पानी पूरी – गोलगप्पे – Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

📅 30 दिसंबर 2007 👁 34.1 लाख बार देखी गई 💬 579 कमेंट ★ 3.1 (59196)

Pani Puri Recipe

आप इसे गोलगप्पा (Gol Gappa) कहते हैं या पानीपूरी (Pani Puri )? नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसको गोल गप्पा भी कहते है. कभी चांदनी चौक या सीताराम बाजार जायें तो गोलगप्पे खाने का मौका मत छोडिये.

यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जायेंगे, पर ठेले से बाजार में खड़े होकर, बाजार की छटा देखते हुये गोल गप्पे का मजा ले सकते हैं.  पानी पूरी गेहूं के आटे से, या आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर,  या फिर सूजी और मैदा से.  आप भी अपनी चाहत के अनुसार किसी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं.  हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे हैं.

Read - Pani Puri recipe – Gol Gappa Recipe

डिब्बाबन्द संस्कृति का युग है तो आप पैकेट बन्द गोल गप्पे भी मिलते हैं, घर में पानी बना लें और पानी पूरी के साथ आलू चने और चटनी के साथ खाइये. लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर ही बना कर ताजे ताजे गोल गप्पे खा सकते हैं. आइये आज हम घर पर गोल गप्पे बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa - Pani Poori

  • गेहूं का आटा या मैदा -आधा कप
  • सूजी -1 कप
  • तेल

विधि - How to make Pani Poori - Golgappa

आटा और सूजीको एक बर्तन में निकाल कर अच्छी तरह मिला लें. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी जैसा आटा गूथ लें( आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर गूथें )
Golgappa - Fuchaki
गूंथे हुये आटे को सैट होने के लिये ढक कर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी पूरी को 2 तरीके से बनाते हैं, आपको जो तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लीजिये.

पहला तरीका

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये. इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख लीजिये. एक एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल बेल लें. इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लीजिये और तल लीजिये.

दूसरा तरीका

आटे से बड़ी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर)बनाइये, इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10-12 इंच के व्यास में बेल लीजिये और एक ढक्कन की सहायता से गोल गोल जितने भी गोल गप्पे कट सके काट लीजिये, गोले निकाल कर प्लेट में रखिये और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर लोई बनाइये, इसी तरह से बेल कर गोले काट लीजिये, सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लीजिये. एक एक गोल उठाकर थोड़ा और बेलिये और पतला कीजिये, लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे तैयार कर लीजिये.  सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिये हैं, तो अब इन्हैं तल लेते हैं.
Golgappa
1. गोलगप्पे के लिये आटा थोड़ा सख्त गूंथे. 2. जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलायें.  3.गोलगप्पे जैसे ही फूल जायें तो गैस थोड़ा हलकी कर दें.  4. जब तक ठंडे न हो जाये, इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये.  4-5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी पूरियां आ जायं, तेल में डालिये और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा दबा कर फुलायें,  फूलने पर इन्हें दोनों ओर से अलट पलट कर धीमी गैस पर तलिये. कुरकुरी और ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखते जायं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें. सारी पानी पूरी इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. पानी पूरी तैयार है.

पानी पूरी खाने के लिये पानी भी चाहिये. सबसे आसान तरीका गोल गप्पे के लिये पानी बनाना:  जलजीरा मसाला लीजिये और पानी में घोलिये, अच्छे स्वाद के लिये, नीबू और नमक मिला लीजिये. पानी पूरी खाने के लिये पानी तैयार है. उबले हुये आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिये, आप चाहें तो उसमें भुना जीरा और नमक मिला लीजिये.

मीठी चटनी बना लीजिये और खा कर देखिये गोल गप्पे कैसे बने हैं.

इसे भी देखिये

Rava Golpappa Recipe - Sooji ki Panipoori

गोलगप्पे के पानी बनाने के लिये:

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pani Puri Pani

  • हरा धनियां - आधा कप पत्तियां
  • पोदीना - आधा कप पत्तियां
  • इमली या अमचूर पाउडर - 2 छोटे चम्मच(या 2 नीबू का रस)
  • हरी मिर्च -2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • भुना जीरा -1 - 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • काला नमक - आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Golgappa Pani

धनिये और पोदीने की पत्तियां साफ पानी से धो लीजिये.
सारे मसाले और धनियां, पोदीना को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पिसे हुये मसाले को 1लीटर पानी में घोल लीजिये. लीजिये आपके हाथों से बनाया हुआ जल जीरा पानी पूरी के साथ के लिये तैयार है.

Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (59196 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (579)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rajashree
thanks for my fav recipe
Ravikant Upadhyay
निशाजी आपकी रेसिपी बहुत ही अच्छी हैं। आपका प्रस्तुतीकरण वहुत ही शानदार है। ये वैबसाइट बनाने के लिए धन्यवाद। आपकी वैबसाइट dainikbhaskar.com ने और भी ज्यादा लोकप्रिय कर दी है। dainikbhaskar.com के द्वारा ही मैं आपकी वैबसाइट तक पहुंचा हूँ।
निशा: रविकान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
simran
Should I use any special type of flour for the pani puris?
निशा: सिमरन ये आटा तो रोजाना के रोटी परांठे में यूज हो सकता है,
rimpy
nishaji u r tooooooooooooooooooooooooooooooooooooooo good
wonderful job apki wajah se kitne logo ko khana banana agaya thnksssss

निशा: रिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sukhchain
thanks brother
Surendra Kumar Gupta
Nishaji,

I am also made Pani Puri Green Pani Contains 14-15 Items to taste just like Chandni Chowk delhi and i am also from Chandni Chowk.
निशा: सुरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mdmeraj
How do you manage learning so much???
gayatri
Hello Nisha madam. I have been following your website since 2010 and have been regular. Your recipes are so good and simple that almost anyone can become a master chef.

Thank you for all the kind info you’ve been sharing with us.

Regards

Anil kharb
agar pani bnane ke liye pudina na ho to kya kare
neera gupta
I made it according to the recipe and it was very tasty. thanks to you.
निशा: नीरा, बहुत बहुत धन्यवाद.
tanvi nishchal
like it ,loved it
sunil pawar.
nishaji, mum ghar pe pani puri banake khayenge badme thank,u bolenge
tanvi
thanku nisha mam
ritu garg
thanks nisha g. i was looking for the right way to make puri. thanks for that. i will try this
nishi
i like it very much
harsh
ham na pani puri bany pur puri is very soft so pls tell me how to make crunchy puri
निशा: हर्ष, पानी पूरी को फुलाने के बाद उसे धीमी आग पर कुरकुरी होने तक तल कर निकालना है.
Narendra
panipuri ki detailed recipe padkar maja aa gaya ,very very informative site,thanks
anjali goel
your website makes me even more hungry!
निशा: अंजली, ये तो हम सभी का हाल है.
luckey
frenkie our veg white korma banana sikhaye
madhu
plz tell me da recipie of meethi chatni which v have with gol gappa
dheraj
frenkie our veg white korma sikhaye
Sam
That looks so delicious!! I am drooling! I absolutely love pani puris and this looks so authentic.
patel kaushal
madam...gol gappe ke foolney ka samband uske eksaar belne se bhi hai.
निशा: अमूल्या, आटा अच्छा गूथना, उसे सैट होने के लिये रखना, अच्छा बेलना, और तेल का पर्याप्त गरम होना ये सारी चीजें फूलने के लिये आवश्यक हैं.
ashish
i likeyour paani poori
pooja sharma
thanku nisha ji is receipe ke liye gol gappe mujhe aur meri family ko bahut pasand hai par mai try karti thi to hota nahi tha to ab phir se try karugi
bharti
thanks, for telling the amazing recipe
Amulaya Johari
madam...gol gappe ke foolney ka samband uske eksaar belne se bhi hai.
निशा: अमूल्या, आटा अच्छा गूथना, उसे सैट होने के लिये रखना, अच्छा बेलना, और तेल का पर्याप्त गरम होना ये सारी चीजें फूलने के लिये आवश्यक हैं.
SANTOSH BHARADIA LATUR
Nishaji can we add jaggery or gud to make the water sweet?
sejal
Nishaji,

Thanks for the recipe.

what the mean of kali mirch? is it mari or somthing else?

And nishaji if you can upload a video for this recipe, then it will be much better for understanding.
निशा: सेजल, काली मिर्च (black pepper) है. पानी पूरी का वीडियो तो बना हुआ है, रैसिपी के फोटो से किल्क करके विडियो देखा जा सकता है.
Ramavtar Khemka , Ludhiana
I got this Receipe Secret after 20 Years. thanks!