Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिमांशु जी, धन्यवाद.
निशा: जितेन्द्र जी, धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, आपने क्या बनाया कुछ समझ नहीं आ रहा है, लेकिन कुछ भी अधिक भुन जाय तो उसे वापस कम भुना नहीं किया जा सकता है.
निशा: अनु जी, हम इसे जल्दी ही इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: कुलेश्वर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साधना जी, इतने लोगों के लिए आप 2- 3 किलो गाजर का हलवा आप बना सकती हैं. बाकी सामग्री भी दुगनी- तीन गुना बढ़ा लीजिए.
निशा: सिमरन जी, आप इसमें थोड़ा मावा डालकर हल्का सा मीठा कम कर सकती हैं या अलग से थोड़ी गाजर कद्दूकस करके, पका कर मिलाने से भी हलवा की मिठास कम की जा सकती है.
निशा: निरंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितीश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमलता जी, आप ओरेन्ज गाजर का हलवा बना सकते हैं, स्वाद थोड़ा अलग होगा, अच्छा हलवा बनेगा.
नेहा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीतम जी, आप दी गई विधि से गाजर का हलवा बना कर देखें, हलवा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है.
निशा: कमलेश जी, हां डाल सकते हैं.
निशा: नरेश जी, हां मावा को खोया कहा जाता है.
निशा: दीपांकर जी, धन्यवाद.
निशा: निशा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाव जी, इसमे थोड़ा सा मावा मिला लीजिए और मावा अधिक है तो थोडी सी गाजर कद्दुकस करें और पकाकर मिलाकर हलवे को थोड़ा और पका लें.
निशा: कैलाश जी, हमारी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल पर बहुत सारी रेसिपीज़ उपलब्ध हैं. आप अपनी पसंदानुसार रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: अजय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you
निशा: सतिन्दर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृ्ष्णा जी, दूध से गाजर का हलवा बनाने के लिए, 1किग्रा. गाजर को छीलिये,धोइये, कद्दूकस कीजिये. 1किग्रा. दूध को उबालिये, गाजर डालिये, सारा गाजर का पानी सूखने तक हलवे को पकाइये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये. 250 ग्राम चीनी, काजू और किशमिश डालिये, 4-5 मिनिट पकाइये और देखिये कि हलवे में पानी नहीं है, गैस बन्द कर दीजिये. गाजर का हलवा तैयार है, ऊपर से 4-5 छोटी इलाइची पीस कर डाल दीजिये.
agar hamare pas mava nhi hai to kya ham gajar k halwe main Amul cream daal sakte hai???
agar daal sakte hai to kis step mai dalenge ...mera matlab gajar pakte samay dalenge ya last mai.
निशा: सना जी, मावा की जगह कन्डेन्सड मिल्क या फुल क्रीम मिल्का का इस्तेमाल करेंगे तो हलवा ज्यादा अच्छा बनेगा.
निशा: सूर्या जी, हां आप ऎसा करके हलवे में चीनी की मात्रा को एडजस्ट कर सकते हैं या फिर मावा मिलाकर देख लीजिए, हल्की सी मिठास तो उससे भी कम हो सकती है.
निशा: अशलेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, 1 कि. कद्दूकस की हुई गाजर को 1 कप दूध में पकाने के बाद घीडालकर भूने और 1 टिन (400 ग्राम ) कन्डेन्सड डाले, ड्राई फ्रूट डालें, हलवे के सही कनसिसटेन्सी आने तक पका लीजिये, कन्डेन्स्ड मिल्क गाजर हलवा तैयार है.
I can cook whatever i want ... n this is all because of your guidence ...
निशा: भावना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुले जी, आप हलवे में अपने स्वादानुसार मेवे कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
निशा: परिमल जी, आप रेसिपी बनाइए और अपना अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: सम्राट जी, धन्यवाद.
mawe ko bhoon ke alag rhi rakhha rahne dene use nhi dalna hai kya.
wo to bechara alag hi rah gaya
निशा: शाहीन जी, पकी हुई गाजरों में घी डालकर भूनने के बाद, काजू और किशमिश के साथ मावा भी मिलाना है.
निशा: अंजू जी, धन्यवाद.