओयली नहीं रहेंगी.
निशा: अनुराधा जी, पानी पूरी को कपड़े के अन्दर 15 -20 मिनिट रख लीजिये.
निशा: लोकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परमजीत जी, आप गोलगप्पे को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगी तो वे कुरकुरे रहेंगे, वेबसाइट और चैनल पर सूजी से बने गोलगप्पे और आटे से बने गोलगप्पे देखे जा सकते हैं, बहुत अच्छे गोलगप्पे बनते हैं.
निशा: आस्था जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभा जी, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, पूरी तलते समय धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलें. आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी.
निशा: शशि जी, आटा को सख्त लगाये और आधा घंटे के लिये ढककर रखदें ताकि आटा अच्छी तरह सैट हो जायं. गोलगप्पे थोड़े पतले बेले जाते हैं, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, पूरी तलते समय धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलें. आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी.
निशा: पूजा जी, गोलगप्पों को पूरी तरह से खुश्क हो जाने पर 5-6 घंटे बाद ही एयर टाइट कंटेनर में रखें.
निशा: प्रियंका जी, पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी करना होता है, और प्लीज आटे और सूजी के अलग अलग गोलगप्पे बनाने के लिये, आटे के गोलगप्पे की रेसिपी और वीडियो, सूजी के गोलगप्पे की रेसिपी और वीडियो मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: गायत्री जी, पानी बनाने के लिये जलजीरा मसाला का यूज किया जाता है.
Vo date papdi ban gye
निशा: मोनिका जी, आटा अच्छा गूथना, उसे सैट होने के लिये रखना, अच्छा बेलना, और तेल का पर्याप्त गरम होना ये सारी चीजें फूलने के लिये आवश्यक हैं.
निशा: शैलजा जी, आप गोलगप्पे को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगी तो वे लम्बे समय तक कुरकुरे रहेंगे.
निशा: शिवानी जी, पानी पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी करना होता है.
निशा: रीना जी, आटा या मैदा में से कोई एक चीज लेनी हैं जिसेमें सूजी डालकर गूंथना है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, आप अपनी पसंद अनुसार बदलाव कर सकते हैं.