पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.
यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं. पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर, या फिर सूजी और मैदा से. आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं. हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.
Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe
डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori
- गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
- सूजी -1 कप
- तेल
विधि - How to make Pani Poori - Golgappa
आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )

गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.
पहला तरीका
गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.
दूसरा तरीका
आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.

1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें. 3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें. 4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. 4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें, फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.
पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना: जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.
मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.
इसे भी देखिये
Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori
गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani
- हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
- पोदीना - आधा कप पत्तियां
- इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Golgappa Pani
धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.
Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe
कमेंट (579)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
1.Andhra pradesh
2.Bihat
3.wesy Bang
4.Gujrat
निशा: नसरिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to know that why suji 's gol gappe not makes perfectly smooth..they cracking ..and i used your process .plz suggest
निशा: सुनिधि जी, प्लीज आप इसका वीडियो देखें, इन्हैं बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहींहै, आप अवश्य बना लेंगी.
निशा: ध्रुवी जी, धन्यवाद.
निशा: कत्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद. रेसिपीज़ हमारी वेबसाईट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. आप कृ्प्या वहां से देख लीजिए.
निशा: यशस्विनी जी, गोलगप्पे फुलाने के लिए पहले आटा अच्छी तरह पूरी के आटे जैसा गूथिए, आटे को मसल मसल कर चिकना बनाना है. बेलते समय एक जैसा बेलिए और तलते समय तेल अच्छा गरम करके एक एक पूरी डाल कर कलछी से दबाते हुए फुलाइए, गोलगप्पे अवश्य फूलेंगे. गोलगप्पों को बहुत ज्यादा पतला न बेलें, ये नही फटेंगे. थोड़ी सी प्रेक्टिस के साथ सारी प्रोब्लम खत्म हो जाती है.
निशा: सुहानी जी, पानीपूरी को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगी तो वे नरम नही रहेंगे.
निशा: दीपाली जी, गोलगप्पे को फूलने के बाद धीमी और मीडियम आग पर क्रिस्पी होने तक तलिए और उन्हें किसी बास्केट में टिशू पेपर बिछाकर रखिए और खुले ही हवा में छोड़ दीजिये, गोलगप्पे क्रिस्पी होंगे.
निशा: उमेश जी, आप अपनी सुविधा के अनुसार गोलगप्पे बना सकते हैं. बहुत बहुत धन्यवाद और आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: सुदेश जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: अंजू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, धन्यवाद.
निशा: मंजू जी, गोलगप्पे फुलाने के लिए पहले आटा अच्छी तरह पूरी के आटे जैसा गूथिए, बेलते समय एक जैसा बेलिए, और तलते समय तेल अच्छा गरम करके एक एक पूरी डाल कर कलछी से दबाते हुए फुलाइए,गोलगप्पे अवश्य फूलेंगे, थोड़ी सी प्रेक्टिस के साथ सारी प्रोब्लम खतम हो जाती है.
Thanking you
निशा: रूचि जी, धन्यवाद, गोलगप्पे को फूलने के बाद आग धीमी करके कुरकुरे होने तक तलेंगी तो वे कुरकुरे रहेंगे.
निशा: देवेश जी, गोलगप्पे थोड़े पतले बेले जाते हैं, गोलगप्पे फूलने के बाद गैस धीमी करके, उन्हें कुरकुरे होने तक तला जाता है, आप फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे गोल गप्पे बना लेंगी.
निशा: कुणाल जी, धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, आपने जिस रेसिपी पर कमेन्ट टाइप किया है, उसी में ऊपर पानी पूरी की विधि दी हुई है. कृ्प्या चैक कर लीजिए.
निशा: रवी जी, फूलने के बाद गोलगप्पे को आग धीमी और मीडियम करके क्रिस्पी होने तक तलें और छलनी या वुडेन वास्केट में रखें, गोलगप्पे कुरकुरे रहेंगे.
निशा: किंजल जी, गेहूं के आटे के गोलगप्पे ज्यादा फूले-फूले होते हैं.
निशा: ओम जी, आपने जिस रेसिपी पर कमेन्ट किया है, उसी के सबसे ऊपर पानी पूरी बनाने की विधि भी दी हुई है. आप कृ्प्या इसी लिंक पर जाकर ऊपर पानी पूरी के रेसिपी देख लीजिए.
. kya aap muje sambarwadi Ki recipe Bata sakte hai.
निशा: अमृ्ता जी, हम जल्दी ही रेसिपी अपलोड करेंगे.
निशा: ओम जी, धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, फूले फूले गोलगप्पे बनाने के लिए पहले आटा अच्छी तरह पूरी के आटे जैसा गूथिए, बेलते समय एक जैसा बेलिए, और तलते समय तेल अच्छा गरम करके एक एक पूरी डाल कर कलछी से दबाते हुए फुलाइए.
निशा: मधुसुदन जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: उषा जी, इसमें नमक नहीं डालते है.
Or meri abhi shadi hui h
Sasural me khub tarif milti h
Thx so much
निशा: खुशी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: प्रहलाद जी, पानी को इतने दिन तक नहीं रखा जा सकता है.
Thanks
निशा: दीपा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.