Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोानक जी, बिना मावा के गाजर की बर्फी नहीं बनती.
निशा: कन्वजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bina mave ke halwa ban sakta h na
निशा: अंजली जी, हलवा बिना मावा के बन सकता है, लेकिन फिर इसके लिये दूध में गाजर को पकाकर हलवा बनाना होगा.
निशा: मूंग दाल का हलवा की रैसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर है, सर्च बटन पर मूंग दाल का हलवा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
dhanyavad.
निशा: राजेन्द्र जी गुड़ का प्रयोग तो बिलकुल इसी प्रकार करेंगे, चीनी की जगह उतना ही गुड़ बारीक तोड़ कर डाल देंगे.
your recipe is good & simple...
Thank uu
Madam
निशा: श्वेता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Mam.
Ur al recipes r 2 gud...
Thanku so much mam
निशा: डा. मोनिका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता, गाजर की बर्फी मेरे यू ट्यूब चेनल पर है, सर्च बटन पर गाजर की बर्फी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: श्रुति जी, हां मावा डालने से हलवा में बहुत अच्छा स्वाद आता है.
It was amazing....awesome. my friends liked it so much.
Thanks for guidance. Keep smiling.
निशा: रिंकी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks aap ke karan mai ab achchha halwa bna leti hu !
निशा: अंजिमा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Ji.....
Thank you ....
Maine ghar me gajar ka halwa banaaya tha .....and really bhaut tasty banaa........so;
Thank You So much!.....
निशा: सुरेन्द्र, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, बिना मावा के दूध में गाजर का हलवा अच्छा बनेगा, बनाने में एक किग्रा गाजर का हलवा बनाने में 1 1 1/4 घंटा लगेगा.
appse main cook karna sikhi hu. Thanks
निशा: पूजा जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
plz......aap Daal ka halwa bnane ki resipy bataiye.........
निशा: मूंग दाल और चना दाल का हलवा वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
सबसे पहले गाजर को बारीक पिस ले फिर उनको कड़ाई में डालकर भूनते है फिर उसमे दूध डाल देते है अब इसको खूब पकाते है जब तक की दूध का मावा नहीं बा जाता। जब दूध का मावा बन जाये और कड़ाई में केवल गाजर का हलवा ही बचे तो इसमें चीनी डाल दे व अन्य सामान आप जो चाहे डाल सकते है जैसे बादाम, काजू आदि।
Thanks
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aapki bahot saari recipes try ki h aur wo sbhi achhi bani, mai aapko thank u karna chahti hu, aapse maine bahot kuchh sikha thanks
निशा: आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u soooooooooo much.
निशा: छाया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वेन्दी जी, सारी रैसिपी को सरल तरीके से बनाने की मेरी हर संम्भव कोशिश रहती है, लेकिन थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी.
निशा: प्रियंका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: श्रीया, गाजर को दूध में उबालने के बाद चीनी डाली है, प्लीज रैसिपी को एक बार और पढ़ लीजिये.
Dubara bante mai bhi aissa hi hua isliye maine use aage nahi banaya....aap koi tareeka de jisase mai us halwe ko sahi kar saku.plz help
निशा: शुभम, दूध में उबाल आने दीजिये, अब गाजर डालेंगे तो दूध नहीं फटेगा और हलवा काला कैसे होगा, गाजर लाल है, दूध सफेद है, आप इसे स्टील के बर्तन में बनायें और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहें. नीचे से जलने पर हलवा काला हो सकता है.
निशा: सुमन इसमें हमने सूखा नारियल यूज किया है.