Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

📅 2 जनवरी 2008 👁 18.4 लाख बार देखी गई 💬 347 कमेंट ★ 3.1 (28809)

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)

आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.

Read - Gajar Halwa Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa

  • गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
  • चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
  • मावा -250 ग्राम (1 कप )
  • दूध - 1/2 - 1 कप
  • देशी घी - एक टेबल स्पून
  • कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
  • काजू -  12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
  • छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)

विधि - How to make Gajar Ka Halwa

गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.

मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.

कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.

पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.

गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये.  गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.

सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.

Gajar Halwa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (28809 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (347)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Deepak Singh chauhan
Bahut hi achi recipe hai mam.i have been making this halwa every winter from last few years from this recipe.Everytimes it comes out so good.Every one in family and friends loves it.Thank you for sharing such wonder full recipe and many more which made me love cooking.
NishaMadhulika
Deepak Singh chauhan जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
S..k..
Veri nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद S..k..
A. S. Chauhan
Very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद A. S. Chauhan
Mona Bohra
Hi Nisha Mam, kya hum gajar ke halwe mein khoya ki jagah condensed milk use kar sakte hain kya?
NishaMadhulika
Mona Bohra , जी हां आप कर सकती हैं.
Manish patil in M.P.
Lucky ,swadist and viswasniy unty ji टिप्पणी
NishaMadhulika
मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sakshi Singh
Nice
NishaMadhulika
साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ramesh bairwa dhoolkhera
Gajar ka helwa bannan ka acha trika bataya hai ? Short&sweet
NishaMadhulika
रमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
S.S.Solanki
Thanks, aapki recipes bahut achchI lagi
NishaMadhulika
सोलंकी जी, मूझे खुशी है कि आपको मेरी रेसिपी पसंद आई. बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunil
Mawa kab milaye ye bhi bataye,

निशा: सुनील जी, विधि में दिया हुआ है - पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये.
kiran bala
mam 4kilo gajar ke liye dudh kitna chayiye

निशा: किरन जी, 4 लीटर गाजर के लिये 1 लीटर दूध का उपयोग कर सकते हैं.
बाबू चौधरी
निशा जी, नमस्कार
आपके द्वारा बताये गये गाजर के हलवे की विधि अच्छी लगी, पर आपने इसमे ये नहीं बताया कि जो 250 ग्राम मावा आपने भूनकर अलग रखवाया था वो मावा कब काम लेना है, ये आपने इसमे नहीं बताया।

निशा: बाबू जी, पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये.
Swathi rao
Nisha madam kya gajar halwa do din tak fridge ke bina normal rakha jasakta hai kya..pls bataiye na

निशा: स्वाती जी, हलवे को किसी ठंडी जगह पर रखें तो यह फ्रिज के बाहर 2 दिन तक उपयोग में लाया जा सकता है.
Ruby kumari
Gajar K halwa agar kharab ho jay to use Thik karne K Koi tarika h

निशा: रूबी जी, अगर आप बता सकें कि हलवा खराब कैसे हुआ है तो मैं कुछ सुझाव दे सकूं.
heena
didi gajar ka halwa banane ke liye kya sakht gajar ki jarurat hoti hai ya kachcha gajar bhi chal sakta hai
निशा: हीना जी, गाजर के हलवा के लिये लाल और स्वाद में मीठे गाजर अच्छे रहते हैं.
sandeep
Mava nhi dale to

निशा: संदीप जी, आप बिना मावा के भी इसे बना सकते हैं.
Ranjeet singh
I love you nisha really....

निशा: रंजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti mehra
Very easy recipe...thanx men...

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
[email protected]
nisha ji bazar ka gajar halwa or ghar ka halwa mee taste ka fark kyon hota hai.
निशा: मोहन जी, स्वाद का फरक तो थोड़ा भी इन्ग्रीडियेन्ट को अलग करें तो हो ही जाता है, लेकिन हलवा अच्छा लगना चाहिये, आपको घर में बना गाजर का हलवा अवश्य पसन्द आता होगा, धन्यवाद.
Prakash
Nishaji Namaste,
Gajar k Halwe.me kali mirch bhi Dali jati he kya? Ya Dal sakte he kya?
निशा: प्रकाश जी, हम तो गाजर के हलवा में काली मिर्च नहीं डालते, आप चाहें तो डाल कर टेस्ट कर सकते हैं.
om info services 4 u
very nice reciipe

निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jayshri navle
Plz kya ap dandori chiken ki recipe batah sakty hy

निशा: ज्यश्री जी, माफ कीजिएगा मैं सिर्फ शाकाहारी रेसिपी ही बनाती हूं.
shailendra singh
bahut hi badiya hai gajar ka halwa

निशा: शैलेंन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Navneet
It has come out very well. I made it as per your recipe. Made Khoya at home as you told. Thank you so much. I am so happy.

निशा: नवनीत जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
kushalkumar
i like it plz email recipee on my email.thank u.

निशा: कुशल जी, हमारी सभी रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं. आप कृ्प्या वहां से रेसिपीज़ देख लीजिए.
Dhrup
Gajar k halwa

निशा: ध्रुप जी, यह गाजर के हलवे की ही रेसिपी है.
Ashish
gajar ka halua banane ki resipi

निशा: आशीष जी, जिस आर्टिकल पर आपने कमेन्ट किया है, वह गाजर के हलवे की ही रेसिपी है.
Uma Shankar
Kya gagar kay haluwey mai pani dal kar ubal saktey hai baad mai dudh...

निशा: उमा जी, गाजर में पानी डालकर नही उबाला जाता, इससे तो हलवा गिलगिला हो जाएगा. गाजर में खुद का ही जूस बहुत होता है, जिससे वह आसानी से धीमी गैस पर उबल जाती है और स्वादिष्ट रहती है.
sapna
nisha ji mujhe mere father in law k liye sugar free gajar ka hlwa banana h kaise banu

निशा: सपना जी, आप इसमें चीनी की जगह शुगर फ्री सब्सटेन्स का इस्तेमाल करके बिल्कुल इसी प्रकार शुगर फ्री हलवा बना सकती हैं.
kamal kant
Hello

निशा: कमल जी, नमस्कार.
K.D.SINGH
Hello everyone...
Mene gajar ka haluwa pehli baar nisha g k btaye tarike se bnaya or wo bahut he swadisht bna tha mere ghr walon ne meri bhut he prashansa ki m aapko tnx...khna chahta hun itne accha trika h aapka gajar ka haluwa bnane ka..
Very very tnxs...you

निशा: कुंवर धरम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.