पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

📅 30 दिसंबर 2007 👁 34.1 लाख बार देखी गई 💬 579 कमेंट ★ 3.1 (59196)

Pani Puri Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.

यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं.  पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर,  या फिर सूजी और मैदा से.  आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं.  हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.

Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori

  • गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
  • सूजी -1 कप
  • तेल

विधि - How to make Pani Poori - Golgappa

आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )
Golgappa - Fuchaki
गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.

पहला तरीका

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.

दूसरा तरीका

आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये.  सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.
Golgappa
1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें.  3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें.  4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें,  फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.

पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना:  जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.

मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.

इसे भी देखिये

Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori

गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani

  • हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
  • पोदीना - आधा कप पत्तियां
  • इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
  • हरी मिर्च -2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • काला नमक - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Golgappa Pani

धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.

Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (59196 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (579)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

piyu potdar
Dish is very good....& thanx to u mam....

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
zaid
Ise turan kha sakte hai ya thanda hone ke baad

निशा: जै़द जी, थोडा़ ठंडा होने दीजिए उसके बाद खाएं.
shalu
Nisha ji bahut bahut danyavad itne easy tarike se golgappe banana sikhne k liye really awesome and salute ur method of cooking.

निशा: शालु जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
reeta
Nisha ji maina suji ka golgappa try kiya tha but wo fulla hi nhi or beltay samay puri bhi toot rhi thi maina thoda sa mota bella to bhi proper fula nhi & thoda patla bela to bhi nhi fula pls batao meri kya mistake thi

निशा: रीता जी, आटा को सख्त लगाये और आधा घंटे के लिये ढककर रखदें ताकि आटा अच्छी तरह सैट हो जायं. पूरी तलते समय धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तलें. आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगे.

reena
Mujhe eggless cake micrwave m bnana h

निशा: रीना जी, आप केक माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बना सकती हैं.
ghori bhumi
how to make in shop in same puree
pleas give me answer
jyoti yadav
nishaji golguppe kbhi kbhi soft ho jate hai Kya kre jisse WO kurkure bne

निशा: ज्योती जी, पानी पूरी को फूलने के बाद धीमी आग पर कुरकुरी करना होता है तब वह नरम नहीं बनते. सूजी के गोल गप्पे भी ट्राई करें, बहुत क्रिस्पी बनते हैं, रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर देखें.
priyanka kansal
hello mam you are the best... mam pani puri ke aata maltey time kya usme oil nhi daltey kya ??

निशा: प्रियंका जी, इस आटे में तेल डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. धन्यवाद.
Rani
Thank you so much mam I will try this recipe.

निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rani
Mam pani puri ke aate me soda or namak nhi dalte kya pls... tell me

निशा: रानी जी, इनकी आवश्यकता नहीं पड़ती.
uma
Send different pani recipe also
Ragini Narwariya
Thank you Nisha ji .This website is really helpful for me for making dishes

निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vivek
Please mujhe six flavoured pani puri ki recipe bataiye.

निशा: विवेक जी, पानी में सारे मसाले इसी तरह से डालने होते हैं, अलग अलग मसाले डालकर अलग अलग स्वाद में बना सकते हैं, जैसे इसी पानी में चीनी और इलाइची डालकर उसे मीठा पानी बना सकते हैं. इसी पानी में पोदीना थोड़ा अधिक डालकर पोदीना पानी बना सकते है, हींग डालकर हींग का पानी बना सकते हैं, जीरा पाउडर डालकर जीरा पानी थोड़ा सा फरक हो जाता है, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
vijayant
this is a very tasty golgappa

निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chandrakant
i shall do besiness panipuri
Kiran yadav
Thank you Nisha Ji for chatpate raspy

निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ashok
nice pan puri

निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mona
You are amazing mam in explaining everything. what ever i want to see any thing in cooking i only see your recipes which are simplest and easy to made.

निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Seema maheshwari nashik mah
hello mam
Recipies by u r awsm
Mam my query is pani for panipuri i make does not come light green in colour though i use lemon juice
So wht shuld be done for it
Plz do tell me
निशा: सीमा जी, पानी में हरा धनियां पीस कर डालें पानी हल्का ग्रीन बनेगा, और अधिक ग्रीन पानी बनाने के लिये ग्रीन कलर का यूज कीजिये.
Raj
Please aap mujhe details mein bta skte hai.thanks
निशा: राज, आप सूजी के गोलगप्पे रेसिपी देखिये, वह डिटेल में हैं, आप अवश्य ही अच्छे गोल गप्पे बना पायेंगी.
digna
hello
aapke golgappa naram kyu ho jate hai
akdam kadak hone chahiye

निशा: आप गोलगप्पे को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगी तो वे कुरकुरे रहेंगे.
Priyanka
Mam guava flavour pani kaise bnta hai ???
chavda reena r.
hi,,,,
so nice pani puri yar,,,,,,
dekhte hi muh me pani aa gya,,,

निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shimpi
Talne k baad puriya soft ho jati h..5-6 baar try kr chuki pr thik nai hua ...kya kru??

निशा: शिम्पी जी, आप गोलगप्पे को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगी तो वे कुरकुरे रहेंगे, और प्लीज वेबसाइट पर सूजी के गोलगप्पे की रेसिपी दी हुई है, उसे भी आप अवश्य देखें.
puja kumari
Golgappy me khane wala soda v daal sakte h kys
निशा; पूजा जी, गोलगप्पे बिना सोडा के ही अच्छे बन जाते हैं, आप चाहें तो बिलकुल आधा पिंच खाने का सोडा डाला जा सकता है.
rani sharma
Golgappe fulte to hai but ek taraf fulte hai ek taraf nahi aadhe hi fulte hai.puri jaise pure nahi fulte.
निशा: रानी जी, अभी सूजी के गोलगप्पे वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्लीज आप उन्हैं ट्राई कीजिये, बहुत अच्छे गोलगप्पे बनते हैं.
ankit
this snack is so sweet and tasty....

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
ALOK NISHAD
very good recipes

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
yasmin
Nisha ji me jab bhi goll gappe banati hu to talne ke baad ya to narm rehte he ya fulte hi nahi or kadak pad jate he plaes help mi

निशा: गोलगप्पे का आटा ज्यादा नरम और ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिये, पूरी के आटे जैसा आटा गूंथे, और गोल गप्पे बेलते समय उन्हें एक सा बेलें, तलते समय कलछी से दबा कर फुलायें और अच्छा क्रिस्पी होने तक तल कर निकाल लें, अच्छे गोलगप्पे बनेंगे, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्व हो जाती हैं.
Anil choudhary
Hajma hajam pani kase bante hai