पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.
यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं. पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर, या फिर सूजी और मैदा से. आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं. हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.
Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe
डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori
- गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
- सूजी -1 कप
- तेल
विधि - How to make Pani Poori - Golgappa
आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )

गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.
पहला तरीका
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.
दूसरा तरीका
आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.

1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें. 3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें. 4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. 4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें, फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.
पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना: जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.
मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.
इसे भी देखिये
Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori
गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani
- हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
- पोदीना - आधा कप पत्तियां
- इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Golgappa Pani
धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.
Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe
कमेंट (579)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
पानी पूरी बनाने की वधि
Mai sirf suji ke golgappe banana chati kya ban sakte hai.nisha ji
निशा: मनिका जी, वेबसाइट पर और मेरे चैनल पर सूजी के गोलगप्पे उपलब्ध हैं, सूजी के गोल गप्पे बहुत अच्छे क्रिस्पी बनते हैं.
मुझे सात तरह के पानी की रेसिपी चाहिए
यहां गुजरात में लसुन ,फुदीना,खजूर वगैरा का सात तरह का पानी मिलता हे वो कैसे बनता हे
transperent pani puri pani kaise banta he
Pani puri bazar jaisi kadak nhi banti kya kare
निशा: कैलाश जी, अभी आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर सूजी के गोालगप्पे की रेसिपी देख सकते हैं और आप इन्हैं अवश्य ही एकदम कुरकुरे बनायेंगे.
Mane bahot bar try kiya bhulta hi nhi .mai kya kru
निशा: प्रकाश जी, अभी आप सूजी के गोलगप्पे बनाने का नया वीडियो देखिये और बनाइये, आप अवश्य ही क्रिस्पी गोलगप्पे बना पायेंगी.
5 .10. Liter paani banane ke leiy kiya kiya samgri chaheye
निशा: अमित जी, ये मसाला हमने 1 लीटर पानी बनाने के लिया है, इसका 5 गुना मसाला लेकर 5 लीटर पानी बनाया जा सकता है.
I like your recipe
Mam mere golgappe kuch time bad loose ho gaye aisa kyu mne unko pura thanda kar k air tight dippe m band kiya tha
निशा: आकांक्षा जी, गोल गप्पे पूरी तरह ठंडे हो जायें इसके बाद बन्द करने पर नरम तो नहीं होने चाहिये, हल्की गरमी अगर इनके अन्दर हो तब एसा हो जाता है, इसे पूरे 4-5 घंटे तक खुले रहने के बाद और भी अधिक देर तक खुले हवा में रहने देते हैं.
Mam maine panipuri bnaya tha bt puri kurkuri nhi bna.pls meri help kre
निशा: सिम्मी जी, पानी पूरी बेलकर, कपड़े पर डालें और ढककर रखें, आधा घंटे बाद तलें, पूरी को मीडियम आग पर अच्छी कुरकुरी होने तक तलें, और खुली रखें, वे कुरकुरी बनेंगी.
Mam hmare gol gappe to puri bn jate h kya reason ho skta h plz send me...
I love panic pure
Kal Aadha kg suji aadha kg maida milakar kada aata saankar lagbhag 20-25minute tak rakhne ke baad puri banakar tala magar vo phulee nahi. Kalchi se daba daba kar kiya thaa maine magar jo phuli thee vo soft ho jaa rahi thee. Aisa kyu? Reply soon.
Hello Nisha Ji,
Maine kal apki pani puri try kiya but wo soft ho gaya, maine 3 galtiya ki thi inme se kis wajah se hua hoga
1. maine maida aur suji ke quantity to bina nape apne anjaaz me dala tha.
2. use set hone ke liye 20 min. ka time nahi diya tha.
3. mera aata gila ho gaya tha to maine upar se maida mila diya,
puri ko tel se belna hai ya aata se ....
निशा: आशिश जी, आटा गीला नहीं होना चाहिये, आटा गीला नहीं होता तो आटा या तेल कुछ भी बेलने के लिये नहीं लगाना होता, आवश्यकता हो तो थोड़ा आटा लगाया जा सकता है, तलते समय तेल अच्छा गरम हो और पूरी को फुलायें और मीडियम आग पर क्रिस्प होने तक तलें, बहुत अच्छी पानी पूरी बनेंगी.
aunty mere puri ekdum flat baani....aisa kyun hua.plz reply
निशा: कहकशा जी, पूरी को अच्छी तरह एक जैसा बेले, तलते समय तेल को अच्छा गरम करें, और कलछी से दबा कर पूरी को फुलायें, पूरी अवश्य फूलेंगी.
Easy way to learn making pani puri, Thanks
I want detail in gram not cup plese send me
Mujhay har saman gram mai chaieay plese send me in gram
pani puri tips
Nisha ji sach mai apki recipes bhut achi hoti hai or its realy work gud thanku soooo much
निशा: नेन्सी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
really like pani puri butalways wondered how they were made.
Imli pani bnane ki complit vidi siriyl vais btaiye
Hi Mam,
I am your big fan. I have learned everything from your website. I also rried panipuri recipt but by puri get soft. it was not crisy like the actual panipuri.
निशा: अनुराधा जी, पानी पूरी को मीडियम और धीमी आग पर क्रिस्प होने तक तलकर निकालें, पानी पूरी क्रिस्पी रहेंगी.
Mere gol gappe soft kyo bnte hai..must reply
निशा: ज्योति जी, गोलगप्पे को धीमी और मीडियम आग पर अच्छे क्रिस्प होने तक तलें, और पेपर बिछे प्लेट या बास्केट में खुले ही रखें, गोलगप्पे कुरकुरे ही रहेंगे.
Message...
Really nive recipe
Suji ke golgape kaise banaye
Namskar mam sabse phle apka bhut bhut dhnayvad or maine esliye hi ye msg kiya h apko dgnaywad krne ke liye.mujhe apki vajah se bhut kuch sikhne ko mila...thankyou so much mam
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namaskar mam
gollgape to ban gaye lekin mam wo naram bane hai crispy nahi
निशा:नरेन जी, गोलगप्पे को मीडियम आग पर क्रिस्प होने तक तलना होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से गोलगप्पे अच्छे बनने लगेंगे.
How make the sweet sauce or chatni?
निशा:संदीप जी,कई प्रकार की मीठी चटनी की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
seeera very nice site