Gajar Halwa Recipe गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.
Gajjar Halwa Recipe, Gajar Ka Halwa, Carrot Halwa Receipe, Carrot Halva Recipe)
आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Gajar Halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa
- गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
- चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
- मावा -250 ग्राम (1 कप )
- दूध - 1/2 - 1 कप
- देशी घी - एक टेबल स्पून
- कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Gajar Ka Halwa
गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.
कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.
पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.
गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.
सुझाव: गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.
कमेंट (347)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मेहनाज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, हलवा कढ़ाई में लग जाय तो काला हो सकता है, हलवा दूध में बनायें तो उसे चलाते रहने का ध्यान बहुत रखना होता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, 4 किग्रा. गाजर का हलवा से 25- 30 लोंगों के लिये हो जायेगा, इसमें 1 किग्रा. मावा, 1 किग्रा. शुगर और ड्राई फ्रूट लेने होंगे.
आपका बहुत बहुत धन्यवाद।।
निशा: निर्देश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चेतन जी, हलवा तो बिना चीनी के बन जायेगा लेकिन आपको पसन्द आयेगा या नहीं ये आप इसे खायेंगे तभी बता सकेंगे.
निशा: प्रति जी, आप बिना मावा के बना हलवा इतना स्वादिष्ट नहीं होता है.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नगमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
5 logo ke liye kitna gajar lagega . aur kitna doodh lagega .
kya aap mujhe rasgulla banana Sikha dengi. Please Please
thanks in advanced
निशा: मनीषा जी, 4 किग्रा. गाजर का हलवा बना लीजिये, काफी रहेगा.
निशा: पुनमारम जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर गाजर आलू की सब्जी रेसिपी उपलब्ध है, आप इसे देख सकते हैं.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
गाजर का हलवा तो बनालिया हे और अभी गणेशजी के भोग भी नही लगाया हे ,
क्रप्या बताये इसमें कास्टिक सोढा कितना डाले
निशा: पायल जी, गाजर के हलवा में कास्टिक सोडा मत डालिये.
500 ग्राम सूजी का हलवा इतने लोंगों के लिये हो जाना चाहिये.